सामयिक पवन के बारे में क्या आप यह जानते हैं?


सामयिक पवन

मौसम या समय के परिवर्तन के साथ जिन पवनो की दिशा बिल्कुल उलट जाती है।
उन्हें सामयिक पवन कहा जाता है।
इसके अंतर्गत निम्नलिखित पवनो को रखा जाता है:-

(1) मानसूनी पवन 

मानसून एक प्रकार से बड़े पैमाने पर भू मंडलीय पवन तंत्र का रूपांतरण है।
सूर्य के उत्तरायण होने पर उत्तरी गोलार्द्ध में उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबन्ध एवं तापीय विषुवत रेखा (सर्वाधिक तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा तापीय विषुवत रेखा कहलाती है) कुछ उत्तर की ओर खिसक जाती है।
एशिया में स्थलखण्ड के प्रभाव के कारण यह खिसकाव अधिक होता है।
इसके फलस्वरूप विषुवतीय पछुवा पवन भी उत्तर की ओर खिसक जाता है।
सूर्य के दक्षिणायन होने पर उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबन्ध एवं तापीय विषुवत रेखा दक्षिण की ओर वापस लौट जाते है पुनः उ०पू० व्यापारिक पवनें चलने लगती हैं, यही शीतकालीन या उ०पू० मानसून है।

(2) स्थल समीर एवं समुद्र समीर

स्थल समीर एवं समुद्री समीर समुद्रतटीय क्षेत्रो में एक पतली पट्टी को ही प्रभावित करते हैं।
दिन के समय निकटवर्ती समुद्र की अपेक्षा स्थलखण्ड अधिक गर्म हो जाता है एवं वहाँ निम्न वायुदाब विकसित हो जाता है।
समुद्र के ठंडा होने के कारण उसपर अपेक्षाकृत उच्च दाब पाया जाता है।
गर्म होने के कारण स्थल की हवा ऊपर की ओर उठती है एवं उसका स्थान लेने के लिये सागर की ठंडी हवा सागर से स्थल की ओर प्रवाहित होने लगती है।
इसे समुद्री समीर कहा जाता है।
रात के समय तेज भौमिक विकिरण स्थलखण्ड को समुद्र की तुलना में अधिक ठंडा कर देती है।
इसके फलस्वरूप स्थल पर उच्च वायुदाब एवं महासागर पर निम्न वायुदाब विकसित हो जाता है।
वायु स्थल से समुद्र की ओर बहने लगती है, जिसे स्थल समीर कहते हैं।

(3) पर्वत समीर एवं घाटी समीर

दिन के समय पर्वत की ढाल सूर्यातप के प्रभाव से घाटी तल की अपेक्षा अधिक गर्म हो जाती है।
ऐसी परिस्थिति में वायु घाटी तल से पर्वतीय ढाल पर ऊपर की ओर प्रवाहित होने लगती है।
इसे घाटी समीर कहा जाता है ।

सुर्यास्त के बाद यह व्यवस्था उलट जाती है। पर्वतीय ढाल पर भौमिक विकिरण द्वारा ऊष्मा तेजी से विसर्जित होती है एवं ढाल की ऊंचाइयों से ठंडी एवं सघन वायु नीचे घाटी की ओर उतरने लगती है इसे पर्वत समीर कहा जाता है।

वेब देखने के लिये आप सबका धन्यवाद

हमारा प्रयास क़ि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।
अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S प्रयागराज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।