गैट {GAAT}:-
यह एक प्रकार का समझौता है।
जिसे सीमाशुल्क एवं व्यापार समझौता के नाम से जाना जाता है।
अंग्रेजी में इसका पूरा नाम General Agreement On Tariff And Trade है।
इसके गठन का प्रमुख उद्देश्य विश्व के विभिन्न देशों के द्वारा मनमाने ढंग से सीमाशुल्क लगाए जाने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में होने वाली अव्यवस्था व अनेक देशों के आर्थिक स्थिति की अनिश्चितता से निजात दिलाना था।
प्रथम विश्व युद्ध के पहले जब विश्व मे ब्रिटेन का वर्चस्व था सामान्यतः उस समय मौन व्यापार या खुला व्यापार का प्रचलन था।
लेकिन प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति एवं पूर्वी यूरोप में कम्युनिज्म के अभ्युदय के बाद विभिन्न देशों में आयात पर भारी सीमाशुल्क लगा दिया गया जिससे स्वदेशी वस्तुओं व उद्योगों को संरक्षण प्रदान करने की होड़ लग गई।
1929 से 1930 में विश्व व्यापी मंदी को इसी का परिणाम माना जाता है।
1944 में ब्रेटन वुड्स में एक सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसके फलस्वरूप विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) , तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन (ITO) , की स्थापना हुई।
जिसका प्रमुख उद्देश्य क्रमशः यूरोप के गिरे हुए अर्थतंत्र का पुनर्निर्माण , अंतरराष्ट्रीय मुद्रा सम्बंधों में स्थायित्व लाना एक व्यवस्थित व्यापार पद्धति को अपनाना था।
गैट(GAAT) के तीन प्रमुख उद्देश्य :-
(1) यह सुनिश्चित करना कि हर सदस्य देश अन्य सभी देशों से आयातित किसी भी पदार्थ पर समान सीमाशुल्क लगाये।
इसे ही हम बिना भेदभाव की सीमाशुल्क नीति या most favoured nation भी कहते है।
आइए जाने इसमें क्या होता है :-
मान लीजिये भारत मे परिवहन उपकरण का आयात हो रहा तो भारत उसमे समान दर से सीमाशुल्क लेगा चाहे वह USA से आये या जापान से या फिर किसी अन्य देश से।
(2) सीमाशुल्क की नीति और दर की प्रत्येक देश पुर्व घोषणा करने को बाध्य है।
(3) GAAT विश्व स्तर पर आयात शुल्क में ह्रास करने हेतु विभिन्न देशों द्वारा समान रूप से क्रमशः दर घटाने पर बल देता था।
नोट:- यदि कोई देश निर्यात सब्सिडी द्वारा अपने निर्यात का परिमाण को बढ़ाता है तो ऐसी दशा में आयातक देश सिर्फ उसके माल पर आयात शुल्क उस सीमा तक बढ़ा सकता है जितना सब्सिडी का अंश है।
आप सभी लोग वेबसाइट देखने के साथ साथ नोट्स बनाते चलें जिससे आपके पास नोट्स में तथ्य एकत्रित हो जाएगा जो आगे की परीक्षाओं में काम आएगा।
हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें।
और अपने मित्रों ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।
आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।
सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट :-
www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।
हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।
अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो
हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।
अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
आपके द्वारा दी गई जानकारी बहुत थी शानदार रहे और काफी अच्छी और सटीक थी अच्छे से समझ में आई
जवाब देंहटाएंधन्यवाद बन्धु
जवाब देंहटाएं