इसे पढ़ने के बाद आपका भारत के औद्योगिक प्रदेश से आने वाले प्रश्न गलत नही होंगे।


औद्योगिक प्रदेश :-

ये वे प्रदेश होते हैं जहाँ श्रंखलाबद्ध उद्योगों के अनेक कारखाने केन्द्रीभूत हो तथा औद्योगिक भू दृश्य विकसित हो।

औद्योगिक प्रदेश में कारखानों की संख्या की अपेक्षा कारखानों की श्रृंखलाबद्धता तथा संबद्धता का अधिक महत्व होता है क्योंकि इन्ही से औद्योगिक भूदृश्य विकसित होता है।

किसी भी क्षेत्र को औद्योगिक प्रदेश कहलाने के लिए निम्न विशेषताएं होनी चाहिए।

1 उद्योगों की बहुलता

2 छोटे बड़े नगरों का संकेन्द्रण

3 नगरीय जनसंख्या

4 परिवहन एवं संचार का जमघट

5 कारखानों में कार्यात्मक अन्तर्सम्बन्ध

प्रमुख रूप से अगर देखा जाय तो औद्योगिक प्रदेश में चारो ओर कारखाने , श्रमिक आवासों की पंक्तियां, नगरीय जमघट, धुंआ उगलती चिमनियां , विस्तृत रेल यार्ड एवं अन्य परिवहन के साधन तथा सन्नगर दिखाई देते हैं।

नोट:- सिर्फ कारखानों की बहुलता वाले स्थल को औद्योगिक केंद्र कहते हैं औद्योगिक प्रदेश नही।

इस बात का ध्यान रखें अन्यथा परीक्षाओं में कन्फ्यूजन के लिये इस तरह से भी प्रश्न बनते हैं।



भारत के औद्योगिक प्रदेश :-

भारत एक कृषि प्रधान देश है औद्योगिकरण अभी यहाँ नवीन ही है स्वतंत्रता के पश्चात ही देश के समग्र विकास हेतु पंचवर्षीय योजनाओं में भारी एवं आधारभूत उद्योगों तथा उपभोक्ता उद्योग पर बल दिया गया।

देश की आवश्यकताओं को देखते हुए औद्योगिकरण का स्तर अभी यथेष्ट नही है।

वास्तविकता तो यह है कि भारत मे USA, रूस ,यूरोप, जापान की भांति उद्योग के संकेन्द्रण की सघन पेटी नही पाई जाती केवल कुछ ही क्षेत्रों में उद्योगों का विकास हुआ है।

भारत के औद्योगिक प्रदेशो के सीमांकन हेतु ट्रीवार्था एवं वर्नर पी करण एवं जेनकिन्स पी० दास गुप्त, आर० एल० सिंह आदि अनेक विद्वानों ने प्रयास किया है।

लेकिन उनमें पर्याप्त भिन्नता पाई जाती है।

अतः विभिन्न विद्वानों द्वारा भारत के औद्योगिक प्रदेशो के सीमांकन का विवेचन करने के पश्चात एक सामान्य वर्गीकरण प्रस्तुत किया जाए तो भारत मे निम्नलिखित 9 प्रमुख तथा 7 लघु औद्योगिक प्रदेश पाए जाते है।




{A} प्रमुख औद्योगिक प्रदेश

1 कोलकाता - हुंगली औद्योगिक प्रदेश

2 राउरकेला - जमशेदपुर - आसनसोल औद्योगिक प्रदेश

3 भिलाई - जबलपुर - विलासपुर औद्योगिक प्रदेश

4 मुंबई पुणे - शोलापुर औद्योगिक प्रदेश

5 अहमदाबाद - बड़ोदरा औद्योगिक प्रदेश

6 दिल्ली - गाजियाबाद - मेरठ औद्योगिक प्रदेश

7 अमृतसर - अम्बाला औद्योगिक प्रदेश

8 मदुरई - कोयम्बटूर औद्योगिक प्रदेश

9 चेन्नई - बंगलौर औद्योगिक प्रदेश



{B} लघु औद्योगिक प्रदेश

1 असम घाटी औद्योगिक प्रदेश

2 दार्जिलिंग तराई औद्योगिक प्रदेश

3 बिहार - उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रदेश

4 इंदौर - उज्जैन औद्योगिक प्रदेश

5 नागरपुर - वर्धा औद्योगिक प्रदेश

6 धारवाड़ - बेलगांव औद्योगिक प्रदेश

7 गोदावरी - कृष्णा डेल्टा औद्योगिक प्रदेश



आप सभी लोग वेबसाइट देखने के साथ साथ नोट्स बनाते चलें जिससे आपके पास नोट्स में तथ्य एकत्रित हो जाएगा जो आगे की परीक्षाओं में काम आएगा।

हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 

और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट :- 
www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।