संदेश

जानिए अंडमान निकोबार की सबसे महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में।

चित्र
अंडमान निकोबार द्वीप समूह यह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का प्रमुख द्वीप है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह मूलतः टर्शियरी युग मे बने सागरीय वलित पर्वतों का समुद्र में उभरा हुआ भाग है। यह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के ही शिखर माना जाता है यानी कि यह म्यांमार के अरकान योमा पर्वत का बंगाल की खाड़ी में डूबा हुआ भाग है। अर्थात यह हिमालय पर्वत का समुद्र में डूबा हुआ भाग है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में लगभग 350 द्वीप है जिनमे केवल 38 द्वीपों पर मानव अधिवास है। यानी केवल 38 द्वीपों पर ही मानव अपना जीवन बसर कर रहें है। अंडमान द्वीपसमूह में 204 से अधिक द्वीपसमूह हैं जबकि निकोबार द्वीपसमूह में 18 से अधिक द्वीपसमूह है। क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से अंडमान निकोबार लक्षद्वीप से बड़ा है। अंडमान निकोबार में बैरन द्वीप एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की सबसे ऊंची चोटी का नाम सैडलपीक है जो उत्तरी अंडमान में स्थित है। सैडलपीक की ऊंचाई लगभग 738 मीटर है। अंडमान द्वीपसमूह को मुख्यतः 4 भागों में बांटा गया है। 1 उत्तरी अंडमान 2 मध्य अंडमान 3 दक्षिणी अंडमान 4 लघु अंडमान अ

पीजीटी 2016 में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर का अंतिम अंश।

चित्र
पिछले अंक में हमने 97 प्रश्न और उसके सही उत्तर अपडेट किये थे। जिसका प्रमुख कारण नेटवर्क प्रॉब्लम एवं समयाभाव था। आज आपको 98 से 125 प्रश्न जो कि 2016 में पूछे गए थे उनका सही उत्तर नीचे दिए जा रहें हैं। पिछले 1 से 97 प्रश्नोत्तरों को देखने के लिये www.bhugolvetta.blogspot.com सर्च करें। 98 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है? A उत्तरी गोलार्द्ध की तुलना में दक्षिण गोलार्द्ध में अधिक वर्षा अंकित की गई है। B अधिकतम वर्षा भूमध्य रेखा के समीप लगभग 10 से 20 डिग्री चौड़ाई वाले क्षेत्रों में होती है। C उत्तर और दक्षिण में 20 से 30 के मध्य कम वर्षा अंकित की गई है। D अक्षांश 0° से 10° दक्षिण में अक्षांश 0° से 10° उत्तर की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है। 99 उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है? A उष्ण कटिबंधीय चक्रवात मूसलाधार बारिश देते हैं। B उन्हें फिलीपींस में ताइफू के नाम से जाना जाता है। C वे 8° अंश उत्तरी व दक्षिणी अक्षांश में उद्गमित होते हैं। D वे दक्षिणी अटलांटिक महासागर में नही पाए जाते हैं। 100 तमिलनाडु के पूर्वी तट में अधिक वर्षा होत

देखिये 2016 पीजीटी भूगोल में आये प्रश्न और उसके सही उत्तर।

चित्र
प्रवक्ता चयन परीक्षा 2016 विषय :- भूगोल परीक्षा तिथि:- 02/02/2019 समय:- 2 घण्टे कुल प्रश्न:- 125 पूर्णांक:- 425 अंक 1 करेवा अच्छी तरह से जाने जाते हैं? A सेब की कृषि के लिये B केला की कृषि के लिये C अंगूर की कृषि के लिये D केसर की कृषि के लिये 2 पृथ्वी की सतह पर मौसम परिवर्तन के लिये उत्तरदायी कारकों की पहचान कीजिये। 1 पृथ्वी का घूर्णन 2 पृथ्वी का परिक्रमण 3 पृथ्वी का अपनी धुरी पर झुकाव 4 सूर्य का घूर्णन A 1 और 3 B 2 और 3 C 1 और 2 D 1,2 और 4 3 सागरतल पर वातावरण द्वारा कितना दबाव डाला जाता है? A 1013.25 मिलीबार B 1012.75 मिलीबार C 1010.25 मिलीबार D 1021.50 मिलीबार 4 निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत करता है? A अलनीनो B उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी धाराएं C ध्रुवीय अग्र D उष्ण कटिबंधीय पूर्वी धाराएं 5 चंदन सामान्यतः कहाँ पाया जाता है? A उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन B उच्च पर्वतीय वन C उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन D उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन 6 फसल के लिये उपयुक्त बनाने के लिये किस प्रकार की मिट्टी का इलाज जिप्सम से किया जाता है? A क्षारीय B अम्लीय C जलाक्रान्त