अब एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में प्री के बाद मुख्य परीक्षा होगी।


एकल परीक्षा के माध्यम से होने वाली भर्तियों में पारदर्शिता को लेकर आ रही समस्या की आशंका को ध्यान में रख कर उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने यह तय किया है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए एकल परीक्षा नहीं होगी, बल्कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी।

अभी तक एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए भर्ती एकल परीक्षा के माध्यम से होती थी।

मार्च-2018 में आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था जिसमें एकल परीक्षा के माध्यम से भर्ती की गई थी।

जिसमें पारदर्शिता भंग होने के गंभीर आरोप लगे थे
इसमें हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर आउट होने के आरोप लगे थे,जिसकी जांच STF को सौंपी गई थी STF ने प्रेस संचालक और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक को गिरफ्तार किया था।

विवाद के कारण आयोग ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट रोक दिया था विवाद के वर्ष भर बाद जब एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल की तो आयोग ने दोनों विषयों के परिणाम जारी किए।

नए भर्ती विज्ञापन के संदर्भ में -

आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए लगभग 6 हजार पदों पर पिछले वर्ष ही अधियाचन प्राप्त हो चुका है शासन का आदेश मिलने पर जल्द ही विज्ञापन जारी होगा।

योग्यता के संदर्भ में -

बात करें योग्यता कि तो (कुछ योग्यता संबंधी विवादित विषयों को छोड़कर) एलटी ग्रेड शिक्षक बनने के लिए स्नातक के साथ बीएड होना आवश्यक है।

कुछ विषयों जैसे सामाजिक विज्ञान, हिंदी आदि के लिए स्नातक में कॉम्बिनेशन होना अनिवार्य है।

जैसे सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र में से किन्ही दो विषयों के साथ स्नातक होना चाहिए।

हिंदी के लिए कॉम्बिनेशन विषय के रूप में संस्कृत अनिवार्य है।

अगर किसी व्यक्ति का स्नातक में हिंदी और संस्कृत नहीं है तो उस दशा में स्नातक में हिंदी और 12 वीं में संस्कृत होने पर कॉम्बिनेशन मान लिया जायेगा।

LT ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रारम्भिक परीक्षा के बारे में-

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

परीक्षा योजना

परीक्षा हेतु 150 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला एक प्रश्न-पत्र होगा जिसका प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।

उक्त प्रश्न-पत्र निम्नलिखित 02 भागों में विभक्त होगाः-

प्रथम भाग (1)- सामान्य अध्ययन :- 30 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रकारक)
द्वितीय भाग (2)— मुख्य विषय:- 120 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रकारक)
कुल प्रश्नों की संख्या:- 150

परीक्षा अवधि (समय):- 2 घंटे (120 मिनट),पूर्णांक:- 150

नोट: सहायक अध्यापक, सामाजिक विज्ञान (पुरूष/ महिला शाखा) पद हेतु मुख्य विषय में 04 (चार) खण्ड होंगे, जिसमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र विषय सम्मिलित होंगे एवं प्रत्येक खण्ड में 60 प्रश्न होंगे।
अभ्यर्थियों को उक्त चार खण्डों में से किन्हीं 02 खण्डों का चयन करके उत्तर देना होगा।

सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम

(1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन:- भारतीय इतिहास के अन्तर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं
राजनीतिक पक्षों की सामान्य जानकारी पर महत्व होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के सम्बन्ध में सारपरक जानकारी अपेक्षित है।

(2) भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल:- भारत के भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी अपेक्षित होगी।

(3) भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान,राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज,लोकनीति एवं अधिकारिक मुद्दे आदि:- भारतीय राजनीति एवं शासन के अन्तर्गत देश के संविधान, पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।

(4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास:- अभ्यर्थियों के जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण सम्बन्धित समस्याओं एवं पारस्परिक सम्बन्ध, भारतीय आर्थिक नीति एवं भारतीय संस्कृति के व्यापक स्वरूप के ज्ञान का परीक्षण किया जायेगा।

(5) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायें:- इसमें खेलकूद के प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।

(6) भारतीय कृषि:- भारत में कृषि, कृषि उत्पाद एवं उसके विपणन के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी की अपेक्षा अभ्यर्थियों से होंगी।

(7) सामान्य विज्ञान:- सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी ऐसे किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है। इसमें भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका से सम्बन्धित प्रश्न भी होंगे।

(8) प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तकः- अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित।

अभ्युक्तिः- अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित होगा कि उत्तर प्रदेश के विशेष परिप्रेक्ष्य में उपर्युक्त विषयों का उन्हें सामान्य परिचय हो।

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।
अथवा नीचे दिए गए सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिंक से जुड़ें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।