संदेश

विश्व का सबसे ऊँचाई पर स्थित डाकघर : हिक्किम (हिमाचल प्रदेश)

चित्र
'हिक्किम' को विश्व के सबसे ऊंचाई पर बसे हुए डाकघर के लिए जाना जाता है।  यह गांव हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में स्थित है और यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, और बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्थित है।  आइए, इसे समझते हैं विस्तार से: हिक्किम गांव के बारे में:-  हिक्किम लगभग 4,400 मीटर (14,567 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा कार्यरत डाकघर है, जो 1983 से संचालित है।  इस डाकघर का पिन कोड - 172114 है। यहां से आप अपनी यादें पोस्टकार्ड के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में भेज सकते हैं। इस गांव में तिब्बती-बौद्ध संस्कृति का प्रभाव है।  यहां के निवासी मुख्यतः खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं। अब यहाँ पर्यटक भी आने लगें है जिससे यहाँ के निवासियों में पर्यटन को लेकर उम्मीद जगी है। हिक्किम की जनसंख्या बहुत कम है, और यह गांव सर्दियों में लगभग निर्जन हो जाता है। कैसे पहुंचें हिक्किम:- निकटतम मुख्य स्थान:- काज़ा:- हिक्किम काज़ा से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर है। काज़ा, स्पीति घाटी का मुख्य केंद्र है। मनाली या शिमला से यात्रा:- मनाली रूट:- मनाली से...

पिछली भर्ती परीक्षा सम्पन्न होने के बाद आएगी TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रधानाचार्य की नई भर्ती।

चित्र
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज में हाल ही में एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें मार्च 2021 से 31 मार्च 2025 तक प्रधानाचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, TGT, PGT, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत अन्य पदों की रिक्तियों के संदर्भ में चर्चा की गईं। चयन आयोग द्वारा आयोजित इस मीटिंग में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित जनशक्ति के सापेक्ष सृजित/कार्यरत/रिक्त पदों की सूचना की जानकारी देने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मीटिंग में संबंधित अधिकारियों को 31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत होने वाले रिक्तियों को सम्मिलित करते हुए सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। आपको बता दें कि चयन आयोग पूर्व में विज्ञापित TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आगामी भर्तियों के लिए भी योजनाएँ बना रहा है। ज्ञात हो कि अप्रैल माह में असिस्टेंट प्रोफेसर, मई में TGT और जून में PGT की परीक्षाएं आयोजित होनी है। इसलिए इस समय चयन आयोग पूर्व में विज्ञापित परीक्षाओं के सफल आयोजन की तैयारी में लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन आयोग...

उत्तर प्रदेश बजट 2025-26 : महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी तथ्य।

चित्र
आज 20 फ़रवरी 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना नें विधानसभा में उत्तर प्रदेश 2025-26 का बजट पेश किया। यह बजट आम जन के साथ-साथ परीक्षार्थियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में आयोजित आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित ही इससे प्रश्न पूछे जायेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस लेख में दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट कर लें। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आगामी परीक्षाओं में बजट से अवश्य प्रश्न पूछे जायेंगे। इस लिए बजट के महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी बिंदुओं को इस टॉपिक के अंतर्गत शामिल किया गया है। जो निम्नवत हैं:- वित्तीय वर्ष के बजट अनुमान (2025-2026) प्रस्तुत बजट का आकार 08 लाख 08 हजार 736 करोड 06 लाख रुपये (8,08,736.06 करोड़ रुपये) है। बजट में 28 हजार 478 करोड़ 34 लाख रुपये (28,478.34 करोड़ रुपये) की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं । राजस्व बचत ✴️ राजस्व बचत 79 हजार 516 करोड़ 36 लाख रुपये (79,516.36 करोड़ रुपये) अनुमानित है। राजकोषीय घाटा ✴️ राजकोषीय घाटा 91 हजार 399 करोड़ 80 लाख रुपये (91,399.80 करोड़ रुपये) अनु...