20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के लिए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इसके पहले यह भर्ती 2005 में आई थी।
जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है उनके लिए यह अच्छा अवसर है।
आप सभी के बहुत सारे कॉल्स और मैसेजेस आ रहे थे कि इस पर एक ब्लॉग लिखिए।
बहुत सारे डाउट्स थे जिसको लेकर 2005 बैच में चयनित एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जिनका चयन अब PCS में हो चुका है। उनसे व्यक्तिगत मिल कर इस सन्दर्भ में बात की और परीक्षा की तैयारी को लेकर क्या रणनीति होनी चाहिए? इसके बारे में पूछा। समयाभाव के कारण उन्होंने कम समय में ही तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई।
पहली बात तो ये कि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का पद समूह-बी, राजपत्रित है।
इसका मुख्य कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य सुविधा और उनकी आवश्यकताओं का आकलन करना, स्वास्थ्य शिक्षा रणनीतियों की योजना बनाना, कार्यक्रमों का कार्यान्वयन और मूल्यांकन करना होता है।
इस पद का ग्रेड पे ₹4,600 है और इसका मूल वेतन (Basic Pay) ₹44,900 के आसपास होता है, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹60,000- ₹70,000 प्रति माह बनती है।
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग परीक्षा (75%) और साक्षात्कार (25%) के आधार पर होगी। यानी इस भर्ती के लिए अलग से कोई मुख्य (मेंस) परीक्षा नहीं होगी। केवल स्क्रीनिंग परीक्षा होगी जो कुल 150 प्रश्नों की बहुविकल्पीय आधार पर होगी। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (0.33) अंक काटे जायेंगे।
स्क्रीनिंग परीक्षा की मेरिट तैयार की जाएगी मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को 100 अंकों का साक्षात्कार देना होगा।
अंतिम योग्यता क्रम स्क्रीनिंग परीक्षा में 75% अंक और साक्षात्कार में 25% अंक को जोड़कर योग्यता अवधारित किया जाएगा।
अनुसूचित जाति तथा जनजाति वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 35% तथा अन्य जाति के उम्मीदवारों के लिए 40% न्यूनतम दक्षता मानक निर्धारित है यानी इससे कम नंबर लाने पर अभ्यर्थी को श्रेष्ठता/चयन सूची में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
इस भर्ती में उसी उम्मीदवार का सिलेक्शन होगा जो स्क्रीनिंग परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाएगा।
स्क्रीनिंग परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी परेशान न हों उनके लिए जीएस फैक्ट्री प्रयागराज द्वारा जल्द ही नोट्स उपलब्ध कराया जाएगा। नोट्स के लिए नीचे दिए गए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ जाएं
👇👇👇👇👇👇
स्क्रीनिंग परीक्षा के सिलेबस के बारे में-
यदि बात करें सिलेबस के बारे में तो स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (HEO) स्क्रीनिंग परीक्षा में मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा (सिद्धांत, संचार), जन स्वास्थ्य, संक्रामक/गैर-संक्रामक रोग, राष्ट्रीय कार्यक्रम, पोषण, और समाजशास्त्र से प्रश्न पूछे जायेंगे।
परीक्षा में 50 प्रश्न उत्तर प्रदेश जनरल नॉलेज, 50 सामान्य अध्ययन (इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान) और 50 प्रश्न स्वास्थ्य विज्ञान से पूछा जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान दें इस भर्ती के लिए हिंदी का ज्ञान अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या 51) तथा राजकीय महाविद्यालय (GDC) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए G.S. फैक्ट्री प्रयागराज द्वारा नोट्स व टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप लिंक से जुड़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 51 व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇
राजकीय महाविद्यालय (GDC) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇
नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट
को देखते रहें।
दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।
हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।
पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"
Amit Kumar Shukla
Blogger-
C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
सम्पर्क सूत्र:- 9628625577
टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇
YouTube Channel Link
👇👇👇👇👇👇👇👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें