जानिए अंडमान निकोबार की सबसे महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में।



अंडमान निकोबार द्वीप समूह


यह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का प्रमुख द्वीप है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह मूलतः टर्शियरी युग मे बने सागरीय वलित पर्वतों का समुद्र में उभरा हुआ भाग है।

यह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के ही शिखर माना जाता है यानी कि यह म्यांमार के अरकान योमा पर्वत का बंगाल की खाड़ी में डूबा हुआ भाग है।

अर्थात यह हिमालय पर्वत का समुद्र में डूबा हुआ भाग है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में लगभग 350 द्वीप है जिनमे केवल 38 द्वीपों पर मानव अधिवास है।

यानी केवल 38 द्वीपों पर ही मानव अपना जीवन बसर कर रहें है।

अंडमान द्वीपसमूह में 204 से अधिक द्वीपसमूह हैं जबकि निकोबार द्वीपसमूह में 18 से अधिक द्वीपसमूह है।

क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से अंडमान निकोबार लक्षद्वीप से बड़ा है।

अंडमान निकोबार में बैरन द्वीप एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की सबसे ऊंची चोटी का नाम सैडलपीक है जो उत्तरी अंडमान में स्थित है।

सैडलपीक की ऊंचाई लगभग 738 मीटर है।

अंडमान द्वीपसमूह को मुख्यतः 4 भागों में बांटा गया है।

1 उत्तरी अंडमान

2 मध्य अंडमान

3 दक्षिणी अंडमान

4 लघु अंडमान

अंडमान द्वीपसमूह की तरह निकोबार द्वीपसमूह को भी 2 भागों में बांटा गया है।

1 कार निकोबार

2 बड़ा निकोबार

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर को कोको चैनल जोड़ता है। 

तथा उत्तरी अंडमान को म्यांमार देश से अलग करता है।



आइये अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को पर प्रकाश डालते हैं।


(1) डंकन जलमार्ग

यह जलमार्ग दक्षिणी अंडमान और छोटे अंडमान को अलग करता है। 

तथा बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर को जोड़ता है।

(2) 10°{दस डिग्री} चैनल

यह चैनल अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी को जोड़ता है। 

तथा अंडमान द्वीपसमूह को निकोबार से अलग करता है। 

यानी कि यह कार निकोबार और लघु अंडमान को अलग करता है।

(3) बैरन द्वीप

इस द्वीप को नारकोंडम के नाम से भी जाना जाता है।

यह भारत का प्रमुख सक्रिय ज्वालामुखी है।

उदगार 1787 में हुआ।

(4) मल्लका जलसन्धि

यह जलसन्धि अंडमान सागर और दक्षिणी चीन सागर को जोड़ती है।

तथा मलय प्रायद्वीप और सुमात्रा को अलग करती है।

(5) कटचल टापू

यह कार निकोबार तथा छोटा निकोबार के बीच मे स्थित एक पर्यटक स्थल है।

यानी कि यह निकोबार द्वीप समूह का ही भाग है।

(6) इंदिरा प्वाइंट

स्थिति:- 6°4'N

यह भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु है।

यह सुमात्रा द्वीप के पास बड़े निकोबार में स्थित है।


आप सभी लोग वेबसाइट देखने के साथ साथ नोट्स बनाते चलें जिससे आपके पास नोट्स में तथ्य एकत्रित हो जाएगा जो आगे की परीक्षाओं में काम आएगा।

हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 

और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट :- 
www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।