संदेश

UP TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर नया अपडेट

चित्र
आपको बता दें की अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी के 4136 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं। इसकी परीक्षा दो सालों से लंबित है। ऐसे में अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मंडल बार बार चयन आयोग और सरकार से अन्य खाली पड़ी सीटों को इस भर्ती में शामिल करने की मांग कर रहा है। छात्रों का कहना है कि सरकार ने 2022 में भर्ती का विज्ञापन निकाला और अभी तक परीक्षा नहीं करा पाई ऐसे में 2022 से अब तक रिक्त हो चुके टीजीटी, पीजीटी के सीटों को भी 2022 के भर्ती में जोड़ा जाय। जबकि सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल भी तैयार नहीं है। चयन आयोग के पदाधिकारीयों की बातों से यह स्पष्ट हो गया है कि 2022 की भर्ती में नए पद नहीं जोड़े जायेंगे। फिलहाल चयन आयोग दो सालों से लंबित असिस्टेंट प्रोफेसर और टीजीटी, पीजीटी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में लगा है। इधर अभी तक चयन आयोग में स्थायी अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति नहीं हो पाई है और जबतक अध्यक्ष व परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति नहीं होगी तबतक परीक्ष...

डाक विभाग में 44228 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी

चित्र
संचार मंत्रालय भारत सरकार ने डाक विभाग में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) तथा असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक के 44228 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 तक है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी राज्य सरकार या केंद्र सरकार के मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अन्य योग्यता में अभ्यर्थी को कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी होनी चाहिए इसके लिए कोई सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी को साईकिल चलाने का अनुभव होना चाहिए। भर्ती से अन्य जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु- (1) उम्र सीमा :- 18 - 40 वर्ष (आरक्षितों को उम्र में छुट) (2) चयन मेरिट के आधार पर होगा जिसमें 10वीं के प्राप्ताँक के आधार पर मेरिट तैयार की जायेगी। (3 भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in पर जा कर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक  करें: - ?...

TGT, PGT भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करेगा JSSC

चित्र
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 2137 स्नातकोत्तर (PGT) शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन गत वर्ष JSSC के देख रेख में सम्पन्न हुई थी। अभी फिलहाल JSSC (झारखण्ड स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन) ने रिक्त पदों का ब्यौरा माँगा है। संभावना जताई जा रही है कि झारखण्ड के माध्यमिक विद्यालयों में 5000 से अधिक TGT, PGT शिक्षक के पद खाली पड़े है। ऐसे में झारखण्ड सरकार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही विज्ञापन जारी करने को लेकर विचार कर रही है। उम्मीद है कि विज्ञापन अगस्त या सितंबर महीने में जारी हो जायेगा। इस भर्ती में बीएड कर चुके युवाओं को खास मौका मिलेगा। अगर बात करें पीजीटी की तो इस पद के लिए आवेदन करते समय आपके पास संबंधित विषयों में मास्टर की डिग्री के साथ साथ बीएड की डिग्री होना आवश्यक है। टीजीटी वाले अभ्यर्थियों के लिए स्नातक के साथ बीएड होना आवश्यक है। टीजीटी के आवेदन करने के लिए आपके पास कम्बाइंड सब्जेक्टस होना चाहिए। सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों के लिए इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में से किन्ही दो विषयों के साथ ...

विश्व जनसंख्या दिवस परीक्षोपयोगी तथ्य।

चित्र
  विश्व जनसंख्या दिवस   विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष के 11 जुलाई को मनाया जाता है। UNDP द्वारा 1989 में इसे मनाने का फैसला लिया गया। 11 जुलाई 1990 में 90 से अधिक देशों ने पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया। वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 8 अरब के पास पहुंच चुकी है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2024 का थीम है- "किसी को पीछे न छोड़ना, सभी की गिनती करना।" महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी तथ्य:- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की स्थापना 1969 में की गई जिसका मुख्यालय USA के न्यूयॉर्क शहर में है। भारत के संदर्भ में - जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार- विश्व की जनसंख्या में भारत का प्रतिशत:- 17.7 % है। भारत में पहली बार जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के शासनकाल में हुई। भारत में पहली आधिकारिक जनगणना या पहली संपूर्ण जनगणना 1881 में लॉर्ड रिपन के शासनकाल में हुई। भारत में वर्ष 2011 में 15 वीं जनगणना संपन्न की गई। भारत जनगणना संघ सूची का विषय है। भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर 1.64% है। पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक  करें: - ...

नई शिक्षा नीति से हुए बड़े बदलाव।

चित्र
कैबिनेट द्वारा नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी देने के बाद 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है. नई शिक्षा नीति की उल्लेखनीय बातें हम सरल तरीके से इस प्रकार समझ सकते हैं:- अब स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 फॉर्मूले के तहत पढ़ाया जाएगा। जैसे - Five Years Fundamental 1.  Nursery     4 Years  2.  Jr KG           5 Years 3.  Sr KG          6 Years 4.  Std 1st        7 Years  5.  Std 2nd       8 Years Three Years Preparatory 6.  Std 3rd      9 Years  7.  Std 4th      10 Years  8.  Std 5th      11 Years Three Years Middle 9.  Std 6th       12 Years  10.Std 7th       13 Years  11.Std 8th       14 Years Four Years  Secondary 12.Std 9th       15 Years...

ओजोन परत के विषय में नई जानकारी।

चित्र
ओजोन परत :- ओजोन परत (Ozone Layer) पृथ्वी के वायुमंडल का एक क्षेत्र है जिसमें बहुत अधिक मात्रा में ओजोन गैस होती है, एक अकार्बनिक अणु जिसका रासायनिक सूत्र O3 होता है। ओजोन एक तीखी गंध वाली नीली गैस है। ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक पतली परत है जो सूर्य की लगभग सभी पराबैंगनी ऊर्जा को अवशोषित करती है। “ओजोन छिद्र” शब्द ओजोन परत के क्षरण के क्षेत्रों को संदर्भित करता है। यह गलत है।  ओजोन परत को नुकसान एक छेद की तुलना में बहुत पतले पैच के समान है। ओजोन परत सूर्य से आने वाली अधिकांश यूवीबी किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है। ओजोन रिक्तीकरण की अनुपस्थिति में भी, टोपी, धूप का चश्मा और सनस्क्रीन पहनकर यूवीबी किरणों से खुद को बचाना महत्वपूर्ण है।  हालाँकि, जैसे-जैसे ओजोन रिक्तीकरण आगे बढ़ेगा, ये सुरक्षा उपाय और अधिक महत्वपूर्ण होते जाएंगे। ओजोन परत की खोज  शॉनबीन ने 1867 में वायुमंडल में ओजोन परत की खोज की और एंड्रयूज ने एक साल बाद 1868 में इसकी पुष्टि की। तब सौर स्पेक्ट्रम मापन का उपयोग सूर्य और पृथ्वी के बीच के मार्ग में ओजोन की मात्रा निर्धारित करने के लिए किया ग...

UGC नेट में बदलाव की बड़ी तैयारी केंद्र सरकार ने छात्रों से मांगे सुझाव।

चित्र
एनटीए द्वारा आयोजित UGC नेट परीक्षा में सुधार हेतु इसरो के पूर्व अध्यक्ष डाॅ राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। जिसमें छात्रों से UGC नेट की परीक्षा से संबंधित सुझाव मांगे गए हैं। देश का कोई भी नागरिक My Gov प्लेटफार्म पर सुझाव दे सकता है। इसके लिए अंतिम तिथि 7 जुलाई तक निर्धारित की गई है। NTA-UGC NET exam में क्या क्या सुधार होना चाहिए आप को भी अपनी बात रखनी चाहिए। मैंने My Gov. का लिंक नीचे दें रखा है जिस पर क्लिक करके दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना सुझाव दें सकते हैं। 👇👇👇👇👇 https://innovateindia.mygov.in/examination-reforms-nta/ प्रिय अभ्यर्थियों मैंने अपनी तरफ से कुछ सुझाव दिये है जो निम्नवत हैं - Topics  (1) Exam offline  (2) Centre Allotement  (3) One Day exam  (4) Paper Leak safety  (5) Timely Result / Exam dates   (6) Google translation issue (Hindi medium walo ki problem)  (7) JRF result Hike 3% + पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक...