आर्द्रभूमि (रामसर साइट) के विषय मे नई अपडेटेड जानकारी।



आर्द्रभूमि के विषय मे नई जानकारी

आर्द्र भूमि को मुख्य रूप से तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है।

आर्द्र भूमि 

समुद्री/तटीय आर्द्रभूमि
कोरल रीफ 
पथरीला समुद्री तट
बालू एवं कंकड़ तट 
एश्चुअरी
 मैंग्रोव 
लैगून 

अंतः स्थलीय आर्द्रभूमि 
झील 
तालाब 
डेल्टा 
अनूप/कच्छ
 स्वच्छ जल स्प्रिंग 

मानव निर्मित आर्द्रभूमि 
छोटे टैंक 
नहर 
एक्वाकल्चर


भारत में आर्द्रभूमि 
भारत ने 1982 में रामसर संधि को स्वीकार किया तथा सर्वप्रथम केवलादेव राष्ट्रीय उद्यानचिल्का झील को आर्द्रभूमि की सूची रामसर सूची में शामिल किया गया वर्तमान में भारत में 49 रामसर स्थल है 
जो निम्नलिखित हैं।

(1) चिल्का झील
यह उड़ीसा राज्य में स्थित है।
इसको 1981 में आर्द्रभूमि स्थल यानी रामसर साइट में शामिल किया गया।

(2) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
यह राजस्थान के भरतपुर में है।
इसको 1981 में रामसर स्थल में सूची में शामिल किया गया।

(3) लोकटक झील 
यह मणिपुर राज्य के चूड़ाचांदपुर जिले में स्थित है।
इसे 1990 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(4) वूलर झील 
यह जम्मू कश्मीर के बांदीपुर जिले में है।
इसे 1990 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(5) हरीके झील 
यह पंजाब राज्य में फिरोजपुर और अमृतसर के बीच स्थित है।।
इसे 1990 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(6) सांभर झील 
यह राजस्थान राज्य के जयपुर जिले में स्थित है।
यह भारत की सबसे बड़ी आंतरिक खारे पानी की झील है।
इसको 1990 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(7) कंजली झील 
यह पंजाब राज्य के कपूरथला में स्थित है।
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(8) रोपड़ वेटलैंड
यह पंजाब राज्य के रोपड़ जिले में स्थित है। 
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(9) कोल्लेरू झील 
यह आंध्र प्रदेश राज्य के कृष्णा जिले में स्थित मीठे पानी की झील है।
इस झील को 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(10) दीपोर बील
यह असम राज्य के गुवाहाटी शहर के नजदीक है।
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया।

(11) पोंग बांध झील
यह हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित है।
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया।
 
(12) त्सो मोरीरी झील
यह लद्दाख में लेह से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इसे 2002  में रामसर सूची में शामिल किया गया। 

(13) अष्टमुडी झील 
यह केरल राज्य के कोल्लम जिले में स्थित है।
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया

(14) भितरकनिका मैंग्रोव 
यह उड़ीसा राज्य के केंद्रपाड़ा जिले में है।
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(15) भोज वेटलैंड 
यह आर्द्रभूमि स्थल मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित है।
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(16) सस्थमकोट्टा झील
यह केरल राज्य कोल्लम के पास लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
इसे 2002 में राम सूची में शामिल किया गया।

(17) वेंबनाड- कोल आर्द्रभूमि 
यह आर्द्रभूमि केरल राज्य के कोट्टायम जिले में है।
इसको 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया। 

(18) पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमि
यह पश्चिम बंगाल राज्य में है।
इसे 2002 में रामसर सूची में शामिल किया गया। 

(19) प्वाइंट कैलिमेरे वन्य जीव और पक्षी अभ्यारण 
यह तमिलनाडु राज्य के नागपट्टनम जिले में स्थित है।
इसे 2002 में रामसर साइट में शामिल किया गया।

(20) रेणुका वेटलैंड 
यह हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर जिले में है।
इसे 2005 में रामसर सूची में शामिल किया गया 

(21) चंदेरटल वेटलैंड 
यह आर्द्रभूमि स्थल हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहुल और स्फीति जिले में स्थित है।
इसे 2005 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(22) होकेरा वेटलैंड या होकेर्सर वेटलैंड
यह जम्मू कश्मीर में है।
इसे 2005 में राम सूची में शामिल किया गया। 

(23) सुरिंसर और मानसर झील 
यह जम्मू कश्मीर में है।
इसे 2005 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(24) ऊपरी गंगा नदी (राजघाट से नरौरा खिंचाव) 
यह उत्तर प्रदेश राज्य में है।
इसे 2005 में रामसर सूची में शामिल किया गया। 

(25) रुद्र सागर झील 
यह त्रिपुरा राज्य के सिपाहीजला जिले में है। 
इसे 2005 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(26) नालसरोवर पक्षी अभ्यारण 
यह आर्द्रभूमि गुजरात राज्य में अहमदाबाद से लगभग 59 किलोमीटर की दूरी पर है। 
इसे 2012 में रामसर सूची में शामिल किया गया। 

(27) सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र 
यह पश्चिम बंगाल राज्य में है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।
यहाँ सुंदरी नामक वृक्षों की अधिकता है जिसके कारण इसका नाम सुंदरवन पड़ा।
यह ज्वारीय/मैंग्रोव वन का क्षेत्र है।

(28) नंदूर मध्यमेश्वर 
यह महाराष्ट्र राज्य में है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(29) नवाबगंज पक्षी अभ्यारण 
यह उत्तर प्रदेश में स्थित है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(30) केशोपुर मियानी कम्युनिटी रिजर्व 
यह पंजाब राज्य के गुरदासपुर के पास में स्थित है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(31) व्यास संरक्षण रिजर्व 
यह पंजाब राज्य में स्थित है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(32) नांगल वन्य जीव अभ्यारण 
यह पंजाब राज्य में स्थित है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(33) सांडी पक्षी अभयारण्य 
यह उत्तर प्रदेश में स्थित है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(34) समसपुर पक्षी अभ्यारण 
उत्तर प्रदेश राज्य में है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया। 

(35) समन पक्षी अभ्यारण 
यह उत्तर प्रदेश राज्य में है।
इसे 2019 रामसर सूची में शामिल किया गया।

(36) पार्वती अरगा पक्षी अभ्यारण 
यह उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। 
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया 

(37) सरसई नावर झील 
यह आर्द्रभूमि स्थल उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।
इसे 2019 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(38) आसन कंजर्वेशन रिजर्व 
यह उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में है।
इसे 2020 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(39) काबरताल आर्द्रभूमि
यह बिहार राज्य के बेगूसराय जिले में स्थित है।
इसे 2020 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(40) लोनार झील 
यह महाराष्ट्र राज्य के बुलढाना जिले में स्थित है।
इसे 2020 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(41) त्सोकर आर्द्रभूमि क्षेत्र
यह लद्दाख में स्थित है। 
इसे 2020 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(42) सूर सरोवर झील या कीथम झील 
यह उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।
इसे 2020 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(43) सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान 
यह आर्द्रभूमि स्थल हरियाणा राज्य के गुड़गांव जिले में स्थित है।
इसे 2021 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(44) भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण 
यह हरियाणा राज्य में स्थित है।
इसे 2021 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(45) थोल झील वन्य जीव अभ्यारण 
यह गुजरात राज्य में अहमदाबाद से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इसे 2021 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(46) बाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र 
यह गुजरात राज्य में स्थित है।
इसे 2021 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(47) हैदरपुर वेटलैंड 
यह उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।
इसे 2021 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

दो आर्द्रभूमि/रामसर स्थल ऐसे हैं जिसे इस वर्ष यानी 2022 में रामसर सूची में शामिल किया गया है।
करेंट अफेयर्स से जोड़कर इससे प्रश्न बन सकता है। इसलिये इसे याद रखें।

(48) खिजड़िया पक्षी अभयारण्य 
यह गुजरात राज्य के जामनगर जिले में स्थित है। 
इसे हाल ही में 2022 में रामसर सूची में शामिल किया गया।

(49) बखीरा पक्षी अभ्यारण 
यह उत्तर प्रदेश में स्थित है। 
इसे भी हाल ही में 2022 में रामसर सूची में शामिल किया गया है।

उत्तर प्रदेश में रामसर साइट

उत्तर प्रदेश में आयोजित आगामी परीक्षाओं जैसे UPPCS, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, UPPET आदि में इससे प्रश्न बनने की प्रबल संभावना है।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 10 रामसर साइट/आर्द्रभूमि स्थल हैं जो निम्नलिखित हैं:-

(1) ऊपरी गंगा नदी आर्द्रभूमि (2005)
यह उत्तर प्रदेश राज्य में ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव तक है।

(2) सांडी पक्षी अभ्यारण्य (2019) 
यह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित है।

(3) समसपुर पक्षी अभ्यारण्य (2019)
यह उत्तर प्रदेश राज्य के रायबरेली जिले में स्थित है।

(4) समन पक्षी अभ्यारण्य (2019)
यह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में है।

(5) पार्वती अरगा पक्षी अभ्यारण्य (2019)
यह उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में है।

(6) सरसई नावर झील (2019)
यह उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित है।

(7) नवाबगंज पक्षी अभ्यारण्य (2019)
यह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित है।

(8) सुर सरोवर झील/ कीथम झील (2020)
यह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है।

(9) हैदरपुर वेटलैंड (2021)
यह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित है।

(10) बखिरा वन्य जीव/पक्षी अभ्यारण्य (2022)
यह उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में स्थित है
यह जिला मुख्यालय खलीलाबाद से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर है।
यह आर्द्रभूमि लगभग 29 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
इसे स्थानीय लोग मोती झील के नाम से जानते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

भारत का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला आर्द्रभूमि स्थल वेंबनाड झील (केरल) है।

भारत का सबसे कम क्षेत्रफल वाला आर्द्रभूमि स्थल रेणुका आर्द्रभूमि (हिमाचल प्रदेश) है।

भारत का आर्द्रभूमि क्षेत्रफल कुल भू-भाग का 4.63% है।

विश्व का शीर्ष आर्द्रभूमि क्षेत्रफल वाला देश बोलीविया है।


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।