गर्मी के मौसम में कैसे करें पढ़ाई ?


यह बात सही है कि बढ़ती गर्मी और उमस से कार्यक्षमता प्रभावित होती है मनुष्य के लिये सर्वाधिक कार्यसक्षम तापमान 25℃ तथा आर्द्रता 60% अनुकूल मानी गई है। कहीं न कहीं इससे ज्यादा तापमान और आर्द्रता हम मानसूनी जलवायु में रहने वाले मनुष्यों के दैनिक क्रियाकलापों को प्रभावित करती है।

येसे में छात्रों/अभ्यर्थियों का पढाई में मन नही लगना आम बात है तो कौन सी ऐसी खास बात है जो गर्मी के समय पढ़ाई में मन न लगने की समस्या को कुछ हद तक दूर कर सकती है।

आइए जानते हैं-
हम नीचे दिए गए कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर अपनी पढ़ाई को अच्छे से जारी रख सकते हैं।

क्या करें?
(1) सबसे पहले तो पानी अधिक मात्रा में पियें क्योंकि पानी हमारे शरीर के तापमान और आर्द्रता दोनों को मेंटेन रखने में सहायक है।

(2) ज्यादा से ज्यादा लिक्विड/पेय पदार्थों जैसे जूस आदि का ही सेवन करें।

(3) खाने में विटामिन सी जरूर लें यह दिमाग़ को संतुलित रखने और स्मरण शक्ति बढ़ाने में कारगर है।

(4) नाश्ता और खाना खाने के बीच 5 घण्टे का गैप रखें।

(5) वही चीजें खाने में लें जो आसानी से पचने में सहायक है।

(6) सुबह उठने के बाद टहलने जरूर निकलें।

(7) योग और प्राणायाम करें विशेष रूप से ध्यान लगाएं यह स्मरण शक्ति बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है इससे नींद कम आएगी और ऊर्जा बढ़ेगी।

(8) हवादार कमरे या पेड़ों की छांव में पढ़ाई करें।

(9) सुबह 2 बजे से 7 बजे का समय पढ़ाई करने के लिये उपयुक्त है क्योंकि इस समय तापमान अनुकूल रहता है।

(10) हल्के और कॉम्फटेबल कपड़ें जैसे सूती के कपड़े पहनें।

(11) मौसमी फलों जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि का अधिक सेवन करें।

(12) दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर धूप में निकलने से बचें।

(13) सप्ताह या महीने में एक बार उपवास रखें।

क्या न करें?

(1) गर्मी की वजह से फ्रिज में रखा ज्यादा ठंडा पानी न पिएं अन्यथा बीमार पड़ जाएंगे।

(2) ज्यादा तले और भूने हुए चीज़ों को खाने से बचें।

(3) फ़ास्ट फूड का सेवन न करें।

(4) मैदा और चीनी से बनी खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।

(5) ज्यादा देर तक AC वाले कमरे में न रहें यह सबसे बड़ा नुकसानदेह है।

(6) कोल्डड्रिंक आदि का प्रयोग न करें उसके स्थान पर जूस पियें।

(7) ज्यादा मात्रा में भोजन न करें जितनी आवश्यकता हो उससे थोड़ा सा कम खाएं,पानी ज्यादा पियें।

(8) दिन में न सोएं इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

(9) भारी भरकम कपड़े न पहनें।

(10) रात को बिना मच्छरदानी के न सोएं।

(11) रात को आल आउट या मच्छर वाली अगरबत्ती जला कर खिड़की बंद करके सोने की गलती कभी न करें।

(12) ज्यादा देर तक न सोएं।

(13) सिर दर्द या बुखार होने पर लापरवाही न बरतें तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।


प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।