संदेश

हाल ही में UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा अवसर.

चित्र
हाल ही में UGC नेट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोलने जा रहा है। जिससे हाल में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तथा पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी अब इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। HPSC नें आवेदन करने के लिए 1 मार्च से 15 मार्च 2025 (शाम 5 बजे) तक पोर्टल रीओपन करने का फैसला किया है। योग्य उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इस भर्ती अभियान के जरिए हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2424 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 1273 पद जनरल कैटेगरी, 429 पद SC, 361 पद BCA, 137 पद BCB और 224 पद EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अगर बात की जाय योग्यता की तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवा...

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में शिक्षक समेत अन्य पदों पर होगी भर्ती।

चित्र
हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें 31 मार्च 2024 तक के रिक्त पदों को दर्शाया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन में कुल 6653 पद रिक्त है। इसमें शिक्षक भर्ती के प्राइमरी, टीजीटी, पीजीटी, प्राचार्य, उपप्राचार्य समेत संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त निदेशक, सहायक आयुक्त, अधिशासी अभियंता, प्रशासनिक अधिकारी, प्रोग्रामर, सहायक निदेशक (राजभाषा), वित्त अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, सहायक अभियंता (TO), सांख्यिकी अधिकारी, लाइब्रेरीयन, सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, अशुलिपिक ग्रेड-1, ग्रेड-2, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, प्रूफ रीडर, हॉस्टल नर्स जैसे पद रिक्त है। शिक्षक भर्ती के लिए प्राइमरी (PRT) में कुल- 1182 पद, TGT में कुल- 2363 पद, PGT में कुल- 1207 पद रिक्त हैं। वहीं प्राचार्य के कुल- 180 पद तथा उप प्राचार्य के 46 पद रिक्त हैं। इन सभी रिक्त पदों का डेटा 31 मार्च 2024 तक का है। इसमें 31 मार्च 2025 तक के रिक्त पदों को भी जोड़ा जायेगा। आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में मा...

BPSC TRE- 4 शिक्षक भर्ती के लिए हो जायें तैयार।

चित्र
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पटना के गांधी मैदान में 9 मार्च को BPSC TRE- 3 में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। इस नियुक्ति के बाद TRE- 4 में 80 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया जायेगा। इन पदों में TRE- 3 में खाली रह गए 21397 पदों को भी शामिल किया जाएगा।  मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को रिक्त पदों का डाटा तैयार करने का निर्देश दिया है जिसके बाद TRE- 4 की वैकेंसी निकाली जाएगी। संभावना जताई जा रही हैं कि BPSC मार्च के अंतिम सप्ताह तक TRE- 4 का विज्ञापन जारी कर सकता है। क्योंकि बिहार में नीतीश सरकार का कार्यकाल इस वर्ष यानी 22 नवंबर 2025 के बाद समाप्त हो जायेगा। ऐसे में जाहिर है कि इससे पहले चुनाव होंगे।  माना जा रहा है कि सितंबर में आचार संहिता लग जाएगी और अक्टूबर में चुनाव सम्पन्न करा लिया जायेगा। बिहार सरकार चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती TRE- 4 की तैयारी में जुट गई है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा इक्क्ठा करना शुरू कर दिया है। पूर्व...

UGC नेट/उच्च शिक्षा में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी।

चित्र
22 फ़रवरी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नें UGC नेट दिसम्बर 2024 का रिजल्ट जारी किया है। साथ ही NTA नें एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है जिसमें कुछ आंकड़े सामने आये हैं। NTA नें UGC नेट दिसम्बर 2024 के लिए पूरे भारत में 85 अलग-अलग विषयों के साथ ऑनलाइन (CBT) मोड में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में 8,49,166 आवेदकों में से कुल 6,49,490 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद 5,158 लोगों नें JRF तथा 48,161 लोगों नें NET की परीक्षा उत्तीर्ण की है। UGC नेट की यह परीक्षा 16 शिफ्ट में 9 दिनों तक देश के कुल 266 शहरों में आयोजित की गईं। इसके लिए भारत के 8,49,166 उम्मीदवारों नें आवेदन किये थे। जिसमें पुरुष आवेदकों की संख्या - 3,71,717 तथा महिला आवेदकों की संख्या - 4,77,397 थी। अर्थात पुरुषों के मुकाबले 105,679 अधिक महिलाओं नें आवेदन किये थे। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की रूचि और भागीदारी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि पुरुषों में पारिवारिक जिम्मेदारी, रोजगार की बढ़ती चिंता के कारण उच्च शिक्षा के प्रति रुझान कम ह...

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की मीटिंग में शिक्षकों के रिक्त पदों के अधियाचन को लेकर हुई चर्चा।

चित्र
जैसा कि आपको कल की सूचना में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पूर्व में विज्ञापित TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आगामी भर्तियों के लिए भी योजनाएँ बना रहा है। क्योंकि नवगठित शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा तीनों विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के साथ-साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में पुरानी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के साथ-साथ रिक्त पदों को भरने के लिए नई भर्ती की तैयारी भी एक साथ करनी पड़ रही है। सूचना मिली है कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च तकनीकी एवं अटल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ई- अधियाचन भेजने में विभागों को समस्याएं आ रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागीय प्रमुखों से चर्चा हुई। बताया गया है कि विभागों ने रिक्त पदों का विवरण जुटाना शुरू कर दिया  है।  अब ई- अधियाचन भेजने में आ रही दिक्कतों का वह एक सप्ताह में समाधान करा...