Geography Speed Test {भारत का भूगोल}



Q1:-भारत के कितने केंद्रशासित प्रदेश ऐसे है जिनकी सीमा तट से नही लगती?
(A) 2
(B) 1
(C) 4
(D) 3
उत्तर:- C

व्याख्या:- भारत के 4 केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ,लद्दाख, चंडीगढ़, दिल्ली ऐसे केंद्रशासित प्रदेश हैं जिनकी सीमा तट से नहीं लगती।

Q2:- डोकलाम त्रिमुहानी पर अवस्थित है- 
(A) नेपाल - चीन - भारत की 
(B) पाकिस्तान - चीन - भारत की 
(C) म्यांमार - चीन - भारत की 
(D) भूटान - चीन - भारत की
उत्तर:-D 

व्याख्या:- डोकलाम: भूटान - चीन - भारत की त्रिमुहानी पर अवस्थित है। 
यह भूटान का एक पठारी क्षेत्र है।

Q3:- भारत में प्रथम एल्युमिनियम प्लांट कहां स्थापित किया गया था?
(A) किरीबुरू 
(B) रत्नागिरी 
(C) अल्लू पुरम
(D) जे के नगर
उत्तर:- D 

व्याख्या:- भारत में एल्युमिनियम का पहला कारखाना 1937 ईस्वी में पश्चिम बंगाल के जे के नगर में लगाया गया इसके पश्चात केरल की अलूपुरम में दूसरा कारखाना स्थापित किया गया।

Q4:- निम्नलिखित में से कौन सा एक शहर स्वर्णिम चतुर्भुज से नहीं जुड़ा है?
(A) बेलगांव 
(B) सूरत 
(C) गुंटूर 
(D) नागपुर 
उत्तर:- D

व्याख्या:- उपर्युक्त विकल्पों में से नागपुर स्वर्णिम चतुर्भुज से नहीं जुड़ा है। 
नागपुर उत्तर दक्षिण गलियारा से जुड़ा हुआ है। 
सूरत, पुणे और गुंटूर स्वर्णिम चतुर्भुज से जुड़े हुए हैं।
स्वर्णिम चतुर्भुज एवं पूर्व पश्चिम गलियारा के मिलन बिंदु पर स्थित प्रमुख शहर है - उदयपुर एवं कानपुर
स्वर्णिम चतुर्भुज के अंतर्गत भारत के 4 बड़े महानगरों दिल्ली ,मुंबई ,चेन्नई और कोलकाता को जोड़ने वाली राजमार्ग का निर्माण किया गया है। 
पूर्व पश्चिम गलियारा सिलचर (असम) को पोरबंदर (गुजरात) से जोड़ता है। 
जबकि उत्तर दक्षिण गलियारा श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) को कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से जोड़ता है।

Q5:- निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है? 
(A) एल्युमिनियम उद्योग की स्थिति सस्ती विद्युत उपलब्धता से प्रभावित होती है। 
(B) भारत में एल्युमिनियम विनिर्माण बॉक्साइट खदानों से दूर संपन्न होता है।
(C) भारत में एल्युमिनियम का उत्पादन सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के योगदान से होता है। 
(D) एल्युमिनियम उत्पादन का एक तिहाई भाग परिवहन में प्रयुक्त होता है।
उत्तर:- B

व्याख्या:- भारत में एल्युमीनियम विनिर्माण बॉक्साइट खदानों से दूर नहीं संपन्न होता है। 
मुरी और लोहरदग्गा (झारखंड) हीराकुंड (ओडिशा) वेल्लूर (पश्चिम बंगाल) रेणुकूट (उत्तर प्रदेश) आदि उद्योग बॉक्साइट खदानों के पास स्थित है। 
एल्युमिनियम उद्योग के लिए बॉक्साइट और कोयले का साथ- साथ पाया जाना आवश्यक है।

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।