संदेश

भूगोल में सर्वेक्षण का महत्व तथा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न।

चित्र
भूगोल में सर्वेक्षण भूगोल एक क्षेत्रीय विज्ञान है जिसमे स्थानों की सापेक्षिक स्थिति , क्षेत्रो का परिमाप एवं उसका धरातलीय वर्णन और मानचित्रण में में महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए भूगोल की मौलिक संकल्पनाओं में भौगोलिक अवस्थिति दूरी और मापन उल्लेखनीय है। धरातलीय वर्णन में विभिन्न स्थानों की सापेक्षिक स्थिति ज्ञात करने पर ही सम्भव होता है। इस सापेक्षिक स्थिति का निर्धारण दूरी ऊंचाई मापन पर निर्भर करता है। सर्वेक्षण में हम यंत्रों व उनके प्रयोग की विधियों के अनुसार कार्य करते है। इसलिए सर्वेक्षण धरातल पर विभिन्न स्थानों पर सापेक्षिक अवस्थिति निर्धारण की तकनीक है। इसके अंतर्गत प्रायः तीन प्रकार के तथ्यों का निरीक्षण किया जाता है। 1 दूरी मापन 2 दिशा बोध 3 सापेक्षिक ऊंचाई का निर्धारण। भौगोलिक तथ्यों की जानकारी उनका क्षेत्रीय विभेदीकरण मानव के आर्थिक व्यवहार का आधार है। इसलिए विभिन्न यंत्रों व विधियों की सहायता से भौगोलिक तथ्यों की सापेक्षिक अवस्थिति का ज्ञान आवश्यक है। सर्वेक्षण में तकनीकी विकास क्रम के साथ ही परम्परागत विधियों और आधुनिक तकनीकों हवाई छाया चित्रण दूर संवेद

जानिए स्वेज तथा पनामा नहरों का व्यापारिक महत्व के बारे में सबसे सटीक और नई जानकारी।

चित्र
स्वेज नहर व पनामा नहर अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यापारिक नहरों से प्रश्न बनते है। जिसके बारे में प्रायः विस्तार से किसी एक बुक में नही मिलता है। मैने स्वेज और पनामा नहरों के विषय मे अनेक बुकों और नई नई पत्रिकाओं अध्ययन किया व अनेको व्याख्यान सुने उसके आधार पर मैं लिख रहा हूँ जिससे यह जानकारी अनेक प्रतियोगी छात्र छात्राओं तक पहुँचे। और मेरा हरसंभव यह प्रयास भी रहता है कि जैसे कोई नई जानकारी उपलब्ध हो मैं उसे इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप तक अवश्य पहुँचाऊं। मित्रों स्वेज और पनामा नहरों से प्रश्न इस बार की अनेक परीक्षाओं में आने की प्रबल सम्भावना है। ऐसा इस लिये कि अभी हाल ही में स्वेज में एक विशालकाय जहाज जिसका नाम एवर गिवन था फंस गई थी। इस लिये यह काफी चर्चा में रहा। पनामा नहर की बात करें तो यह भी एक व्यापारिक नहर है जो स्वेज की जैसी व्यापारिक स्थिति रखता है। आइये इन दोंनो नहरों के बारे में विस्तार से जानते हैं। स्वेज नहर  की अहमियत इस बात से भी समझी जा सकती है कि यह एक ऐसा व्यापारिक शॉर्टकट मार्ग है जो  अरब देशों से लिंक है और एशिया ,यूरोप और अफ़्रीका के व

भारत के प्रमुख नेशनल पार्क।

चित्र
नेशनल पार्क/राष्ट्रीय उद्यान जब जीवों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित किया जाता है तो उसे नेशनल पार्क कहते हैं। यह एक ऐसे वृहद क्षेत्र होते हैं जहाँ पर विभिन्न प्रकार के जीव जंतु एवं वनस्पतियों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। यहाँ पर सभी प्रकार के मानवीय क्रिया कलापों पर रोक लगाई गई है। जैसे पशुओं के अवैध शिकार,वनों के कटाव और पशुचारण पर पूरी तरह से निषेध है। भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान या नेशनल पार्क जिम कार्बेट को घोषित किया गया है। 1 जम्मू-कश्मीर व लद्दाख 1. दाचीग्राम राष्ट्रीय पार्क 2. सलीम अली राष्ट्रीय पार्क 3. किस्तवाड़ राष्ट्रीय पार्क 4. हेमिस नेशनल पार्क 5. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर 2 हिमाचल प्रदेश 1. पिन वैली पार्क 2. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क 3. रोहल्ला राष्ट्रीय पार्क 4. खिरगंगा राष्ट्रीय पार्क 5. सीमलबरा राष्ट्रीय पार्क 6. इन्द्रकिला नेशनल पार्क 7. शिकरी देवी अभ्यारण्य 3 उत्तराखण्ड 1. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क 2. वैली आफ फ्लावर राष्ट्रीय पार्क 3. नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क 4. राजाजी नेशनल पार्क 5. गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क 6. गंगोत्री राष्