विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं

स्थानीय गर्म हवाएं

फॉन/फाहन Fohn
जोरदार झोंके वाली शुष्क एवं गर्म हवा है।
यह हवा दक्षिणी आल्पस के सहारे ऊपर उठती है एवं वर्षा के पश्चात आल्पस पर्वत के उत्तरी ढाल पर नीचे उतरती है।

चिनूक Chinook
अमेरिका एवं कनाडा में यह पवन रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढाल पर नीचे उतरती है।
चिनूक शब्द का अर्थ है :- हिमभक्षी
अर्थात यह बर्फ को पिघलाने वाली हवा है।

लू Loo
उत्तरी भारत एवं पाकिस्तान के मैदानों में मई - जून में प्रवाहित होने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

हरमट्टन Harmattan
यह पश्चिमी अफ्रीका के सहारा से उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम दिशा में चलने वाली गर्म एवं अति शुष्क हवा है।
इसे डॉक्टर हवा भी कहते हैं।
यह तेज रफ्तार वाली धूल से भरी वायु है।

बर्ग Berg
दक्षिण अफ्रीका में यह फॉन के समान एक गर्म एवं शुष्क हवा है।
जो आंतरिक पठारी भाग से तटवर्ती क्षेत्र की ओर चलती है।

सिमूम Simoom
अरब एवं सहारा के मरुस्थल में चलने वाली यह एक उष्ण, शुष्क एवं दमघोंटू हवा है।
ये हवाएं बालुओं से भरी होती है जिसके कारण दृश्यता काफी कम हो जाती है।

काराबुरान Kara buran
यह मध्य एशिया के तारिम बेसिन में चलने वाली गर्म वायु है।
यह वायु धूल से भरी हुई होती है।
मध्य एशिया के लोयस के मैदान का निर्माण इसी वायु द्वारा हुआ है।

सिराक्को Sirocco
सहारा मरुस्थल से इटली में प्रवाहित होने वाली यह एक गर्म वायु है जो बालू के कणों से युक्त होती है।
इटली में जब बारिश होती है तो इन बालू के कणों के कारण वर्षा की बूंदे लाल रंग की हो जाती है।
इस लिए इटली में इसे रक्त वर्षा कहते है।

इस वायु को आस पास के देशों में अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे:-

खमसिन    मिश्र
गिबली  लीबिया
चिली ट्यूनीशिया 
लेवेंच स्पेन
लेस्ट मेडिरा एवं कनारी

ब्लैक रोलर Black Rollar
उत्तरी अमेरिका के विशाल मैदान में चलने वाली गर्म एवं धूल भरी वायु है।

शामल Shamal
अरब ,ईरान व इराक के मरुस्थलीय क्षेत्रो की गर्म शुष्क एवं रेतीली हवा है।

ब्रिक फील्डर Brik fildar
ऑस्ट्रेलिया के मरुस्थलीय क्षेत्रो में चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

सांताआना Santaana
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांताआना घाटी से तटवर्ती कैलिफोर्निया की ओर चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

योमा Yoma
सांताआना के समान जापान में चलने वाली वायु को योमा कहते हैं।

जोण्डा Zonda
सांताआना के समान अर्जेंटीना में चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

कोयम बैग Koembang
यह इंडोनेशिया में चलने वाली गर्म हवा है जिससे तम्बाकू के फसलों को हानि होती है।

नॉर्वेस्टर Norwester
न्यूजीलैंड में पर्वतीय क्षेत्रों से उतरने वाली उष्ण शुष्क एवं धूल भरी हवा है।


ठंडी स्थानीय हवाएं

मिस्ट्रल Mistral
यह फ़्रांस में आल्पस पर्वत से भूमध्य सागर की ओर प्रवाहित होने वाली हवा है।
यह काफी ठंडी शुष्क एवं तीव्र गति से प्रवाहित होने वाली हवा है।

बोरा Bora 
यह मध्य यूरोप के पर्वतीय क्षेत्रों से यूगोस्लाविया के एड्रियाटिक तट की ओर बहने वाली एक ठंडी हवा है।

ब्लिजार्ड Blizzard
यह वास्तव में ध्रुवीय पवन है जो अत्यधिक सर्द एवं हिम कणों से युक्त होती है।

पूर्गा Poorga
रूस में चलती है ।
शीतकाल में हिम के कणों से युक्त बुरान को पूर्गा कहा जाता है।

नॉर्दर Norther
यह वास्तव में एक ध्रुवीय पवन है जो अवरोध के अभाव के कारण दक्षिण में अमेरिका के टेक्सोस एवं खाड़ी तटीय क्षेत्रों तक पहुँच जाती है।
यह अत्यंत ही ठंडी शुष्क एवं प्रचंड वेग से प्रवाहित होने वाली हवा है।

पैम्पेरो Pampero
अर्जेंटीना एवं उरुग्वे के पम्पाज क्षेत्र में दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम से चलने वाली ध्रुवीय पवन है।
जो काफी शीतल होती है।
कभी कभी ये हवाएं चक्रवाती हवा लाती हैं।

विली विलिज 
ऑस्ट्रेलिया में चलने वाली ठंडी हवा है।

नोट:- हबूब एक ठंडी हवा है कई पुस्तकों में गर्म हवाओं के श्रेणी में दिखाया गया है चित्र में त्रुटि वश गर्म हवा के अंतर्गत दर्शाया गया है  इसे ठंडी हवा पढा जाय।
अगर किसी को हबूब के बारे में ज्यादा जानकारी हो तो बुक के फोटो के साथ मैटर हमे कमेंट बॉक्स में भेंजे।

कल मिलते है दूसरे नए टॉपिक के साथ वेबसाइट देखने के लिये आप सबका धन्यवाद 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S प्रयागराज
google.com, pub-3601981125143197, DIRECT, f08c47fec0942fa0

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।