पीजीटी भूगोल के विषय मे डाउट क्लियर करें।


पीजीटी भूगोल के विषय मे डाउट क्लियर करें।

हाल ही में 29 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा टीजीटी, व पीजीटी के लिये विज्ञप्ति जारी की गई।

आपको पता होगा यह भर्ती 4 साल बाद दुबारा आई है।

इस बार के भर्ती परीक्षा में कोई बड़ा बदलाव नही किया गया है पिछले कि परीक्षा के भांति इस बार भी वही प्रक्रिया रहेगी कुछ बदलाव जरूर हुए हैं जिनमे इस बार गरीब सवर्ण वर्ग के लोगों के लिये 10% आरक्षण के प्रावधान को जोड़ा गया है।

कुछ लोग सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे भ्रामक प्रचार का शिकार हो रहे हैं। 

अतः आप लोग किसी के बहकावे में न आएं किसी भी जानकारी के लिये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाएं और वहाँ दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यू०पी०पीजीटी के बारे में कुछ जानकारी हम आपको यहाँ साझा कर रहें हैं।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2020 के माध्यम से पीजीटी के रिक्त 2595 पदों पर विषयवार विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमे योग्यता निम्न चित्र तालिका में दर्शाया गया है।
यू०पी०पीजीटी के लिये आयु सीमा :- आयु 1 जुलाई 2020 को 21 वर्ष से कम न हो।

आवेदन शुल्क:-  द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिये गए चित्र तालिका में दिया गया है :-

वेतनमान :-  प्रवक्ता संवर्ग 47600-151100, पे लेवेल 8, ग्रेड पे 4800

अहर्ता की तिथि:- आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि अहर्ता की तिथि मानी जायेगी इस लिये सभी दस्तावेज पूर्ण हो तभी आवेदन करें।

आवेदन की तिथि:-

ऑनलाइन आवेदन (भाग 1) पंजीकरण तिथि:- 29/10/2020

ऑनलाइन शुल्क जमा करने हेतु प्रारम्भ तिथि:- 29/10/2020

ऑनलाइन आवेदन (भाग 1) पंजीकरण की अंतिम तिथि:- 27/11/2020

ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:- 27/11/2020

ऑनलाइन आवेदन (भाग 2) सबमिट करने की अंतिम तिथि:- 30/11/2020

पदों की संख्या :- कैटेगरी वाइज पदों की संख्या नीचे दिए गए चित्र तालिका में दी गई है।

एक बार फार्म सबमिट हो जाने के  बाद दुबारा संसोधन का मौका नही मिलेगा।


शिक्षा मित्रों के जैसा वेटेज तदर्थ शिक्षकों को नही मिलेगा।


परीक्षा तिथि की सूचना अभी बोर्ड द्वारा अपडेट नही किया गया है।
बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूचना मिलते ही इस वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा।

हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 
और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।

आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

वेबसाइट देखने के लिए आप सबका हृदय से धन्यवाद।

हमारा प्रयास क़ि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S .प्रयागराज

टिप्पणियाँ

  1. नही केवल परास्नातक होना चाहिये।

    जवाब देंहटाएं
  2. Sir pgt geography me balak aur balika varg me se kiski cutoff kam jati hai

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बालक वर्ग की
      क्योकि बालक वर्ग में दोनों लोग लगाते हैं इस लिये संख्या ज्यादा होती है।
      और बालिका वर्ग में सीट कम होता है जिससे महिला वर्ग के लोग कम ही लगाना पसन्द करते हैं।

      हटाएं
  3. Sir maine B. A. Me economic AUR geography padha hai kya Mai polity /history ka part solve kar sakta join reply me

    जवाब देंहटाएं
  4. भूगोल के रिफरेंस में कर सकते हैं जैसे राजनीति भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल

    जवाब देंहटाएं
  5. Sir maine 2017 mai M.A geography se kya hai ab mai PGT ki tyari karna chahta hun kya mujhe bEd karne ki jarurat hai ya m.a se he kar skta hun

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।