𝗦𝗽𝗲𝗲𝗱 𝗧𝗲𝘀𝘁 𝗚𝗲𝗼𝗴𝗿𝗮𝗽𝗵𝘆 (34)
प्रश्न (1):- निम्नलिखित में से कौन सा समुद्री तट "ब्लू फ्लैग प्रमाण पत्र" प्राप्त करने वाला भारत का पहला समुद्री तट है? (a)शिवराजपुर समुद्र तट (b)चंद्रभागा समुद्र तट (c)घोघाला समुद्र तट (d)कोवलम समुद्र तट उत्तर :- (b) व्याख्या :- 'ब्लू फ्लैग' प्रमाण पत्र समुद्र तट पर पर्यटकों को स्वच्छ पानी, बुनियादी ढाँचा तथा क्षेत्र सतत विकास के लिए प्रदान किया जाता है। ज्ञातव्य है कि ओडिशा के कोणार्क तट पर स्थित 'चंद्रभागा समुद्र तट' ब्लू पत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला समुद्र तट है। प्रश्न (2):- भूमध्य रेखीय जलवायु के विषय में कौन सा कथन सही नहीं है? (a) यह उच्च वायुदाब पेटी वाला क्षेत्र है। (b) इस जलवायु वाले क्षेत्रों में ग्रीष्म काल में खूब वर्षा होती है और शीत काल शुष्क रहता है। (c) इसमें औसत वार्षिक तापमान 45°C होता है। (d) इस जलवायु प्रदेश के वन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं होते हैं। उत्तर :- (d) व्याख्या :- भूमध्य रेखीय जलवायु विषुवत् रेखा 0° अक्षांश से 10° उत्तर एवं दक्षिणी अक्षांशों में विस्तृत है। यह एक न्यून वायुदाब पेटी का क्षेत्र है। ...