पीजीटी 2016 में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर का अंतिम अंश।



पिछले अंक में हमने 97 प्रश्न और उसके सही उत्तर अपडेट किये थे।

जिसका प्रमुख कारण नेटवर्क प्रॉब्लम एवं समयाभाव था।
आज आपको 98 से 125 प्रश्न जो कि 2016 में पूछे गए थे उनका सही उत्तर नीचे दिए जा रहें हैं।

पिछले 1 से 97 प्रश्नोत्तरों को देखने के लिये www.bhugolvetta.blogspot.com सर्च करें।

98 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है?

A उत्तरी गोलार्द्ध की तुलना में दक्षिण गोलार्द्ध में अधिक वर्षा अंकित की गई है।

B अधिकतम वर्षा भूमध्य रेखा के समीप लगभग 10 से 20 डिग्री चौड़ाई वाले क्षेत्रों में होती है।

C उत्तर और दक्षिण में 20 से 30 के मध्य कम वर्षा अंकित की गई है।

D अक्षांश 0° से 10° दक्षिण में अक्षांश 0° से 10° उत्तर की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है।

99 उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है?

A उष्ण कटिबंधीय चक्रवात मूसलाधार बारिश देते हैं।

B उन्हें फिलीपींस में ताइफू के नाम से जाना जाता है।

C वे 8° अंश उत्तरी व दक्षिणी अक्षांश में उद्गमित होते हैं।

D वे दक्षिणी अटलांटिक महासागर में नही पाए जाते हैं।

100 तमिलनाडु के पूर्वी तट में अधिक वर्षा होती है?

A दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा

B पछुवा विक्षोभ द्वारा

C पछुवा पवनो द्वारा

D उत्तरी पूर्वी मानसून द्वारा

101 विस्तृत महाद्वीपीय मग्न तट पाया जाता है?

A आर्कटिक 

B अटलांटिक

C हिन्द

D प्रशांत

102 सबसे गहरी नदी घाटी पाई जाती है?

A भागीरथी एवं अलकनंदा में

B मंदाकिनी एवं अलकनंदा में

C नर्मदा एवं ताप्ती में

D यमुना एवं चंबल में

103 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नही है?

A महाद्वीपीय मग्न तट महाद्वीपों के डूबा हुआ विस्तार है।

B महाद्वीप मग्न तट ग्रेनाइट से निर्मित है।

C महाद्वीपीय मग्न ढाल महाद्वीप के एक भाग है।

D सबसे अधिक विस्तृत महाद्वीपीय मग्नतट अटलांटिक महासागर में है।

104 निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य नही है?

A टर्बीडीटी धाराएं जल के अंदर तीव्र गति से गिरते अपघर्षित निक्षेप है।

B टर्बीडीटी धाराएं अंतः समुद्री गहरे खड्डों का निर्माण करती है।

C टर्बीडाइट की उत्पत्ति ब्रह्माण्डीय है।

टर्बीडाइट सागर तट के समीपी उत्पत्ति की खुरदरी परते है।

105 आई टी सी के बारे में क्या सही है?

A यह उच्च दाब कटिबन्ध है।

B यह अश्व अक्षांश के रूप में जाना जाता है।

C यह उच्च व्यापार का रूपांतरण क्षेत्र है।

D ये पछुवा पवनो के अभिषरण का क्षेत्र है।

106 निम्न से कौन सी ठंडी जल धारा है?

A अगुलहास

B एंटीलीज

C हम्बोल्ट

D क्यूरोसिवो

107 परिहिमानी प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित गुम्बदाकार वायु प्रकृण पहाड़ियां पिंगो पाई जाती है?

A अलास्का

B जर्मनी

C मैक्सिको

D चीन

108 निम्नलिखित में से किस कोयले का उपयोग 
मुख्य रूप से लौह अयस्क को पिघलाने के लिए किया जाता है?

A एंथ्रासाइट

B बिटुमिनस

C लिग्नाइट

D पीट

109 निम्नलिखित लौह अयस्क उत्पादकों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिये और नीचे दिये गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर दीजिये

1 ऑस्ट्रेलिया                   2 ब्राजील
3 चीन                             4 भारत

कोड:-

A 3,2,1 और 4

B 3,2,4 और 1

C 2,3,4 और 1

D 2,3,1 और 4

110 मुख्य शिकार वाले जानवर हैं?

A मछली और समुद्री शेर

B रेडियर और ह्वेल

C मछली और कैरिबू

D कैरिबू और कस्तूरी लोमड़ी

111 निम्नलिखित में से कौन सबसे छोटा शहर है?

A मनीला

B जकार्ता

C कुवालालम्पुर

D ओसाका

112 इनमें से कौन सा ठंडा रेगिस्तान नही है?

A दस्त ए लूत

B गोबी

C लद्दाख

द कराकुम

113 क्षेत्र की जलवायु चरम है ,वर्षा कम है और लोग खानाबदोश चरवाहे हुआ करते हैं
उपरोक्त कथन निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका सबसे अच्छा वर्णन करता है?

A अफ्रीकी सवाना

B मध्य एशियाई स्टेपी

C उत्तरी अमेरिकी घास मैदान

D ऑस्ट्रेलियाई घास के मैदान

114 निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नही है?

A बटवा जनजाति            कांगो बेसिन

B इनुइट                         मध्य एशिया

C रुआल जनजाति          सऊदी अरब

D सेमाँग                         मलेशिया


115 केम की संरचना होती है?

A पंक से 

B गोलाश्म से 

C बजरी से 

D इनमें से कोई नही

116 हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आई बाढ़ का सन्देहात्मक कारण ला नीना को माना गया है ला नीना किस प्रकार अलनीनो से अलग है?

A ला नीना का वर्णन विषुवतीय प्रशांत महासागर में असामान्य गर्म सागर तापमान से किया गया है।

B अलनीनो का भारत के दक्षिण पश्चिम मानसून पर प्रतिकूल प्रभाव है परन्तु लानीना का मानसून जलवायु पर प्रभाव नही पड़ता है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है:-

A केवल 1

B केवल 2

C 1 व 2 दोनों

D न ही 1 न तो 2

117 कोरी क्रीक स्थित है?

A बंगाल की खाड़ी 

B पाक जलसन्धि

C कच्छ के रण

D लाल सागर

118 भारतीय सौर मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।

1 भारत सौर ऊर्जा में तेजी से बढ़ रहा है।

2 भारत देश के सभी हिस्सों में सौर ऊर्जा विस्तारित करने की योजना बना रहा है।

3 दक्षिण और पश्चिम भारत को अधिक धूप और सौर ऊर्जा मिलती है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है

A केवल 1

B केवल 1 और 2

C 1 और 3

D 1,2 और 3

119 भारतीय मानक रेखा (80° 30') निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर नही गुजरती है?

A आंध्र प्रदेश

B छत्तीसगढ़

C मध्यप्रदेश

D तमिलनाडु


120 हिन्द (भारतीय) लोगों के सन्दर्भ में हिन्दू शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले किया गया था?

A यूनानी

B रोमन

C चायनीज

D अरब

121 निम्नलिखित में से कौन सा अभी तक स्थापित आरक्षित जैवमंडल से सम्बंधित नही है?

A ग्रेट निकोबार

B सुंदरवन

C नन्दा देवी

D कच्छ की खाड़ी

122 निम्नलिखित परिस्थितियों में से गेंहू की अच्छी खेती के लिये कौन सा युग्म आवश्यक है?

A मध्यम तापमान और मध्यम वर्षा

B उच्च तापमान भारी वर्षा

C उच्च तापमान मध्यम वर्षा

D कम तापमान कम वर्षा

123 निम्नलिखित में से कौन सा स्थान पेपर विनिर्माण उद्योग के लिये जाना जाता है?

यमुनानगर

2 बल्लारपुर

3 रायगाड़ा

4 सतना

नीचे दिये गए कोड का उपयोग कर सही उत्तर चुने।
कोड:-

A 1,2 और 3

B 1,2 और 4

C 1,3 और 4

D 2, 3 और 4

124 बॉम्बे से कहाँ जाने के लिये स्वेज नहर से होकर नही गुजरना पड़ेगा?

A अलेक्जेंड्रिया

B स्वेज

C पोर्ट सईद

D बेंगाजी

125 विश्व की लगभग 50 % जनसंख्या किस अक्षांश के बीच केंद्रित है?

A 5° N और 20°N

B 20°N और 40°N

C 40°N और 60°N

D 20°S और 40°S

उत्तर कुंजी

98D, 99B, 100D, 101A, 102A, 103D, 104C, 105C, 106C, 107A, 108B, 109*, 110C, 111C, 112A, 113B, 114B, 115C, 116D, 117C, 118C, 119D, 120D, 121D, 122A, 123A, 124B, 125B


आप सभी लोग वेबसाइट देखने के साथ साथ नोट्स बनाते चलें जिससे आपके पास नोट्स में तथ्य एकत्रित हो जाएगा जो आगे की परीक्षाओं में काम आएगा।

हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 

और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट :- 
www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।