असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 9284 पदों पर भर्ती...

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर एक अच्छी खबर है।

बिहार राज्य के नए स्थापित डिग्री महाविद्यालयों में कुल 9,284 पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी।

जिस प्रकार पूर्व में TRE-1,2,3 शिक्षक भर्ती का आयोजन किया गया है ठीक उसी प्रकार असिस्टेंट प्रोफेसर की भी भर्ती होने जा रही है। 

यह भर्ती बिहार के इतिहास में सबसे बड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी। खास बात यह है कि इसमें अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बिहार राज्य के डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में खुलने वाले नए डिग्री कालेजों में कुल 9284 पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी।

इनमें करीब 7000 असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापकों) और दो हजार शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पद शामिल हैं। 

प्रत्येक डिग्री महाविद्यालय में 32 शिक्षकों और 12 कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति होगी। हर महाविद्यालय में एक-एक पद प्राचार्य का भी पद सृजन होगा।

ये नियुक्तियां इसी साल बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होंगी। संबंधित पदों के सृजन संबंधी प्रस्ताव को उच्च शिक्षा विभाग ने सहमति दे दी है। 

इस प्रस्ताव को वित्त विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से सहमति हेतु जल्द भेजा जा रहा है। 

शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि इन डिग्री कालेजों में एक जुलाई से पहले शैक्षिक सत्र 2026-30 के लिए पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। 

पहले सत्र ही कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय समेत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 16 विषयों में पढ़ाई संचालित की जाएगी। प्रत्येक विषय के दो-दो असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। 

प्राचार्य समेत असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कर्मचारियों के 44 पदों के सृजन का निर्णय लिया गया है। 

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक नए सृजित पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक प्राचार्यों, शिक्षकों व कर्मचारियों की व्यवस्था संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी। पहले सत्र से जिन 16 विषयों की पढ़ाई शुरू होनी है, उनमें से 15 विषयों में दो-दो असिस्टेंट प्रोफेसर होंगे। 

16वां विषय वोकेशनल यानी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के रूप में होगा, जिसमें एक/दो असिस्टेंट प्रोफेसर होंगे। 

स्थायी नियुक्ति के लिए पहले पदों के सृजन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और वित्त विभाग व सामान्य प्रशासन विभाग से सहमति मिलते ही संबंधित पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी जाएगी। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के आलोक विभागीय स्तर पर प्रशासनिक एवं अकादमिक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।

जिन अभ्यर्थियों के पास नेटवर्क पीएचडी की डिग्री नहीं है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा से पहले बिहार में BET परीक्षा आयोजित कराने पर विचार चल रहा है। इसलिए अभ्यर्थी अभी से BET/Assistant Professor की तैयारी साथ- साथ करें।

BET परीक्षा क्या होती है?
यह राज्य पात्रता परीक्षा (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) है, BET यानी बिहार एलिजिबिलिटी टेस्ट (बिहार पात्रता परीक्षा) 

जैसे- NET नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है वैसे ही BET बिहार नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट है। जबकि यह नेट परीक्षा से थोड़ा आसान होता है।

अनेक राज्यों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए SET (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन किया जाता है, यह उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो किसी कारणवश नेट या पीएचडी नहीं हैं। ऐसे में इस परीक्षा को पास करने के बाद वे सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में बैठ सकते हैं।

नोट- BET परीक्षा के आवेदन के लिए आपके पास पोस्ट ग्रेजुएट में 55% अंक होना आवश्यक है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ जाएं यहां अपडेटेड जानकारियां मिलती रहेगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇

उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या 51) तथा राजकीय महाविद्यालय (GDC) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए G.S. फैक्ट्री प्रयागराज द्वारा नोट्स व टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप लिंक से जुड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 51 व्हाट्सएप ग्रुप 
👇👇👇👇

राजकीय महाविद्यालय (GDC) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇

नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇

LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

YouTube Channel Link 
👇👇👇👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ