परीक्षा में कहवा (Coffee) से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न।

● कहवा (Coffee)

कहवा या कॉफी एक उष्णकटिबंधीय रोपण फसल है। यह एक हरी झाड़ी का बीज है। इसके बीजों को भूनकर पीसा जाता है तथा एक पेय के रूप में प्रयोग किया जाता है।

कहवा का उत्पत्ति स्थल इथियोपिया के केल्फा प्रदेश (अबीसीनिया का पठार) को माना जाता है। 

इसकी कृषि अधिक आर्द्रता, ढलानदार भूमि तथा 15 से 28°C तापमान वाले क्षेत्रों में अधिक होती है।

कहवा की तीन मुख्य किस्में हैं—
(1) कॉफिया अरेबिका
(2) कॉफिया रोबेस्टा
(3) कॉफिया लाइबेरिका 

इसमें सबसे उच्चकोटि का कहवा अरेबिका होता है। ब्राजील में रियो- डि-जेनेरियो का पृष्ठ प्रदेश, कोलम्बिया तथा इंडोनेशिया के जावा द्वीप में इसे उगाने की आदर्श भौगोलिक दशाएँ पायी जाती है। जमैका का ब्लू माउंटेन विश्व में सर्वोच्च कोटि का कहवा उत्पादक क्षेत्र है।



भारत द्वारा अधिकांशतः उत्तम किस्म की अरेबिका कॉफी का उत्पादन किया जाता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक मांग है। 

परन्तु भारत में विश्व की केवल 4.3 प्रतिशत कॉफी का उत्पादन होता है। कॉफ़ी उत्पादन में ब्राजील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया, इथियोपिया और होंडुरास के पश्चात भारत का विश्व में 8 वां स्थान है।
कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में पश्चिमी घाट की उच्च भूमियों पर कॉफी की कृषि की जाती है। देश के समस्त कॉफी उत्पादन का दो-तिहाई से अधिक भाग अकेले कर्नाटक राज्य में होता है।


अरेबिका कॉफ़ी में तीक्ष्ण और मीठे स्वाद के साथ मृदु स्वाद (delicate flavor) और संतुलित सुगंध होती है। इसमें रोबस्टा की तुलना में कैफीन की मात्रा लगभग आधी होती है। 

अरेबिका फसल की कटाई नवंबर से जनवरी के मध्य की जाती है और इसका रोपण सामान्यतः शीत, आर्द्रता युक्त और उपोष्ण कटिबंधीय मौसम की स्थितियों में 600 से 2000 मीटर तक की ऊँचाई पर किया जाता है। इसके लिए उच्चतम अंतरराष्ट्रीय कॉफी मानकों के अनुरूप पोषक तत्वों से समृद्ध मृदा की आवश्यकता होती है।

रोबस्टा कॉफ़ी में अरेबिका की तुलना में कैफ़ीन का स्तर दोगुना होता है। रोबस्टा कॉफ़ी का स्वाद अत्यधिक कड़क होता है, इसमें एक दानेदार अनुभूति (grainy essence) होती है और पीने के पश्चात इसका स्वाद कुछ हद तक मूंगफली के समान लगने वाला होता है। 

इस किस्म को कम ऊंचाई पर विकसित करना संभव है। रोबस्टा कॉफ़ी के पौधों से कॉफ़ी की तुड़ाई दिसंबर से फरवरी के मध्य की जाती है तथा ये प्रतिकूल मौसम और पादप पीड़कों (कीटों) का बेहतर ढंग से सामना कर सकती है।



पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

वायुदाब पेटियों के बारे में सबसे सरल व सबसे महत्वपूर्ण जानकारी।