Speed Test Geography {3}


Geography Speed Test {3}:-

(1) पूर्वी सरयूपार क्षेत्र तथा बिहार के मध्य पश्चिमी भाग में मिलने वाली चुना प्रधान जलोढ़ मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है?
A ऊसर
B भाट
C रेहला
D खासी

(2) ऊपरी गंगा दोआब में असामान्य भू आकृतिक लक्षण वाले वायु निर्मित निक्षेपों को किस नाम से जानते हैं?
A धाया
B करेवा
C भाट
D भूर

(3) निम्न में से कौन सा शहर भारत के 12 हृदय स्थलों में शामिल नही है?
A वारंगल
B बादामी
C कानपुर
D गया

(4) हिमालय दिवस कब मनाया जाता है?
A 9 सितंबर
B 9 दिसंबर
C 6 सितंबर
D 12 नवंबर

(5) हिमालय का किस श्रेणी का ढाल उत्तर की ओर मंद तथा दक्षिण की ओर तीव्र है?
A मध्य हिमालय
B आंतरिक हिमालय
C वाह्य हिमालय
D शिवालिक हिमालय

(6) हाल ही में सोपुतान ज्वालामुखी विस्फोट जिस स्थान पर हुआ वह स्थान किस देश मे है?
A फिलीपींस
B जापान
C अमेरिका
D इंडोनेशिया

(7) किस स्थान पर कोरियालिस बल सर्वाधिक होता है?
A भूमध्य रेखा पर
B ध्रुवों पर
C मकर रेखा पर
D कर्क रेखा पर

(8) कोरियालिस बल के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में हवाएं अपनी मूल दिशा से किस तरफ मुड़ जाती हैं?
A दायीं ओर
B बायीं ओर
C ऊपर
D नीचे

(9) नगरों के CBD या चौक क्षेत्र पर मिलने वाले उच्च तापमान के क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
A बात फुरान
B कैसिम्बो
C ऊष्मा द्वीप
D चोस

(10) अंगोला तट पर मिलने वाले धमिल मौसम के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
A कैसिम्बो
B हिट स्टेन
C गासी
D लुनेट

(11) भारत के 12 हृदय स्थलों में शामिल शहर कांचीपुरम शहर किस राज्य में है?
A केरल
B कर्नाटक
C तमिलनाडु
D आंध्र प्रदेश

(12) कांचीपुरम शहर किस नदी तट पर स्थित है?
A पालार नदी
B कृष्णा नदी
C कोलेरू नदी
D शिवा नदी

(13) ग्रेटर हिमालय और मध्य हिमालय के बीच पाई जाने वाली भ्रंश रेखा है?
A MCF
B MBF
C दोनों
D कोई नही

(14) कौन सा राज्य 7 सिस्टर राज्य में शामिल नही है?
A मेघालय
B सिक्किम
C असम
D मणिपुर

(15) निम्न में से कौन सा हिमालय ट्रांस हिमालय का भाग नही है?
A काराकोरम
B जास्कर
C कैलाश
D पीर पंजाल

(16) निम्न में से कौन सा मध्य हिमालय का भाग नही है?
A पीर पंजाल
B महाभारत
C धौलाधर
D लद्दाख

(17) ग्रेटर हिमालय का निर्माण किस युग मे हुआ?
A प्लायोसिन
B मायोसीन
C ओलिगोसीन
D कोई नही

(18) माउंट पिनाटूबो सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत किस देश मे है?
A फिलीपींस
B इंडोनेशिया
C इक्वाडोर
D जापान

(19) सोपुतान ज्वालामुखी पर्वत किस  द्वीप पर अवस्थित है?
A सुलावेसी द्वीप
B बैरन द्वीप
C निकोबार द्वीप
D मालदीव

(20) माउंट सेंट हेलेन्स ज्वालामुखी पर्वत किस देश मे है?
A अमेरिका
B जापान
C इंडोनेशिया
D फिलीपींस

(21) कोरियालिस बल का प्रभाव किस स्थान पर शून्य होता है? 
A उत्तरी ध्रुव
B दक्षिणी ध्रुव
C आर्कटिक वृत
D भूमध्य रेखा

(22) कोरियालिस बल किसके कारण उत्पन्न होता है?
A अधिक ताप के कारण
B कम ताप के कारण
C पृथ्वी के घूर्णन कफ कारण
D वायुदाब के कारण

(23) किसी जल धारा के किनारे पर उसके द्वारा बहा कर लाये गए पदार्थों के जमाव से बनी वह रेखा जो बाढ़ की उच्चतम अवस्था को व्यक्त करती है उसे कहते है?
A अपोढ रेखा
B वालेस रेखा
C जलोढ़ रेखा
D वतोड़ रेखा

(24) मध्य हिमालय और शिवालिक हिमालय के बीच कौन सी भ्रंश रेखा पाई जाती है?
A MCF
B MBF
C  दोनों
D कोई नही

(25) भू स्खलन की सर्वाधिक घटनायें हिमालय के किस भाग में होती है?
A मध्य हिमालय
B शिवालिक हिमालय
C ग्रेटर हिमालय
D महान हिमालय

उत्तर कुंजी:-

1B, 2D, 3C, 4A, 5B, 6D, 7B, 8A, 9C, 10A, 11C, 12A, 13A, 14B, 15D, 16D, 17C, 18A, 19A, 20A, 21D, 22C, 23A, 24B, 25A

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।