वायुमंडल का स्तरीकरण (संरचना)


वायुमंडल का स्तरीकरण (संरचना):-
पृथ्वी को चारों से घेरे हुए वायु के विस्तृत फैलाव को वायुमंडल कहते हैं।
वायुमण्डल के ऊपरी परत के अध्ययन को वायुर्विज्ञान और निचली परत के अध्ययन को ऋतुविज्ञान कहते हैं।

वायुमंडल को निम्न परतो में बांटा गया है:-
1 क्षोभमंडल
2 समतापमंडल
3 मध्यमण्डल
4 आयनमंडल
5 वाह्यमण्डल

क्षोभमंडल :-
यह वायुमंडल का सबसे निचली परत है।
इसकी ऊँचाई ध्रुवो पर 8 km तथा भूमध्य रेखा पर लगभग18 km है।
क्षोभमंडल में ऊंचाई के साथ जाने पर 6.5 डिग्री से०/1 km तापमान कम होता है।

इस मंडल में वर्षा ,बिजली चमकना ,बादल आदि की घटनाएं होती हैं।
इस लिये इस मण्डल को संवहन मण्डल भी कहते हैं।
इस मण्डल को अधोमण्डल भी कहा जाता है।

क्षोभमण्डल के ऊपरी भाग पर स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्षोभ सीमा कहा जाता है।

समतापमंडल :-
इस मण्डल में वायुयान उड़ाने की आदर्श दशा पाई जाती है।
इसमे मौसमी घटनाएं जैसे आँधी ,बादलो की गरज, वर्षा ,बिजली की कड़क, धूलकण ,जलवाष्प आदि घटनाये नही पाई जाती।
कभी कभी इस मण्डल में विशेष प्रकार के मेघो का निर्माण होता है, जिसे मदर ऑफ पर्ल क्लाउड या मूलाभ मेघ कहते हैं।

ओजोनमण्डल:-  इस मण्डल में ओजोन गैस की एक परत पाई जाती है। जो सुुर्य से आने वाली परावैगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है।
इस लिए इसे पृथ्वी की सुरक्षा कवच कहते हैं।
ओजोन परत की मोटाई नापने में डॉबसन इकाई का प्रयोग होता है।
ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैस क्लोरो फ्लोरो कार्बन है।
जो AC ,फ्रिज आदि से निकलती है।

मध्यमण्डल :-
समतापमंडल के ऊपरी परत को मध्यमण्डल कहा जाता है।
इसकी ऊँचाई 80 km तक होती है।
इसमे ऊँचाई के साथ जाने पर तापमान में कमी होती है।

आयनमंडल :-
यह भाग कम वायुदाब तथा पराबैंगनी किरणों द्वारा आयनीकृत होता रहता है।
इस मण्डल में सबसे नीचे स्थित  D - layer से long radio waves एवं  ई 1,ई 2, और  एफ 1,एफ 2 परतों से short radio wave परावर्तित होती है।

जिसके फलस्वरूप पृथ्वी पर रेडियो  ,टीवी ,टेलीफोन, एवं रडार आदि की सुविधा प्राप्त होती है ।
संचार उपग्रह इसी मण्डल में अवस्थित होते है।

वाह्यमण्डल :-
640 km किसी से ऊपर के भाग को वाह्यमण्डल कहा जाता है।
इसकी कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नही है।
इस मण्डल में हाइड्रोजन एवं हीलियम गैस की प्रधानता होती है।


हमे आशा है कि यह टॉपिक आपको अच्छे से  समझ आया होगा ।

हमेशा अलग अलग और बेहतरीन टॉपिक के लिये गूगल पर सर्च करें

धन्यवाद।

अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।