भौगोलिक चिंतन (थॉट)।



    प्रमुख भौगोलिक संकल्पनाएं

{1} निश्चयवाद/पर्यावरणवाद/ भूवाद

मानव पर्यावरण सम्बंधों को व्यक्त करने वाली यह प्रथम विचारधारा है।

इस विचारधारा को भुगोल का पहला पैराडाइम कहा जाता है।

यह विचारधारा उतनी ही पुरानी है जितनी कि मानव की सभ्यता यानी इस विचारधारा के प्रतिपादक भूगोल के प्रारम्भकर्ता यूनानी हैं।

हेरोडोटस, एवं हिप्पोक्रेट्स ने इस विचारधारा को सर्वप्रथम प्रस्तुत किया।

यद्यपि आधुनिक निश्चयवाद का जन्म जर्मनी में हुआ।

जिसके प्रतिपादक हम्बोल्ट और रेटजेल माने जाते हैं।

इस विचारधारा के विकास में मुख्यतः योगदान जर्मन विद्वानों ने दिया इस लिए इस विचारधारा को जर्मन विचारधारा भी कहा जाता है।

इस विचारधारा के लिये Determinism शब्द का प्रयोग करने वाला व्यक्ति रेटजेल था।

इस विचारधारा को की नामों से जाना जाता है| 

जैसे:-
वातावरणवाद, प्रकृतिवाद, भौगोलिक निश्चयवाद, भूवादी विचारधारा आदि।

इस विचारधारा के अनुसार वातावरण सर्वे सर्वा है जिससे मानव की क्रियाएं नियंत्रित होती हैं यानी यह विचारधारा मानव को प्रकृति, या पर्यावरण का दास मानती हैं।

इसके समर्थकों को जियोक्रेट कहा जाता है।

निश्चयवाद से सम्बंधित विचारक

जर्मन विचारक:-

वारेनियस, कांट, हम्बोल्ट, रिटर, रेटजेल, रिचतोफेन, हैटनर।

अमेरिकन विचारक:-

हटिंगटन, शैम्पूल, डेविस ,ईसा वोमेन,टेलर।

फ्रांसीसी विचारक:-

लिप्ले, डोमोलिन, मोटेस्क्यू।

ब्रिटिश विचारक:-

बकल, गेडिस, रॉबर्ट मिल ,मैकेंडर, चिशोल्म, हरबर्टसन।

IMP:- 
उपरोक्त विचारकों में हरबर्टसन सम्भववाद,निश्चयवाद, और नवनिश्चयवाद तीनो में विश्वास रखता था।

ईसा वोमेन और मैकिण्डर सम्भववाद और निश्चयवाद दोनों में विश्वास रखते थे।

टेलर और हटिंगटन नवनिश्चयवाद व निश्चयवाद दोनों में विश्वास रखते थे।

इस विचारधारा का वास्तविक रूप से जन्म डार्विन की पुस्तक प्रजातियों की उत्पत्ति (ओरिजिन ऑफ स्पीसीज) से माना जाता है।


{2} सम्भववाद/स्वछंदवाद विचारधारा

मानव पर्यावरण सम्बंधों को व्यक्त करने वाली यह दूसरी विचारधारा है।

इस विचारधारा का जन्म 20 वी शताब्दी में फ्रांस में हुआ।

इसलिये इस विचारधारा को फ्रांसीसी विचारधारा कहा गया।

इस विचारधारा का प्रतिपादक विडाल डी ला ब्लास था।

इस विचारधारा के लिये पोसिवलिज्म शब्द का प्रयोग करने वाला व्यक्ति लुसियन फ़ेब्रे था।

जिन्होंने ने अपनी पुस्तक 1925 में इतिहास की भौगोलिक प्रस्तावना में किया।

इस विचारधारा के समर्थक विद्वानों को वियोक्रेट्स कहा जाता है।

इस विचारधारा के अनुसार मानव पर्यावरण का दास नही है बल्कि वह अपनी बुद्धि व कार्यकुशलता के आधार पर पर्यावरण को प्रभावित कर सकता है।

इस विचारधारा के समर्थक विद्वान

फ्रांसीसी विद्वान:-

लुसियन फ़ेब्रे, विडाल डी ला ब्लास, डीमांजिया, ब्रुन्स, रेकल्स, डी मार्तोनी, ब्लेंचार्ड।

अमेरिकन विद्वान:-

ईसा वोमेन ,कार्ल सावर, हार्टशोर्न, H बैरोज।

ब्रिटिश विचारक:-

हरबर्टसन, रॉक्सबी, मैकिण्डर, फ्लूअर।

जर्मन विचारक:-

हीगल ,क़िरचॉक।

शेष संकल्पनाएं अगले दिन के अंक यानी 12 नवंबर को अपडेट होगा।
आप सभी का धन्यवाद




आप सभी लोग वेबसाइट देखने के साथ साथ नोट्स बनाते चलें जिससे आपके पास नोट्स में तथ्य एकत्रित हो जाएगा जो आगे की परीक्षाओं में काम आएगा।

हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 

और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

वेबसाइट देखने के लिए आप सबका हृदय से धन्यवाद।

हमारा प्रयास क़ि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S .प्रयागराज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।