संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व के प्रमुख जनजातियों से सम्बंधित परीक्षोपयोगी तथ्य।

चित्र
विश्व की प्रमुख जनजातियां व उनसे सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य।   मरूस्थलीय क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों के बावजूद, वहाँ विभिन्न अधिवासित समूह निवास करते हैं। वे जल, भोजन और  आजीविका के अन्य साधनों की कमी के कारण पर्यावरण के विरुद्ध संघर्ष करते हैं।  मिस्रवासियों जैसे कुछ निवासियों ने उच्च स्तर  की सभ्यता का विकास किया, जबकि बद्दू (बेदुइन) अरब जैसे अन्य निवासियों ने भेड़, बकरियों, ऊंटों और घोड़ों के अपने पशु समूह के साथ घुमंतू जीवन यापन किया। कालाहारी के बुशमैन और ऑस्ट्रेलिया के बिन्दीबू जनजातीय समुदाय इतने आदिम ढंग से जीवन यापन करते हैं कि कठिनाई से  ही उनका अस्तित्व बचा हुआ है। बुशमैन और बिन्दीवू दोनों जनजातियां घुमन्तू पशुचारक और खाद्य संग्राहक हैं जो कृषि कार्य और पशुपालन नहीं करते हैं। बुशमैन अपने धनुष और जहरीले तीरों, भालों, जाल और फन्दों के साथ  शिकार  करते हैं। कालाहारी मरूस्थल में घुमन्तू रूप से जीवन यापन  करते हैं।  वे न केवल कुशल और मजबूत होते हैं, बल्कि अत्यधिक सहनशील भी होते हैं। अपने शिकार को पकड़ने के लिए उन्हें  बहुत धैर्य रखना होत