संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जवाद की दस्तक, परीक्षाओं में पूछे जा सकते है इससे जुड़े प्रश्न।

चित्र
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जवाद की दस्तक, जानिये इससे जुड़े परीक्षोपयोगी तथ्य। चक्रवात का नाम :-   जवाद (अरबी शब्द) जवाद का अर्थ :-  उदार या दयालु जवाद नाम दिया :- सऊदी अरब ने  स्थिति :- बंगाल की खाड़ी (हिन्द महासागर) गति :- 100 - 117 Km/H प्रभावित क्षेत्र :- आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल ताउते (Tauktae Cyclone) और यास (Yaas Cyclone) के बाद अब चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) का खतरा मंडरा रहा है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे जवाद के तेज होने की उम्मीद है।  यह उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने वाला है। शनिवार 4 दिसंबर 2021 की सुबह यहां हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।  इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा (Odisha) और पश्चिम बंगाल (West bengal)के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश,ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हिस्से होंगे प्रभावित इस चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और विजयनगरम और ओडिशा के तटीय जिलों को प्रभावित करने की आशंका है।