जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?



भ्रंश घाटी (Rift Valley)

इसका विकास तब होता है जब दो भ्रंश रेखाओं के बीच का चट्टानी स्तम्भ नीचे की ओर धंस जाता है।

इस प्रकार की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब तनाव बल के कारण दो भूखण्ड विपरीत दिशाओं में खिसकते हैं।

भ्रंश घाटियां लम्बी ,संकरी एवं गहरी होती हैं जिसे जर्मन भाषा मे Graben कहा जाता है।

जॉर्डन की प्रसिद्ध भ्रंश घाटी समुद्र तल से भी नीची है।

मृत सागर नामक झील इसी भ्रंश घाटी में स्थित है।

विश्व की सबसे लंबी भ्रंश घाटी जॉर्डन घाटी से प्रारम्भ हो कर लाल सागर की बेसिन होते हुये जाम्बेजी नदी तक लगभग 5000 km की लम्बाई में विस्तृत है जिसमे न्यासा ,रुडोल्फ, टैंगानिका, एल्बर्ट एवं एडवर्ड झीलें स्थित हैं।

कैलिफोर्निया की मृत घाटी भी समुद्र तल से नीची भ्रंश घाटी है।
स्कॉटलैंड की मध्यवर्ती घाटी, द०ऑस्ट्रेलिया की स्पेन्सर की खाड़ी ,भारत की नर्मदा एवं दामोदर घाटियां आदि भ्रंश घाटियों के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।



रैम्प घाटी (Ramp Valley)

इस घाटी का निर्माण उस स्थिति में होता है जब दो भ्रंश रेखाओं के बीच का स्तम्भ यथास्थिति में रहता है परन्तु समपीड़नात्मक बल के कारण किनारे के दोनों स्तम्भ ऊपर उठ जाते है।

असम की ब्रह्मपुत्र घाटी एक रैम्प घाटी है।




ब्लॉक पर्वत (Block Mountain)

जब दो भ्रंशो के बीच का स्तम्भ यथावत रहता है एवं किनारे के स्तम्भ नीचे धंस जाते हैं तो ब्लॉक पर्वत का निर्माण होता है।

सतपुड़ा पर्वत ,जर्मनी का ब्लैक फारेस्ट आदि ब्लॉक पर्वत के उदाहरण है।




होर्स्ट पर्वत ( Horst Mountain)

इसका निर्माण तब होता है जब दो भ्रंशों के किनारे के स्तम्भ यथावत रहते हैं एवं बीच का स्तम्भ ऊपर उठ जाता है।

यूरोप का हार्ज पर्वत एक ऐसा ही पर्वत है।


नोट:-
वस्तुतः दरार घाटी एवं रैम्प घाटी देखने मे एक जैसे ही प्रतीत होते हैं इसी प्रकार ब्लॉक पर्वत एवं होर्स्ट पर्वत भी देखने मे एक जैसे ही प्रतीत होते हैं परंतु ये भू संचलन की दृष्टि से अलग अलग परिस्थितियों के परिणाम है।


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।