SPEED TEST GEOGRAPHY. {28}


जैसा कि आप सभी को पता है कि इस वेबसाइट पर प्रत्येक रविवार को 5 प्रश्नों के स्पीड टेस्ट उत्तर एवं व्याख्या सहित अपलोड किये जाते हैं।

अगर आप चाहते है कि आपको भर्तियों के विज्ञापन तथा भूगोल के New Updates मिलते रहें तो फेसबुक और टेलीग्राम के सर्च बार में bhugolvetta.blogspot.com सर्च करके जुड़ सकते है। 

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये अपना नाम,शहर और किस परीक्षा की तैयारी करते है लिख कर 9628625577 पर मैसेज करें।

आज का प्रश्न:-

Q1:- भारत के किस नदी को ग्रीन सूप के नाम से जाना जाता है?
(A) दामोदर
(B) गोमती
(C) नोयल
(D) यमुना
उत्तर:- (D)

व्याख्या:- प्रदूषण के कारण विकल्प में दिये गए नदियों के अन्य नाम इस प्रकार हैं-
1 दामोदर नदी - जैविक मरुस्थल
2 गोमती नदी - जीवीय आपदा
3 नोयल नदी - मृत सरिता
4 यमुना नदी - ग्रीन सूप

Q2:- भारत में सर्वाधिक लाख का उत्पादन करने वाला राज्य है?
(A) झारखंड
(B) छत्तीसगढ़
(C) मध्यप्रदेश
(D) राजस्थान
उत्तर:- (A)

व्याख्या:- झारखंड देश में सर्वाधिक लाख उत्पादित करता है लाख के कीड़े लैसीफर लक्का या लैक-बैग जाति के होते हैं ये कीड़े कुसुम,पलास,गूलर,बरगद,खैर,रीठा,पीपल,बबूल पेड़ों की नरम डालो के रस को जूस कर लाख बनाते हैं।
यह चिपचिपा होता है नए वृक्षों पर लाख का कीड़ा जून-जुलाई अक्टूबर तथा नवंबर में फैलाया जाता है झारखंड में हजारीबाग,रांची,पलामू,सिंहभूम तथा संथाल परगना जिले में बड़ी मात्रा में लाख प्राप्त की जाती है।

Q3:- फॉकलैंड द्वीप किन दो देशों के मध्य विवादित है?
(A) अर्जेंटीना/ब्राज़ील 
(B) अर्जेंटीना/ब्रिटेन 
(C) ब्राज़ील/ब्रिटेन
(D) ब्राजील/उरुग्वे
उत्तर:- (B)

व्याख्या:- फॉकलैंड द्वीप दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित है इस द्वीप को लेकर अर्जेंटीना और ब्रिटेन में विवाद है वर्तमान में इस द्वीप पर ब्रिटेन का अधिकार है।

Q4:- विश्व का सबसे बड़ा एवं ऊंचा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है?
(A) फरीदाबाद
(B) लद्दाख
(C) रांची
(D) श्रीनगर
उत्तर:-(C)

व्याख्या:- रांची के पहाड़ी मंदिर पर देश का सबसे बड़ा एवं ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है जो विश्व का सबसे ऊंचा एवं बड़ा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज है।
इस ध्वज यानी तिरंगे के लिये 81.5 मीटर ऊंचा पोल लगाया गया है।
यह तिरंगा झंडा जमीन से 494 फीट की ऊंचाई पर है।
यह ध्वज 60 kg का है इसकी लम्बाई 99 फीट और चौड़ाई 66 फीट है।

Q5:- निम्न में से कौन सा मृदा का प्रधान पोषक तत्व है?
(A) लोहा
(B) सिलिकॉन
(C) फॉस्फोरस
(D) कोबाल्ट
उत्तर:-(C)

व्याख्या:- लोहा,सिलिकॉन,कोबाल्ट मृदा के गौण पोषक तत्व है जबकि फॉस्फोरस मृदा का प्रधान पोषक तत्व है।
मृदा के प्रधान पोषक तत्व निम्न हैं-
1 नाइट्रोजन
2 कैल्शियम
3 पोटाश
4 फॉस्फोरस

पिछले सभी टेस्ट सीरीज के प्रश्नों को देखने के लिये नीचे दिए गए बार कोड को स्कैन करें।
यह प्रक्रिया बिल्कुल निःशुल्क है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
उपरोक्त टेस्ट सीरीज में दिये गए प्रश्न परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

इस वेबसाइट पर प्रत्येक रविवार को 5 प्रश्नों के उत्तर व्याख्या सहित अपलोड किए जाएंगे।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।