महाद्वीपों के विषय में महत्वपूर्ण तथ्य

महाद्वीप (Continent)
पृथ्वी पर भू भाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहा जाता है।

सम्पूर्ण पृथ्वी के स्थल भाग को सात महाद्वीपों में व जलीय भाग को 4 महासागरों में बाँटा गया है।

SEVEN CONTINENT OF WORLD
विश्व के सात महाद्वीप
1 एशिया
2 अफ्रीका
3 उत्तरी अमेरिका
4 दक्षिणी अमेरिका
5 अंटार्कटिका
6 यूरोप
7 ओशेनिया


1️⃣ एशिया महाद्वीप

यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।

इस महाद्वीप का कुलक्षेत्रफल 29.50% है।

एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश चीन है। 

इस महाद्वीप का क्षेत्रफल में सबसे छोटा देश मालदीव है जो प्रवाल से निर्मित एक द्वीप है। 

मालदीव फेरोज प्रवाल भित्ति का उदाहरण है।

मालदीव सार्क/दक्षेस (दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन) का संस्थापक देश है जिसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है।

इस महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक आधुनिकृत नगर (पाश्चात्य सभ्यता) हांगकांग है जो चीन में स्थित है।

इस महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊंचा पठार तिब्बत का पठार है।

एशिया महाद्वीप में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर का प्लेटफार्म है।

इस महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक डांकघर वाला देश भारत है।

एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है।

एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।

इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी यांगटिसीक्यांग है। इस महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (8848 मी) है। 

इस महाद्वीप पर कुल 49 देश हैं। 

इस महाद्वीप में विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम (भारत) है।

एशिया महाद्वीप में विश्व का सबसे बड़ा बलुई पुलिन कॉक्स बाजार है जो बांग्लादेश में स्थित है।

एशिया महाद्वीप में विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर है। 

इस महाद्वीप में विश्व की दूसरी सबसे खारे पानी की झील वान झील (टर्की) है जिसकी लवणता 330 प्रति हजार है।

इस महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश चीन है।

इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु मृतसागर (395 मी) है। यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है। यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है। 

एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।



2️⃣ अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जो जिब्राल्टर जलसन्धि द्वारा यूरोप से अलग है। 

अफ्रीका विश्व का सर्वाधिक युवा जनसंख्या रखने वाला महाद्वीप है।

इस महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल अजीजिया (लीबिया) है।

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 20.20% है।

अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है।

इस महाद्वीप में विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी है।

अफ्रीका महाद्वीप में विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका ) है।

इस महाद्वीप में विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा मरुस्थल है।

अफ्रीका महाद्वीप विश्व का सबसे गर्म महाद्वीप है।

अफ्रीका महाद्वीप को पठारों का महाद्वीप भी कहा जाता है।

अफ्रीका में विश्व की सर्वाधिक लवणता वाली झील अस्साल झील(जिबूती) है जिसकी लवणता 400 प्रति हजार है।

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलीमंजारो (5895 मी) है।

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया है।

इस महाद्वीप पर कुल 54 देश हैं।

अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।

यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।

हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।




3️⃣ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

उत्तरी अमेरिका की खोज कोलम्बस द्वारा 1492 ई० में कई गई थी।

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 16.05% है।

उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा है।

इस महाद्वीप में विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादन करने वाला देश कनाडा है जहाँ मॉन्ट्रियल शहर कागज उद्योग के लिये विश्व प्रसिद्ध है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में विश्व का सबसे बड़ा पार्क वुड वुफेलो नेशनल पार्क (कनाडा) है।

इस महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक मक्का उत्पादित करने वाला देश USA है।

इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मिसीसिपी मिसौरी है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट माउंट मैकिल्ले (6194 मी) है।

इस महाद्वीप में विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान ओंटेरियो (कनाडा) है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में विश्व मे सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश USA है।

इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील सुपीरियर है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु डैथ वैली  (86 मी) है।

यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।

इस महाद्वीप पर कुल 23 देश हैं।

इस महाद्वीप में विश्व मे सर्वाधिक चांदी उत्खनित करने वाला देश मैक्सिको है।

इस महाद्वीप के USA में विश्व का सबसे बड़ा बन्दरगाह न्यूयॉर्क है।

कषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।

विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।

वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।


4️⃣ दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है इस महाद्वीप में 12 देश शामिल है।

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 11.80% है।

दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है।

इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश फॉकलैंड द्वीप है।

विश्व की सबसे अधिक ऊंची नौकायन झील टिटिकाका झील इसी महाद्वीप में है जो पेरू और बोलिविया की सीमा पर है।

विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात एंजिल जलप्रपात इसी महाद्वीप में है जो वेनेजुएला देश मे है।

इस महाद्वीप में विश्व की सबसे चौड़ी और दूसरी लम्बी नदी अमेजन है।

इस महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी काटोपैक्सी है जो इक्वेडोर देश मे है।

इस महाद्वीप में विश्व का सबसे शुष्कतम स्थान अरीका है जो चिली देश मे स्थित है।

महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एन्काकागुआ (6906 मी) है।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश अर्जेंटीना है।

इस महाद्वीप में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बाल्डस प्रायद्वीप (40 मी) है।

इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।

इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।

5️⃣ अटार्कटिका महाद्वीप

यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 9.60% है।

अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का सबसे कम वर्षा वाला स्थान है।

इस महाद्वीप में वोस्टक विश्व का सबसे ठंडा स्थान है।

इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत विंसन मौसिफ़ है जिसकी ऊंचाई 5140 मीटर है।

इस महाद्वीप में रिसर्च कार्य अधिक होता है।

भारत की मैत्री, दक्षिण गंगोत्री स्टेशन इसी महाद्वीप में है।

इस महाद्वीप को हमेशा बर्फ से ढके होने के कारण स्वेत (सफेद) महाद्वीप भी कहा जाता है।

इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बेन्द्रल बैंच (2853 मी) है।

यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।

इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।

यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

6️⃣ यूरोप महाद्वीप

यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।

यूरोप महाद्वीप विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है।

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 6.50% है।

इस महाद्वीप पर कुल 44 देश हैं।

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस का कुछ हिस्सा इस महाद्वीप में है।

इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।

इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है।

यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस है।

इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील लैडोगा है।

यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।

यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

7️⃣  ओशेनिया महाद्वीप

बहुत से पुस्तकों में ऑस्ट्रेलिया को महाद्वीप बताया गया है जबकि वास्तविकता यह है कि ऑस्ट्रेलिया एक देश है और यह ओशेनिया महाद्वीप में स्थित है।

यह सबसे छोटा महाद्वीप है जो दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।

ओशेनिया महाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ अनेक देश शामिल है।

ओशेनिया महाद्वीप में कुल 14 देश शामिल हैं।

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 5.03% है।

ओशेनिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है।

इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश नौरु है।

इस महाद्वीप में विश्व मे सर्वाधिक बाक्साइड उत्खनित करने वाला देश ऑस्ट्रेलिया स्थित है।

इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मर्रे-डार्लिंग है।

इस महाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया देश विश्व मे सर्वाधिक सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोस्यूूस्को है जिसकी ऊंचाई 2,228 मीटर है।

इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर है।

ओशेनिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु आयर झील  (16 मी) है।

इस महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक उन निर्यातक देश ऑस्ट्रेलिया है यहां विश्व प्रसिद्ध मैरिनो ऊन का उत्पादन होता है।

यह महाद्वीप पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामले में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।