भूगोल किसे कहते हैं? (भूगोल का अर्थ एवं परिभाषा)



भूगोल का अर्थ:-
भूगोल यूनानी (ग्रीक) भाषा के शब्द Geo+Graphien से मिलकर बना है। जिसमें Geo का अर्थ पृथ्वी तथा Graphien का अर्थ वर्णन होता है।

भूगोल की परिभाषा:-
भूगोल भूतल की क्षेत्रीय विभिन्नताओं का वह अध्ययन है जिसके अंतर्गत भूमि उपयोग, उद्योग,जनसंख्या आदि का अध्ययन किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो भूगोल मानव और पर्यावरण के बीच अन्तर्सम्बन्धों का अध्ययन है।
वर्तमान समय मे जिस भूगोल का अध्ययन-अध्यापन किया जाता है वह मौलिक रुप से विगत दो सौ वर्षों में यूरोपीय देशों जर्मनी,फ्रांस,ब्रिटेन आदि में विकसित विज्ञान है जो यूरोपीय प्रभुत्व के प्रसार के साथ-साथ विश्व में फैलता गया।
इसके पहले प्राचीन काल में भारत,चीन,मिस्र,यूनान,रोम,अरब आदि कई देशों में भौगोलिक ज्ञान का प्रारंभ में विकास हुआ किंतु एक विज्ञान के रूप में भूगोल का अध्ययन उन्नीसवीं शताब्दी से प्रारंभ हुआ जब इसे एक स्वतंत्र विषय के रूप में मान्यता मिली।

भूगोल को एक अलग अध्ययन के रूप में स्थापित करने का श्रेय प्रसिद्ध यूनानी विद्वान इरैटोस्थनीज को जाता है जिन्होंने भूगोल के लिये सर्वप्रथम ज्योग्राफिका शब्द का प्रयोग किया।इरैटोस्थनीज को व्यवस्थित भूगोल का पिता/जनक भी कहा जाता है।

भूगोल की कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएं निम्नलिखित हैं:-

मार्थे के अनुसार:- "भूगोल वस्तुएं कहाँ-कहाँ हैं का अध्ययन करता है।"

हम्बोल्ट के अनुसार:- "भूगोल प्रकृति के अध्ययन से सम्बंधित है।"

कार्ल रिटर के अनुसार:- "भूगोल का उद्देश्य पृथ्वी के तल का अध्ययन है जो मानव का निवास गृह है।"

टॉलमी के अनुसार:- "भूगोल पृथ्वी की झलक को स्वर्ग में देखने वाला आभामय विज्ञान है।"

आर्थर होम्स के अनुसार:- "भूगोल में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता है जो मानव के रहने का स्थान है।"

वाटसन के अनुसार:- "भूगोल दूरी में एक अनुशासन है।"

फ्रिंच के अनुसार:- "भूगोल पृथ्वी के धरातल का विज्ञान है।"

भूगोल से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य:-

(1) पृथ्वी को दीर्घायत बताने वाला भूगोलवेत्ता - स्ट्रेबो

(2) मॉडल संकल्पना का जनक- पीटर हैगेट

(3) आधुनिक भूगोल का पिता - हम्बोल्ट व रिटर

(4) गणितीय भूगोल का पिता - थेल्स व एनेक्सीमेंडर

(5) भूगोल का जनक - इरैटोस्थनीज/हिकेटियस

(6) राजनीतिक भूगोल का पिता - फ्रेडरिक रेटजेल

(7) विश्व ग्लोब का निर्माता - मार्टिन बैहम

(8) सांस्कृतिक भूगोल का पिता - कार्ल-ओ-सावर

(9) मानव भूगोल का पिता - फ्रेडरिक रेटजेल

(10) सर्वप्रथम भारत का मानचित्र बनाया - एनविले ने 

(11) विश्व मानचित्र पर सर्वप्रथम भारत को दर्शाने वाला - टॉलमी

(12) मानचित्र को बड़ा या छोटा करने वाला यंत्र - पेंटोग्राफ

(14) प्रादेशिक भूगोल का पिता - स्ट्रेबो

(15) पृथ्वी का आकार गोलीय बताने वाला भूगोलवेत्ता - टॉलमी

भूगोल की शाखाएं एवं उप शाखाएं:-

हमने एक Free Program तैयार किया है जिसमे आपको इस वेबसाइट पर हमेशा 5 MCQs उत्तर व व्याख्या सहित मिलेंगे।
अगर आप चाहते है कि आपको भर्तियों के विज्ञापन तथा भूगोल के New Updates मिलते रहें तो आप नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करके सीधे जुड़ सकते है। 

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।