लिख के ले लो तापमान के बारे में यह जानकारी आपको नही होगी।



तापमान के विभिन्न मापन

पृथ्वी पर पहुँचने वाली सौर ऊर्जा का मापन तापमान कहलाता है।

जिसे विभिन्न इकाइयों द्वारा मापा जाता है।

(1) फारेनहाइट `F

मौसम विज्ञान तथा जलवायु विज्ञान में इसका प्रयोग विस्तृत रूप में किया जाता है।

32 डिग्री फारेनहाइट पर जल जम जाता है।

212 डिग्री फारेनहाइट पर जल उबलने लगता है।

नोट:- ये दोनों मापन सागरतल पर ही मान्य है।

इस मापनी का आविष्कार प्रसिद्ध जर्मन भौतिक विज्ञानी डेनिमल फारेनहाइट ने किया था।

1 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान 1.8 डिग्री फारेनहाइट के बराबर होता है।

(2) सेंटीग्रेड/सेल्सियस 'C

इस मापनी का आविष्कार स्वीडन के खगोलविद एडर्स सेल्सियस ने 1742 में किया था।

0 डिग्री सेल्सियस ताप पर जल जम जाता है।

100 डिग्री सेल्सियस ताप पर जल उबलता है।

नोट:- ये मापन सागरतल पर ही मान्य है।

पहले थर्मामीटर पर तापमान सेंटीग्रेड में व्यक्त किया जाता था परन्तु 1948 के बाद अधिकृत रूप से सेल्सियस का प्रयोग होने लगा।

हालांकि सार्वजनिक रूप में अब भी सेंटीग्रेड का प्रयोग ही किया जाता है।

(3) केल्विन K

यह तापमान की निरपेक्ष (वास्तविक) मापनी है।

इसमे 0 केल्विन पर तापमान सापे० पूर्ण शून्य होता है।

परम् शून्य तापमान केल्विन मापनी पर -273.15 होता है।

जो जल का जमाव बिंदु होता है।

केल्विन के साथ डिग्री का प्रयोग नही करते।

केल्विन मापनी का प्रयोग अत्यंत निम्न तापमान वाली परिस्थिति में करते हैं।




सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।