जानिये क्या होता है? बफ़र स्टेट


बफ़र स्टेट (अंतस्थ राज्य) 
बफ़र स्टेट एक ऐसी राजनीतिक इकाइयां होती हैं जो दो प्रतिस्पर्धी विचारधारा वाले शक्तिशाली राजनीतिक इकाइयों के बीच स्थित होती हैं।

इनकी भौगोलिक स्थिति संक्रमणीय होती है।

बफ़र स्टेट की कई  भौगोलिक विशेषताएं होती हैं जैसे ये कार्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते है क्योंकि ऐसे स्टेट (राज्य) दो बड़ी शक्तिशाली इकाइयों की सीमा को अलग रखते हैं जिससे बड़े स्टेटस (राज्यों) के बीच प्रत्यक्ष युद्ध की संभावना कम रहती है। 

इसका महत्व तब बढ़ जाता है जब बड़े राज्यों के बीच तनाव की स्थिति हो, क्योकि उस समय यही मध्यस्थता का कार्य करता है।

सामान्यतः ऐसे स्टेटस (राज्यों) का सैन्य खर्च कम होता है। 
साथ ही बफ़र स्टेट को दोनों ही बड़े स्टेटस (राज्यों) से विकास के लिये सहायता भी मिलती रहती है।
बफ़र स्टेट सामान्य रूप से विकसित नहीं होते हैं ऐसे स्टेटस महाशक्ति बनने से वंचित रहते है।

राज्यों के विकास की प्रक्रिया में ऐतिहासिक कारणों से यह बफ़र स्टेट अपने दो पड़ोसी स्टेटस (राज्यों) में मिल नहीं पाते हैं बल्कि दोनों के मध्य संतुलन बनाते हुए अपना अस्तित्व बनाए रखते हैं।

यद्यपि बफ़र स्टेट के दोनों ओर दो बड़ी शक्तिशाली राजनीतिक इकाइयां रहती हैं।
जिनके अलग अलग विचारधारा भी रहती हैं अन्य परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर उनमें से कोई भी राजनीतिक इकाई बफ़र स्टेट को अपने में मिला सकती हैं लेकिन वास्तविक रूप से कठिनहै।

क्योंकि अपने क्षेत्र में मिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने से दूसरे प्रतिस्पर्धी इकाई का भय/डर लगा रहता है दूसरी बात यह है कि दोनों शक्तिशाली राजनीतिक इकाइयों के बीच एक छोटा राज्य स्थित होने के कारण दोनों की सीमाएं पर्याप्त सुरक्षित रहती है।

ऐसी स्थिति में ये स्टेट दोनों शक्तिशाली राजनीतिक इकाइयों की विचारधारा के संक्रमण क्षेत्र भी बनाते हैं उनका संबंध दोनों इकाइयों से बना रहता है राजनीतिक भूगोल में इन राज्यों को ही बफ़र स्टेट या ग्रे एरिया कहते हैं।
उदारहण के तौर पर अगर बात करें तो भारत और चीन के बीच नेपाल और भूटान बफ़र स्टेट हैं।

क्योकि नेपाल या भूटान के दक्षिण में एक शक्तिशाली इकाई के रूप में भारत खड़ा है वहीं दूसरी तरफ उत्तर में शक्तिशाली इकाई के रूप में चीन। 

मंगोलिया चीन और रूस के बीच मे स्थित एक बफ़र स्टेट है।

मंगोलिया के उत्तर में रूस तथा दक्षिण में चीन की सीमा लगती है।


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।