देखिये 2016 पीजीटी भूगोल में आये प्रश्न और उसके सही उत्तर।



प्रवक्ता चयन परीक्षा 2016
विषय :- भूगोल
परीक्षा तिथि:- 02/02/2019
समय:- 2 घण्टे
कुल प्रश्न:- 125
पूर्णांक:- 425 अंक

1 करेवा अच्छी तरह से जाने जाते हैं?
A सेब की कृषि के लिये
B केला की कृषि के लिये
C अंगूर की कृषि के लिये
D केसर की कृषि के लिये

2 पृथ्वी की सतह पर मौसम परिवर्तन के लिये उत्तरदायी कारकों की पहचान कीजिये।
1 पृथ्वी का घूर्णन
2 पृथ्वी का परिक्रमण
3 पृथ्वी का अपनी धुरी पर झुकाव
4 सूर्य का घूर्णन

A 1 और 3
B 2 और 3
C 1 और 2
D 1,2 और 4

3 सागरतल पर वातावरण द्वारा कितना दबाव डाला जाता है?

A 1013.25 मिलीबार
B 1012.75 मिलीबार
C 1010.25 मिलीबार
D 1021.50 मिलीबार

4 निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत करता है?

A अलनीनो
B उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी धाराएं
C ध्रुवीय अग्र
D उष्ण कटिबंधीय पूर्वी धाराएं

5 चंदन सामान्यतः कहाँ पाया जाता है?

A उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
B उच्च पर्वतीय वन
C उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन
D उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन

6 फसल के लिये उपयुक्त बनाने के लिये किस प्रकार की मिट्टी का इलाज जिप्सम से किया जाता है?

A क्षारीय
B अम्लीय
C जलाक्रान्त
D अतिरिक्त मृदा के साथ मिट्टी

7 कौन सा लौह और इस्पात संयंत्र जर्मन सहयोग से स्थापित किया गया है?
A TISCO जमशेदपुर
B HSL राउरकेला
C HSL भिलाई
D HSL दुर्गापूर

8 भारत मे किस राज्य में सबसे बड़ा सिचाई क्षेत्र है?

A पंजाब
B तमिलनाडु
C उत्तर प्रदेश
D हरियाणा

9 कौन सा राज्य थोरियम का सबसे बड़ा उत्पादक है?

A केरल
B बिहार
C ओडिशा
D मध्यप्रदेश

10 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-
1 2001 से 2011 दशक में केरल की आबादी में महिलाओं का अनुपात बढ़ा।
2 उसी दशक के दौरान 6 साल और उससे कम आयु वर्ग के लिंग अनुपात में इस राज्य में गिरावट देखी गई।
उपरोक्त में से कौन सा / कौन से कथन सत्य है?

A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2
D न तो 1 और न ही 2

11 डुरंड रेखा किन दो देशों को अलग करती है?

A भारत और पाकिस्तान
B भारत और अफगानिस्तान
C भारत और चीन
D चीन और रूस

12 किस फसल की खेती के लिये जल जमाव की आवश्यकता होती है?

A चाय
B कॉफी
C धान
D सरसों

13 कॉपर - सोना - लौह - कोयला जुड़े हुए हैं?

A कोलार-कुद्रेमुख-खेतड़ी-झरिया
B खेतड़ी-कोलार-कुद्रेमुख-झरिया
C कुद्रेमुख-कोलार-खेतड़ी-झरिया
D कोलार-खेतड़ी-झरिया-कुद्रेमुख

14 सघन संनिवेश (बसाव) पाया जाता है?

A रेगिस्तानी क्षेत्र में 
B पर्वतीय क्षेत्र में 
C सागर तटीय क्षेत्र में
D जलोढ़ मैदान में

15 निम्नलिखित वनों में से एक मे बबूल और बाबाब पेड़ पाए जाते हैं?

A टुंड्रा
B सवाना
C ज्वारीय वनों में
D उपरोक्त में से कोई नही

16 खगोलविदों के अनुमान के अनुसार ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं की लगभग कुल संख्या है?

A 100-200 अरब
B 250-300 अरब
C 300-350 अरब
D 350-400 अरब

17 निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिये और नीचे दिये गए कोड का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये :-

1 सौरमण्डल के सभी ग्रहों की संरचना भिन्न भिन्न होती है।

2 ग्रहों की संरचना सूर्य से दूरी से सम्बंधित प्रतीत होती है।

3 सूर्य के समीपी ग्रह चट्टानों और धातुओं से निर्मित थे जो उच्च तापमान पर क्रिस्टलीकृत हो चुके हैं।

4 वाह्यतम ग्रह तत्वों से बने थे जो उच्च तापमान पर ठोस (संघनित) में बदल चुके हैं।

A 1,2 और 4 सही है।
B 2,3 और 4 सही है।
C 1,2 और 3 सही है।
D 1,2,3 और 4 सही है।

18 निम्नलिखित कथनों की जाँच कीजिये और नीचे दिए गए कोड का इस्तेमाल करके सही उत्तर का चयन कीजिये?

1 सूर्य की सतह पर मौजूद काले धब्बो को सनस्पॉट कहा जाता है।

2 सनस्पॉट अंधेरे क्षेत्रों के रूप में दिखाई देते हैं क्योंकि वे अपने आस पास के वर्ण मंडल से लगभग 1500℃ ठंडे होते हैं।

3 एक अकेला सनस्पॉट कुछ दिनों से कुछ महीनों तक रह सकता है।

4 दिखाई देने वाले सनस्पॉटों की संख्या 11 साल के चक्र में घटती बढ़ती है।

A 1,2 और 3 सही है।
B 2,3 और 4 सही है।
C 1,3 और 4 सही है।
D 1,2,3 और 4 सही है।


19 यूरिया -अमोनिया उत्पादक KRIBHCO संयंत्र आधारित है?

A ताप ऊर्जा पर
B जलविद्युत ऊर्जा पर
C पवन ऊर्जा पर
D गैस ऊर्जा पर

20 यह किसका कथन है "मुझे पदार्थ दो और मैं इससे पूरी दुनियां का निर्माण कर दूंगा"?

A चैंबर्लिन
B जेम्स और जेफरी
C इमैनुएल कांट
D लाप्लास

21 निम्नलिखित में से कौन पृथ्वी परत का एक प्रमुख तत्व है?

A अल्युमिनियम
B लोहा
C ऑक्सीजन
D सिलिकॉन

22 निम्नलिखित में से कौन सा मिलान सही नही है?

A स्लेट- बलुआ पत्थर
B शिष्ट- शेल
C संगमरमर- चुना पत्थर
D क्वार्टजाइट- बलुआ पत्थर

23 निम्नलिखित में से कौन सा कोयला खनन करने में मुश्किल है?

A एंथ्रासाइट
B बिटुमिनस
C लिग्नाइट
D पीट

24 निम्नलिखित ग्रहों में से किस पर सबसे छोटा दिन होता है?

A पृथ्वी
B मंगल
C बुध
D शुक्र

25 अपरदन के सामान्य चक्र की अवधारणा की संकल्पना किसने दी?

A डेविस डब्ल्यू एम
B पेंक डब्ल्यू
C स्ट्रॉहलर ए
D थार्नबरी डब्ल्यू डी

26 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है?

A नदी का अधिकतम दबाव एक स्थगन में चलता है।

B नदी अपने लम्बवत तट को सीधे तट की अपेक्षा अधिक काटती है।

C नदी पर भार बढ़ने पर अपरदन क्षमता कम होती है।

D जब वेग अधिक होता है तो नदी अधिक भार ले कर चलती है।

27 विश्व मे सबसे अधिक संख्या में झीलें कहाँ पाई जाती है?

A कैनेडियन शील्ड
B पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र
C स्कैंडिनेवियाई क्षेत्र
D साइबेरियाई क्षेत्र

28 निम्नलिखित में से कौन एक नदी के कार्य से सम्बंधित नही है?

A नदी विसर्प
B प्राकृतिक बांध
C सन्दूर
D याजू

29 निम्नलिखित कथनों की जाँच कीजिये और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये?

1 लोयस एक जर्मन शब्द है जो राइन घाटी के बारीक दानेदार मिट्टी के लिये उपयोग किया जाता है।

2 लोयस सिचाई वाले क्षेत्रों में बहुत उपजाऊ मिट्टी है।

3 लोयस का सबसे बड़ा जमाव हुवांग हो घाटी में पाया जाता है।

4 लोयस मिसिसिपी घाटी , पेटागोनिया और न्यूजीलैंड में पाई जाती है।
कोड:-

A 1,2 और 3 सही है।
B 1,3 और 4 सही है।
C 2,3 और 4 सही है।
D 1,2,3 और 4 सही है।

30 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है?

A पृथ्वी का अधिकांश भाग मेंटिल है।

B पृथ्वी की परत सियाल से बनी है।

C सागरतल सिमा से बना है।

D सिमा सियाल के ऊपर तैरता है।

31 कोल शब्द सम्बंधित है?
A ग्लेशियरों से
B नदियों से 
C भूमिगत जल से
D समुद्र की लहरों से

32 निम्नलिखित कथनों की परीक्षण कीजिये और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये?

1 बहता हुआ जल अपरदन का अबतक का सबसे महत्वपूर्ण भाग रहा है।

2 अपरदन के अन्य कारक जैसे ग्लेशियर, पवन और भूमिगत जल  स्थानीय रूप से प्रभावी होते हैं।

कोड:-

A केवल 1 सही है।
B केवल 2 सही है।
C 1 और 2 दोनों सही है।
D 1 और 2 दोनों सही नही है।

33 उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की  उत्पत्ति के लिये आदर्श स्थितियां पाई जाती हैं?

A भूमध्यरेखीय महासागरों में
B उष्ण कटिबंधीय महासागरों के प० तटों पर
C उष्ण कटिबंधीय महासागरों के पूर्वी तटों पर
D शांत पवन पेटी में

34 निम्नलिखित में से कौन सा देश भूमिबद्ध (स्थलरुद्ध) है?

A बुल्गारिया
B जॉर्जिया
C हंगरी
D रोमानिया

35 यदि भूमध्य रेखा पर सौरयिक  ऊर्जा 100% है ध्रूवों में यह होगा?

A 40%
B 43%
C 20%
D 42%


36 जेट स्ट्रीम के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही नही है?

A यह समताप मंडल में गति करता है।
B यह प० से पूर्व की ओर गति करता है।
C यह घुमावदार मोड़ो में गति करता है।
D यह लगभग 300 km/ घण्टे की रफ्तार से गति करता है।

37 पृथ्वी पर अधिकतम तापमान इनमें से किसके आस पास दर्ज किया जाता है?
A भूमध्य रेखा 
B कर्क रेखा 
C मकर रेखा
D अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिषरण क्षेत्र

38 निम्नलिखित में से किसे ग्रहीय पवनो के लिये एक अवरोध माना गया है?
A अश्व अक्षांश
B मानसून पवनें
C गरजता चालीसा
D चीखती साठा

39 समुद्र में खारेपन का मुख्य कारण है?
A भूमि
B समुद्री जीवन
C उल्कापिंड
D ज्वालामुखी

40 निम्नलिखित में से कौन सा सत्य नही है?
A बास जलडमरूमध्य ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के मध्य है।
B टॉरस जलडमरूमध्य ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के बीच स्थित है।
C कुक जलडमरूमध्य न्यूज़ीलैंड के दो प्रमुख द्वीपो को अलग करता है।
D ग्रेट बैरियर द्वीप न्यूजीलैंड के पश्चिम में स्थित है।

41 निम्नलिखित परिस्थितिक तंत्रों में सबसे ज्यादा प्राथमिक उत्पादन किसका है?

A शैवाल तल और भित्तियों का
B महाद्वीपीय मग्न तटों का
C खुले महासागरों का
D ज्वारीय नदी मुख का

42 निम्नलिखित स्तनधारियों में से कौन सा जीव शाकाहारी है?

A समुद्री गाय
B सील मछली
C समुद्री शेर
D दरियाई घोड़ा

43 निम्नलिखित में से। कौन सा कथन सत्य नही है?
A महासागरों में घुले हुए नमक को लवणता कहा जाता है।
B महासागरों की औसत लवणता 35 प्रति एक हजार होती है।
C भूमध्य रेखा के आस पास उच्चतम लवणता पाई जाती है।
D आर्कटिक महासागर में सबसे कम लवणता पाई जाती है।

44 जर्मनी में हिमगह्वर को कहा जाता है?
A हिमटोपियां
B नुनाटक
C हिम श्रृंग
D कार

45 भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिये।
1 चना
2 गेंहू
3 बाजरा
उपर्युक्त में से कौन /कौन से वर्षा सिंचित फसलें है?

A केवल 1 और 2
B केवल दो
C केवल 3
D केवल 1,2 और 3

46 निम्नलिखित में से कौन सा देश यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक है?

A ऑस्ट्रेलिया
B कजाखस्तान
C कनाडा
D नाइजर

47 निम्नलिखित देशों में से कौन सा पेट्रोलियम के भंडारण में समृद्ध नही है?
A अल्जीरिया
B मिश्र
C लीबिया
D मोरक्को

48 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:-
1 प्राचीन शिकारी पशु संसाधनों की आपूर्ति और पैदावार के बीच संतुलन बनाये रखते हैं।
2 आधुनिक शिकारियों ने पर्यावरण को गम्भीर रूप से नुकसान पहूँचाया है।
3 एस्किमोस तेजी से शिकार करना छोड़ रहे हैं।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A 1 और 2
B 1,2 और 3
C 1 और 3
D 2 और 3

49 निम्नलिखित में से कौन सा बांध ठीक से मेल नही खाता है?
A अक्सम्बो-  घाना
B हूवर बांध-  USA
C कुरोबेगावा बांध-  जापान
D वारेर्गेम्बा-  दक्षिण अफ्रीका

50 किलिमंजारो पर्वत स्थित है?
A केन्या में 
B सोमालिया में 
C तंजानिया में 
Dमोजाम्बिक में

51 इनमें से कौन सा एक सेमेटिक जनजाति नही है?
A अरबी
B मिस्रवासी
C ईरानी
D यहूदी

52 मानव विकास सूचकांक में भारत का कौन सा राज्य सबसे अधिक विकसित है?
A हरियाणा
B केरल
C महाराष्ट्र
D पंजाब

53 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:-

1 उच्चावच , भू दृश्य में लम्बवत ऊँचाई के अंतर को व्यक्त करता है।
2 पृथ्वी की सतह का ऊंचा नीचा स्वरूप स्थलाकृति कहा जाता है।
3 उच्चतादर्शी वक्र क्षेत्रफल और ऊंचाई के द्वारा पृथ्वी के सतह के विस्तार को प्रदर्शित किया जाता है।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A 1 और 2 सही है।
B 2 और 3 सही है।
C 1 और 3 सही है।
D 1,2 और 3 सही है।

54 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:-

1 संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2010 को जैव विविधता का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया।
2 भारत मे परियोजना टाइगर 1973 में प्रवर्तित की गई।
3 बाघ परियोजना को बाघों और उनके शिकार से सुरक्षा के लिये शुरू किया गया था।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A केवल 1
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1,2 और 3

55 निम्नलिखित में से कौन सा आरक्षित जीवमंडल सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है?

A शीत मरुस्थल
B देहांग देबांग
C खण्डचेण्ड जोंगा
D नन्दा देवी

56 निम्नलिखित में से कौन सी फसल सबसे अधिक देशों में उगाई जाती है?

A मक्का
B बाजरा
C चावल
D गेंहू

57 विली विली है?

A समशीतोष्ण क्षेत्रो में उगाया जाने वाला एक प्रकार का वृक्ष
B एक हवा जो एक रेगिस्तान में उड़ती है।
C उत्तर पश्चिम ऑस्ट्रेलिया का एक उष्ण कटिबंधीय चक्रवात
D लक्षद्वीप द्वीप समूह के पास पाई जाने वाली एक तरह की आम मछली

58 निम्नलिखित में से कौन सी फसल अन्तराष्ट्रीय व्यापार में कुल उत्पादन की दृष्टि से कम है?

A चावल
B कॉफी
C रबर
D गेंहू

59 डायमंड रिंग की घटना देखी गई है?

A पूर्ण सौरग्रहण की शुरुआत में 
B पूर्ण सौरग्रहण के अंत मे
C केवल परिधीय क्षेत्रों के समग्रता निशान के साथ
D केवल केंद्रीय क्षेत्र के समग्रता निशान के साथ

60 भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस क्षेत्र को पारिस्थितिकीय गर्म क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है?

A पश्चिमी हिमालय
B पूर्वी हिमालय
C पश्चिमी घाट
D पूर्वी घाट

61 यदि पृथ्वी की घूर्णन की दिशा उलट जाती है तो अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर जब दोपहर होगी IST पर क्या होगा?

A 06:30 बजे
B 05:30 बजे
C 18:30 बजे
D 17:30 बजे

62 निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सही है?

A टीक-        जम्मू कश्मीर
B देवदार-     मध्यप्रदेश
C चंदन -       केरल
D सुंदरी -       पश्चिम बंगाल

63 जीन्स और जेफ्रीज द्वारा प्रतिपादित किये गए सिद्धान्त को कौन सा नाम दिगा गया?

A हिट एंड रन सिद्धान्त
B ज्वारीय परिकल्पना
C प्लेट टेक्टोनिक्स सिद्धान्त
D गैसी परिकल्पना

64 भूकम्प की कौन सी तरंगे तरल माध्यम से गुजरने के दौरान से अपरिवर्तित हो जाती है?

A P तरंगे
B S तरंगे
C P और S तरंगे दोनों
D L तरंगे

65 आयनमंडल के बारे में क्या सत्य नही है?

A यह रेडियो तरंगों को परावर्तित करता है।
B यहाँ गैसें आयनिक रूप में होती है।
C यह वातावरण की ठंडी परत है।
D यह मध्य मंडल और तापमण्डल के मध्य अध्यारोपित होता है।

66 राजस्थान में बहुत कम वर्षा होती है क्योंकि

A यहाँ बहुत गर्मी होती है।
B यहाँ पानी उपलब्ध नही है इसलिये हवाएं शुष्क रहती हैं।
C मानसून इस क्षेत्र में पहुचने में असफल रहता है।
D हवाएं किसी भी प्रकार की बाधाओं के सम्पर्क में नही आती हैं जिस कारण से उन्हें ठण्डा होने के लिए आवश्यक ऊंचाई नही प्राप्त हो पाती है।

67 अक्टूबर की गर्मी का मुख्य कारण क्या है?

A उच्च आर्द्रता से सम्बंधित उच्च तापमान।
B शुष्क मौसम।
C पवनों का बहुत कम वेग।
D सिंधु गंगा के मैदानों पर कम दबाव प्रणाली।

68 भारत मे किस क्षेत्र में ग्रीष्म कालीन मानसून सबसे पहले आता है?

A हिमालय
B पूर्वी घाट
C पश्चिमी घाट
D सिंधु गंगा मैदान

69 केरल में कौन सा वन्य जीव रिजर्व हाथियों के लिये जाना जाता है?

A पराकल
B पेरियार
C चन्द्रप्रभा
D कान्हा

70 भारत का धरातल पत्रक कौन तैयार करता है?

A जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
B सर्वे ऑफ इंडिया
C रक्षा मंत्रालय
D जियोग्राफिकल सर्वे ऑफ इंडिया

71 हिंदुस्तान मशीन टूल्स लिमिटेड का एक प्रमुख संयंत्र है?

A भोपाल में
B विशाखापत्तनम में
C पिंजौर में
D कोलकाता में

72 भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार देश मे सबसे कम लिंगानुपात किस राज्य में है?

A अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
B हरियाणा
C नागालैंड
D अरुणाचल प्रदेश

73 एक दिन सूर्य पृथ्वी के निकट होता है तब पृथ्वी के लिए कहा जाता है?

A अपसौर
B उपसौर
C अपभू
D उपभू

74 निम्नलिखित में से गहन कृषि की प्रमुख विशेषताएं है?

1 श्रम का अधिक उपयोग
2 आबादी का उच्च घनत्व
3 स्वामित्व का छोटा आकार
4 मशीनरी पर जोर
कोड:-
A 1 और 2
B 1,2 और 4
C 2,3 और 4
D 1,2 और 3

75 ऑपरेशन फ्लड किससे सम्बंधित था?

A बाढ़ नियंत्रण
B सिचाई सुविधाओं का प्रावधान
C अन्तर्देशी जलमार्गों का विकास
D शहरों में दूध की उपलब्धता में सुधार

76 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A कपास केवल काली मिट्टी पर उगाया जाता है।
B राजस्थान का पूर्वी भाग पश्चिमी भाग की तुलना में अधिक आर्द्र है।
C तमिलनाडु की जलवायु पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को दर्शाती है।
D राजस्थान का पूरा रेगिस्तान रेतीला रेगिस्तान है।

77 तेल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध स्थान/क्षेत्र की जोड़ी है?

A घवार एवं मस्जिद-ए-सुलेमान
B पेशावर और रावलपिंडी
C कालगूर्ली एवं कुलगार्डी
D रानीगंज और झरिया

78 स्वेज नहर ने किन दो स्थलों या महाद्वीप के मध्य की दूरी को कम किया है?

A यूरोप और दक्षिणी एशिया
B दक्षिण अमेरिका एवं अफ्रीका
C यूरोप और उत्तरी अमेरिका
D ऑस्ट्रेलिया एवं दक्षिण एशिया

79 निम्नलिखित कथनों की जांच कीजिये और नीचे दिये गए कोड का इस्तेमाल करके सही उत्तर का चयन कीजिये:

1 सफेद डवाफर्स बहुत छोटे सितारे होते हैं।
2 सफेद डवाफर्स का घनत्व किसी भी ज्ञात स्थलीय पदार्थ से अधिक होता है?
3 उनका घनत्व पानी के दस लाख गुना हो सकता है।
4 डवाफर्स के एक चम्मच पदार्थ का भार  दस क्विंटल हो सकता है?

कोड:-
A 1,2,3 और 4 सही है।
B 1,3 और 4 सही है।
C 2,3 और 4 सही है।
D 1,2 और 3 सही है।

80 निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर है?

A वरुण
B अरुण
C शनि
D पृथ्वी

81 सूची 1 का सूची 2 के साथ मिलान कीजिये और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये:

सूची 1                        सूची 2
a हरा ग्रह                    1 शुक्र
b छल्लेदार ग्रह             2 मंगल
c लाल ग्रह                  3 अरुण
d प्रातः सांध्य तारा        4 शनि


         a         b.       c.       d
A      1.        2.        3.       4
B      4.        3.        2.       1
C      3.        4.        2.       1
D.     3.        4.        1.       2


82 दो पूर्णिमाओं के बीच अंतराल होता है लगभग

A 26.5 दिन
B 27.5 दिन
C 28.5 दिन
D 29.5 दिन

83 मार्मारा सागर जोड़ता है?

A AZOV के साथ कला सागर को
B एजियन सागर के साथ काला सागर को
C एड्रियाटिक सागर के साथ भूमध्य सागर को
D बाल्टिक के साथ उत्तरी सागर को

84 निम्नलिखित कथनों की जांच कीजिये और नीचे दिये गए कोड का इस्तेमाल करके सही उत्तर का चयन कीजिये:

1 रूपान्तरित चट्टाने कठोर या नरम हो सकती है।
2 रूपान्तरित चट्टाने जीवाश्म नही होती है।
3 रूपान्तरित चट्टानों की खनिज सरंचना बदल जाती है।
4 रूपान्तरित चट्टानों में धारिया होती है।

कोड:-
A 1,2 और 3 सही
B 1,3 और 4 सही
C 2,3 और 4 सही
D 1,2,3 और 4 सही

85 निम्नलिखित में से कौन सा ज्वालामुखी से सम्बद्ध नही है?

A क्रेटर
B कालडेरा
C अर्ग
D प्यूमिस

86 अल्लाह बढ़ का निर्माण हुआ है?

A भूकम्प द्वारा
B ज्वालामुखी द्वारा
C हिमानी द्वारा
D उपरोक्त में से कोई नही

87 इंसेलबर्ग षद जुड़ा हुआ है?

A ग्लेशियर से
B बहता हुआ पानी से
C भूमिगत पानी से
D पवन सम्बन्धी कार्यो से

88 निम्नलिखित नदियोमे से कौन सी नदी ज्वार नदमुख बनाती है?

A गोदावरी
B महानदी
C सुवर्णरेखा
D तापी

89 निम्नलिखित में से कौन सी प्रचीन नदी नही है?

A सिंधु
B गोमती
C काली 
D सतलज

90 गुटेनबर्ग असंबद्धता किसे अलग करती है?

A ऊपरी क्रस्ट एवं निचला क्रस्ट
B बाह्य अंतरतम एवं मैंटिल
C आंतरिक अंतरतम और वाह्य अंतरतम
D निचला क्रस्ट एवं मैंटिल

91 पदार्थो के निक्षेपण के कारण निर्मित भूमि सतह की सामान्य रचना को कहा जाता है?

A अधिवृद्धि
B जलोढ़कन
C अनाच्छादन
D निक्षेपण

92 किर्लोस्कर समूह जो भारी एवं हल्के मशीन उपकरणों का उत्पादन करता है?

A जर्मनी की कम्पनी है
B ग्रेट ब्रिटेन की कम्पनी है
C फ्रांस की कम्पनी है
D भारत की कम्पनी है

93 निम्नलिखित में से कौन सा रसायनिक अपक्षय की प्रक्रिया नही है?

A कार्बोनेशन
B अपपर्णन
C ऑक्सीकरण
D विलयन

94 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है?

A ग्लेशियर एक बहने वाली बर्फ की बंद प्रणाली है
B घाटी ग्लेशियर एवं महाद्वीपीय ग्लेशियर दो मुख्य प्रकार के हिमनदी है
C हिमयुग भूमि के समस्थितिक समायोजन को प्रभावित करती है
D हिमनदी अवक्षेप मैदान घाटी ग्लेशियर से सम्बंधित है

95 ऑरोरा वोरियालिस होता है?

A बहिर्मण्डल में
B आयनमंडल में
C ओजोनमण्डल में
D समतापमंडल में

96 उष्ण कटिबंधीय चक्रवात में सबसे तेज पवनें सामान्यतया अंकित की जाती है?

A सम्मुख दाहिने वृत चतुर्थांश में
B सम्मुख बाएं वृत चतुर्थांश में 
C पृष्ठ दाहिने वृत चतुर्थांश में 
D पृष्ठ बाएं वृत चतुर्थांश में 

97 निम्न सतहों में से किसकी एल्विडो दर सबसे अधिक है?

A झील
B बर्फ की चादर
C चावल के खेत
D गेंहू के खेत

नोट:- समयाभाव और इंटरनेट की गति धीमा होने के कारण आज 97 प्रश्न अपडेट हो पाया है कल 98 से 125 प्रश्न अपडेट होंगे।

उत्तर कुंजी

1D, 2B, 3A , 4D, 5D, 6A, 7B, 8C, 9A, 10C, 11B, 12C, 13B, 14D, 15B, 16A, 17C, 18D, 19D, 20C, 21C, 22A, 23A, 24A, 25A, 26C, 27C, 28C, 29D, 30D, 31A, 32C, 33B, 34C, 35D, 36A, 37B, 38B, 39A, 40D, 41A, 42A, 43C, 44D, 45C, 46B, 47D, 48B, 49D, 50C, 51C, 52B, 53D, 54D, 55C, 56A, 57C, 58A, 59C, 60C, 61A, 62D, 63B, 64A, 65C, 66D, 67A, 68C, 69B, 70B, 71C, 72B, 73B, 74D, 75D, 76B, 77A, 78A, 79A, 80A, 81C, 82D, 83B, 84D, 85C, 86A, 87*, 88D, 89C, 90B, 91A, 92D, 93B, 94A, 95B, 96A, 97B, 98D, 99B, 100D


आप सभी लोग वेबसाइट देखने के साथ साथ नोट्स बनाते चलें जिससे आपके पास नोट्स में तथ्य एकत्रित हो जाएगा जो आगे की परीक्षाओं में काम आएगा।

हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 

और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट :- 
www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।