संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंटार्कटिका, थ्वाईट्स ग्लेशियर और पेंग्विन के बारे में जानिए ये बड़ी बातें।

चित्र
अंटार्कटिका:- आर्कटिक क्षेत्र की तुलना में  अंटार्कटिका महाद्वीप अधिक शीतल है।  मुख्य कारण –  1. अपसौर (Apehelion-4 July) की स्थिति में दक्षिणी गोलार्द्ध में शीत ऋतु  2. अंटार्कटिका महाद्वीप के उच्चावच की अपेक्षाकृत अधिक तुंगता(Altitude)  3. अंटार्कटिका पर महाद्वीपीयता का प्रभाव,जबकि आर्कटिक के निकट महासागरीय जल का समकारी प्रभाव   मुख्य बिंदु 1. यहाँ विश्व का सबसे बड़ा हिमनद लैम्बर्ट ग्लेशियर व विश्व का दक्षिणतम सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एरेबेस अवस्थित हैं। 2. अत्यधिक हिम भार के कारण बहुत से भाग 1/2  किलोमीटर से भी अधिक गहराई तक अवतलित। 3. पृथ्वी के अंतरतम से प्राप्त ऊर्जा के कारण अत्यधिक न्यून तापमान के उपरान्त भी हिमचादर के नीचे अनेक झीलों की उपस्थिति। 4. अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी माउन्ट विन्सन है। 5. दक्षिणी भौगोलिक  ध्रुव पर पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति नॉर्वे के रोआल्ड एमण्डसन बने। 6. आर्कटिक के ठीक विपरीत यहाँ ध्रुवीय भालुओं का सर्वथा अभाव है, जबकि पेंग्विन का पोषण व  विकास होता है। 7. मनुष्य द्वारा मापन किया गया वर्तमान तक का धरातल का न्यूनतम तापमान इस