संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Speed Test Geography {India Geography}

चित्र
Speed Test Geography भारत का भूगोल Q1- निम्नाकिंत शैल तंत्रो में कौन  भारत के कोयला निचयों का मुख्य स्रोत है?(UPPCS 2002) A धारवाड़ तंत्र B गोंडवाना तंत्र C कुडप्पा तंत्र D विंध्य तंत्र उत्तर:- B व्याख्या:- गोंडवाना तंत्र का निर्माण कार्बोनिफेरस काल मे हुआ था। भारत का लगभग 98% कोयला इसी संरचना में पाया जाता है। Q2- खादर शब्द का अर्थ है-(उत्तराखंड PCS  2008) A नवीन जलोढ़ मिट्टियां B शुष्क बलुई मिट्टियां C पुरानी जलोढ़ मिट्टियां D अर्द्ध काली मिट्टियां उत्तर:- A व्याख्या:- नवीन जलोढ़ मिट्टी को खादर तथा पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर के नाम से जाना जाता है। बाढ़ द्वारा लाये गए अवसादों के द्वारा खादर मिट्टी का नवीनीकरण होता रहता है। यह मिट्टी निम्न मैदानी एवं डेल्टाई प्रदेशों में पाई जाती है। Q3- निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नही है? (UPPCS 2007) A खासी- मेघालय B लेप्चा- सिक्किम C अंगामी- मणिपुर D टोडा- तमिलनाडु उत्तर:- C व्याख्या:- अंगामी (नागा) जनजाति नागालैंड में निवास करती है। Q4- भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर समस्या को लेकर कितनी बार युद्ध हुआ है? ( TGT 2009) A 4 B 3 C 5 D 2 उत

जानिए कितने देशों में चलता है रुपया।

चित्र
भारत समेत अनेक देशों में भी मुद्रा के रूप में रुपये का चलन है। आइए जानते हैं वे कौन से ऐसे देश है जहाँ क्रय विक्रय के लिए मुद्रा के रूप में रुपये का प्रयोग होता है। एशिया महाद्वीप के 6 देशों भारत ,नेपाल,पाकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव , तथा अफ्रीका महाद्वीप के दो देशों मॉरीशस और सेशेल्स में मुद्रा के रूप में रुपये का चलन है। भारत का राष्ट्रीय मुद्रा रुपया है जिसका प्रतीक चिन्ह  ( ₹ ) है। रुपये का चिन्ह डी. उदय कुमार ने बनाया था। रुपया शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग शेरशाह सूरी ने अपने शासन काल मे किया था। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो बांग्लादेश में टका, भूटान में नूलस्ट्रम, नेपाल में रुपया, चीन में युआन, म्यांमार में क्यात,पाकिस्तान में रुपया,अफगानिस्तान में अफगानी,श्रीलंका में रुपया का मुद्रा के रूप में चलन है। नोट:- प्रत्येक रविवार को New Speed Test Update किये जायेंगे जिसमे 5 प्रश्न और उसके उत्तर व्याख्या सहित दिए जाएंगे। य पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक  करें: - 👇👇👇👇👇👇👇 टेस्ट सीरीज़ (

जानिए क्या होतें हैं? बारबरी स्टेटस।

चित्र
अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागरीय तट को "बारबरी कोस्ट" कहते हैं। और इस पर स्थित देशों को " बारबरी स्टेटस" कहा जाता है। अफ्रीका महाद्वीप के 4 देश बारबरी स्टेट्स में शामिल हैं। (1) मोरक्को यह अटलांटिक महासागर एवं भूमध्य सागर के तट पर अवस्थित अफ़्रीकी महाद्वीप का एक स्वतंत्र मुश्लिम देश है। इसकी राजधानी रबात है। (2) अल्जीरिया यह क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका महाद्वीप के सबसे बड़ा देश है। यह अफ्रीकी संघ, अरब संगठन तथा ओपेक का संस्थापक सदस्य है। यह देश कर्क रेखा पर अवस्थित है। इसकी राजधानी अल्जीयर्स है। (3) ट्यूनीशिया   यह देश भूमध्य सागर के तट पर स्थित है। यह अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश है। इसकी सीमा अल्जीरिया और लीबिया से लगती है। इसकी राजधानी ट्यूनिश है। (4) लीबिया यह भूमध्य सागर तट पर एवं कर्क रेखा पर अवस्थित अफ्रीका महाद्वीप का एक गर्म मरुस्थलीय देश है। इसकी राजधानी त्रिपोली है। नोट:- प्रत्येक रविवार को New Speed Test Update किये जायेंगे जिसमे 5 प्रश्न और उसके उत्तर व्याख्या सहित दिए जाएंगे। पिछले सभी टेस्ट

Geography Speed Test {Environmental Geography}

चित्र
आजकल परीक्षाओं में पर्यावरण से पूछे जाने वाले प्रश्नों का Trend बढ़ता जा रहा है। विगत कुछ परीक्षाओं की बात करें तो ऐसे प्रश्न पूछे गए है जो बिल्कुल आसान थे लेकिन चारो Option देखने मे Confusion की स्थिति बन जाती है और आप सही उत्तर नही कर पाते हैं यही कारण है कि 2 या 4 अंकों की कमी के वजह से आपका Selection नही हो पाता। जबकि ऐसा नही है कि आपने कभी पढा नही था। पढ़े जरूर लेकिन उस पर मंथन नही किया उसे समझा नही जिस कारण ऐसा हुआ। कुछ लोग क्या करते है कि Question को एक बार पढ़ते ही उसका तुरन्त उसका Answer कर देते हैं ऐसे में उनका प्रश्न गलत हो जाता है। कई बार हम Questions को पढ़ कर Answer देते समय "सही है" या "सही नही है" में गलती कर बैठते हैं और एक पढ़ा हुआ आसान सा Quastion गलत हो जाता है। बहुत से छात्र Quastion में पूछे गए आरोही क्रम (Ascending Order) और अवरोही क्रम (Descending Order) में गलती कर बैठते हैं। इस लिये हमें इन सभी खास मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए। जो लोग 2 या 4 अंकों से Selection से बाहर हो जाते हैं उनका सबसे बड़ा कारण यही है। इस लिये आपको हमेशा पेपर

भारत के लिये हिन्द महासागर का महत्व।

चित्र
भारत के लिए हिन्द महासागर का महत्व:- हिन्द महासागर विश्व का तीसरा बड़ा महासागर तथा विश्व का दूसरा छोटा महासागर है । इसकी आकृति अंग्रेजी के (M) जैसी है। यह विश्व का सबसे गर्म महासागर भी है। इसकी स्थिति विषुवत रेखा के दोनों ओर लगभग उष्ण कटिबंध में है। भारत के भौगोलिक ,राजनीतिक प्रारूप को प्रभावित करने में हिन्द महासागर का योगदान सर्वाधिक उल्लेखनीय है। यह दक्षिणी एशिया को एक भौगोलिक इकाई के रूप में परिवर्तित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर देखा जाय तो हिमालय और हिन्द महासागर ने भौगोलिक रूप से भारत के अस्तित्व के लिये संजीवनी का कार्य किया है। हिन्द महासागर का नामकरण भी सम्भवतः हिंदुस्तान के नाम पर ही किया गया। हिन्द महासागर प्राचीन काल से ही आर्थिक व्यापार के लिये समुद्री मार्ग का केंद्र रहा है। स्वेज नहर के निर्माण के बाद यह यूरोप और एशिया के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की जीवन रेखा के रूप में उभरा है। आर्थिक ,व्यापारिक, और भूराजनीतिक दृष्टि से इसका उत्तरी भाग ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हिन्द महासागर का अधिकांश क्षेत्र वर्ष भर परिवहन योग्य रहता है क्