विश्व के प्रमुख जनजातियों से सम्बंधित परीक्षोपयोगी तथ्य।


विश्व की प्रमुख जनजातियां व उनसे सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य। 

मरूस्थलीय क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों के बावजूद, वहाँ विभिन्न अधिवासित समूह निवास करते हैं। वे जल, भोजन और आजीविका के अन्य साधनों की कमी के कारण पर्यावरण के विरुद्ध संघर्ष करते हैं। 

मिस्रवासियों जैसे कुछ निवासियों ने उच्च स्तर की सभ्यता का विकास किया, जबकि बद्दू (बेदुइन) अरब जैसे अन्य निवासियों ने भेड़, बकरियों, ऊंटों और घोड़ों के अपने पशु समूह के
साथ घुमंतू जीवन यापन किया।

कालाहारी के बुशमैन और ऑस्ट्रेलिया के बिन्दीबू जनजातीय समुदाय इतने आदिम ढंग से जीवन यापन करते हैं कि कठिनाई से ही उनका अस्तित्व बचा हुआ है।

बुशमैन और बिन्दीवू दोनों जनजातियां घुमन्तू पशुचारक और खाद्य संग्राहक हैं जो कृषि कार्य और पशुपालन नहीं करते हैं।

बुशमैन अपने धनुष और जहरीले तीरों, भालों, जाल और फन्दों के साथ शिकार करते हैं।कालाहारी मरूस्थल में घुमन्तू रूप से जीवन यापन करते हैं। 

वे न केवल कुशल और मजबूत होते हैं, बल्कि अत्यधिक सहनशील भी होते हैं। अपने शिकार को पकड़ने के लिए उन्हें बहुत धैर्य रखना होता है और आवश्यक होने पर घायल पशुओं का पीछा करने के लिए कई मील तक दौड़ना पड़ता है। 

इस प्रकार, वे हिरन और अन्य छोटे पशुओं का शिकार करते हैं। महिलाएं और बच्चे कीड़े-मकोड़े, कृन्तक और छिपकलियां पकड़ते हैं, और शहद, कंद-मूल, घास और लार्वा (grubs) एकत्र करते हैं। 

बुशमैन या तो बुशमैन लंगोटी पहनते हैं या वस्तुतः नग्न अवस्था में रहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बिन्दीबू भी बुशमैन समुदाय की तरह जीवन यापन करते हैं। वे दुबले और काले किन्तु स्वस्थ होते हैं। वे कुशल खोजी होते हैं और उनमें से कुछ लकड़ी की बूमरैंग और भाले का उपयोग करते हैं। 

वे एक जंगली कुत्ते, डिंगो को भी पालतू बनाते हैं जो उनकी कंगारू, खरगोश और पक्षियों की खोज करने में सहायता करता है। महिलाएं अपने आहार के पूरक के लिए घास, कंद-मूल, बीज, छोटे फल, छछूंदर और कीड़े-मकोड़े एकत्र करती हैं। 

घुमन्तू बुशमैन की भांति, विन्दीवू भी नए आखेट स्थल की खोज में परिवार समूहों में भ्रमण करते हैं। लेकिन दोनों में एक विशिष्ट अंतर यह है कि वे सदैव जल आपूर्ति स्रोत के निकट रहते हैं क्योंकि उनके द्वारा अभी भी जल के दोहन और भंडारण हेतु साधन नहीं खोजे गए हैं। 

वे वृक्षों की सूखी टहनियों के बंडलों और घास-फूस से निर्मित सरल आश्रयस्थल वर्ली में निवास करते हैं।

अरब के बद्दू (बेदुइन) घोड़ों पर सवारी करते हैं और तंबुओं में निवास करते हैं; सहारा के दुआरेग ऊँट पर सवार होते हैं और घास से निर्मित ज़रीबा में निवास करते हैं, जबकि गोबी मरूस्थल में निवास करने वाले मंगोल घोड़ों और याकों की सवारी करते हैं।

ऋतुप्रवासी ख़िरगीज एक प्रकार के सुवाह्य (पोर्टेबल) तम्बू 'युर्त (yurt)' में निवास करते हैं। ख़िरगीज पशुपालन का व्यवसाय करते हैं।

बद्दू (बेदुइन) मरूस्थली समूह का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं जो घुमन्तू चरवाहों के रूप में जीवन यापन करते हैं। विशाल पशु समूह रखने के अतिरिक्त, वे कारवां के व्यापारियों और मरूद्यानों के लोगों के साथ व्यापार में संलग्न रहते हैं। 

वर्षपर्यंत, बद्दू (बेदुइन) जल और हरे चरागाहों की खोज में अपने पशु समूह के साथ घुमन्तू जीवन यापन करते हैं। उनकी धनसम्पत्ति उनके पशु- भेड़, बकरी, ऊंट और शायद कुछ घोड़े ही होते हैं।

पशु उन्हें वह सब कुछ उपलब्ध कराते हैं जिसकी उन्हें आवश्यकता होती है, जैसे प्रतिदिन दूध और पनीर और साथ ही अवसर पड़ने पर मांस भी।

पशुओं की त्वचा का उपयोग खाल या चमड़े के लिए, तम्बू, कपड़े, बेल्ट, जूते और जलपात्र बनाने के लिए किया जाता है। 

बाल और ऊन से, बद्दू (बेदुइन) कपड़े, वटाई, रस्सी, कंवल और कालीन बनाते हैं। इनका विनिमय व्यापार स्थलों या मरूद्यानों में जीवन की अन्य आवश्यकताओं के लिए भी किया जा सकता है, जिनका मरुस्थलीय चरवाहे उत्पादन नहीं करते हैं जैसे कि खजूर, अनाज, पेय पदार्थ, दवाएं, आग्नेयास्त्र और अन्य विनिर्मित सामग्रियां

अलास्का तथा कनाडा के टुंड्रा प्रादेशीय क्षेत्रों में निवास करने वाले एस्किमो का मुख्य व्यवसाय शिकार है। ये लोग सफेद भालू,रेन्डियर,कैरिगू,ह्वेल,सील,वालरस आदि का शिकार करते हैं।

एस्किमो इग्लू में रहते हैं जो बर्फ के टुकड़ों से बना होता है।

कांगो बेसिन में रहने वाला पिग्मी मोंगुलस में निवास करता है। पिग्मी काले नाटे कद के निग्रीटो प्रजाति के लोग है जो केला बहुत पसंद करते हैं।

फेल्लाह नील नदी घाटी में खेतिहर मजदूर है जो मिस्र में रहते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।