प्लांट कम्यूनिटी (पादप समुदाय)


पादप समुदाय (Plant Community)

पौधों के सामाजिक समूह को पादप समुदाय कहते  हैं। 
पादप जैविक संगठनों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि पौधे ही जैविक पदार्थों का निर्माण करते हैं  जिन का उपभोग पौधे स्वयं करते हैं तथा पौधे इस समुदाय की आधारभूत मौलिक इकाई होते हैं और किसी भी स्थान पर विभिन्न रूपों में पाए जाते  हैं। यथा -  वनभूमि, वन, बांगर क्षेत्र या घास क्षेत्र ,दलदल ,घास मैदान आदि।

पौधे प्राथमिक उत्पादक होते हैं इस तरह पौधों को स्वपोषित भी कहा जाता है।

जीव भूगोल में पौधों के अध्ययन पर सर्वाधिक ध्यान दिया जाता है तथा कभी-कभी इस अध्ययन को पादप भूगोल के रूप में अलग स्वतंत्र दर्जा दिया जाता है।


एकबीजपत्री पादप
इस तरह के पौधों में बीज का एक ही भाग होता है तथा अंकुरण के समय एक ही पत्ती निकलती है इसके अंतर्गत निम्न खाद्यान्न आते  हैं।
उदाहरण :- गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा तथा अन्य घासें

द्विबीजपत्री पादप
वे पौधे जिनमें बीज के अंकुरण के समय दो पत्तियां निकलती हैं उन्हें  द्विबीजपत्री पादप कहते हैं इसमें मानव के उपयोग में आने वाली दलहनी खाद्यान्न फसलों तथा फलदार पौधों को शामिल किया जाता है इनके बीज में दो भाग होते हैं।
उदाहरण:- मटर, मूंग, चना, महुआ ,आम, उड़द, अरहर आदि।

आवृतबीजी पादप
इस श्रेणी का पौधा बीज रक्षक आवरण में ढका रहता है तथा यह सभी प्रकार के पौधों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है।

अनावृतबीजी
ऐसे पौधे जिनके बीज किसी आवरण में ढके नहीं होते हैं जबकि खुले रहते हैं वे अनावृतबीजी पादप कहलाते हैं।

उदाहरण:- कोणधारी या शंक्वाकार वृक्ष, स्प्रूस ,जूनिफर, पाइन आदि।

महत्वपूर्ण तथ्य
सर्वप्रथम स्थलीय भागों पर हरे पौधों का विकास तथा उनका औपनिवेशीकरण अंतिम सिल्यूरियन तथा डिवोनियन युग में प्रारंभ हुआ।

अजैविक पर्यावरणीय कारकों में मृदा तथा जलवायु का पौधों की जाति ,संरचना एवं वृद्धि पर पर्याप्त प्रभाव पड़ता है।



पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।