परीक्षा में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से बनने वाले प्रश्न।


अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

औद्योगिक क्रांति के पश्चात 19 वी शताब्दी में यह मान्यता थी कि मुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दोनों ही पक्षों के लिए लाभदायक होता है क्योकि इससे श्रम विभाजन द्वारा उत्पादन में विशेषीकरण सम्भव होता है।

इसे मूल्य का श्रम सिद्धान्त कहा जाता है।

परन्तु अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के आधुनिक सिद्धान्त का मूल आधार तुलनात्मक लाभ है।



प्रमुख व्यापारिक संगठन

विश्व व्यापार संगठन {W.T.O.}

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बहुत से देशों ने मिल कर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रसार करने का प्रयास शुरू किये, 1947 में जेनेवा में 23 देशों ने प्रशुल्क एवं व्यापार सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर किये इसी समझौते को गैट के नाम से जाना गया जो 1 जनवरी 1948 से लागू हुआ।

प्रारम्भ में गैट की स्थापना एक अस्थायी प्रबन्ध के रूप में की गई थी किंतु कालांतर में यह स्थाई समझौता बन गया।

गैट की स्थापना के बाद इसके वार्ताओं में अनेक दौर (आठ दौर) आयोजित किये गए गैट के आठवें और अंतिम दौर जो उरुग्वे नाम से प्रसिद्ध है कि समाप्ति होने पर गैट के स्थान पर एक नए और अधिक शक्तिशाली संगठन विश्व व्यापार संगठन (W.T.O.) की स्थापना हुई जो 1 जनवरी 1995 से अस्तित्व में आ गया।

इसका मुख्यालय जेनेवा में है।



यूरोपीय संघ (E.U.)

दिसंबर 1991 को यूरोपीय आर्थिक समुदाय के तत्कालीन 12 राष्ट्रों ने मास्ट्रिश्च (नीदरलैंड) में आयोजित शिखर सम्मेलन में आम सहमति के बाद यूरोप के राजनीतिक ,आर्थिक एवं मौद्रिक एकीकरण हेतु एक सन्धिन पर हस्ताक्षर किए।

और यही सन्धि ने राजनीतिक, आर्थिक एकीकरण के उद्देश्य की पूर्ति हेतु यूरोपीय संघ को जन्म दिया।



ओपेक 

यह संगठन 1960 में पेट्रोलियम के मूल्यों सम्बन्धी नीतियों को लागू करने के लिये पेट्रोलियम उत्पादक देशों द्वारा बनाया गया था।

ओपेक के 13 सदस्य देश हैं अल्जीरिया, इक्वेडोर, गैबन, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, कुवैत, लीबिया, नाइजीरिया, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, और वेनेजुएला।

इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है।




दक्षेस(SAARC)

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के भारत, मालदीव, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, व नेपाल सहित 7 सदस्य देश हैं।

ढाका शिखर सम्मेलन के निर्णयानुसार इसकी स्थापना हुई।
इसका मुख्यालय काठमांडू में है।

इसका उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों के बीच व्यापार का विकास करना है।



आसियान :-

इंडोनेशिया, फिलिपींस, मलेशिया, सिंगापुर, तथा थाईलैंड ने एक प्रादेशिक संगठन के रूप में 8 अगस्त 1967 को इसका वैचारिक गठन बैंकाक घोषणा के द्वारा किया।

बाद में ब्रुनेई ,वियतनाम, लाओस, म्यांमार तथा कम्बोडिया को इसका सदस्य बनाया गया।

आजकल भारत भी इसका एक सह सदस्य बन गया है।

इसका केंद्रीय सचिवालय जकार्ता में है।




फिर मिलेंगे रोज की तरह कल के नए महत्वपूर्ण टॉपिक के साथ।


अपने दोस्तों को भी इसके विषय मे बताएं।

इस वेबसाइट पर प्रतिदिन नए महत्वपूर्ण तथ्य अपडेट किये जाते है जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।