Speed Test Geography {India Geography}

Speed Test Geography

भारत का भूगोल

Q1- निम्नाकिंत शैल तंत्रो में कौन  भारत के कोयला निचयों का मुख्य स्रोत है?(UPPCS 2002)
A धारवाड़ तंत्र
B गोंडवाना तंत्र
C कुडप्पा तंत्र
D विंध्य तंत्र

उत्तर:- B
व्याख्या:- गोंडवाना तंत्र का निर्माण कार्बोनिफेरस काल मे हुआ था।

भारत का लगभग 98% कोयला इसी संरचना में पाया जाता है।

Q2- खादर शब्द का अर्थ है-(उत्तराखंड PCS  2008)
A नवीन जलोढ़ मिट्टियां
B शुष्क बलुई मिट्टियां
C पुरानी जलोढ़ मिट्टियां
D अर्द्ध काली मिट्टियां

उत्तर:- A
व्याख्या:- नवीन जलोढ़ मिट्टी को खादर तथा पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर के नाम से जाना जाता है।

बाढ़ द्वारा लाये गए अवसादों के द्वारा खादर मिट्टी का नवीनीकरण होता रहता है।

यह मिट्टी निम्न मैदानी एवं डेल्टाई प्रदेशों में पाई जाती है।

Q3- निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नही है? (UPPCS 2007)
A खासी- मेघालय
B लेप्चा- सिक्किम
C अंगामी- मणिपुर
D टोडा- तमिलनाडु

उत्तर:- C
व्याख्या:- अंगामी (नागा) जनजाति नागालैंड में निवास करती है।

Q4- भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर समस्या को लेकर कितनी बार युद्ध हुआ है? ( TGT 2009)
A 4
B 3
C 5
D 2

उत्तर:- B
व्याख्या:- भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर समस्या को लेकर अबतक तीन युद्ध वर्ष 1948, 1965, 1999 में हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच वर्ष 1971 का युद्ध बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) की समस्या के कारण हुआ था।

Q5:- निम्नलिखित में से कौन अवध मैदान की प्रमुख नदी है? (UPGIC 2018)
A यमुना
B घाघरा
C सोन
D गंडक

उत्तर:- B
व्याख्या:- घाघरा नदी अवध मैदान की प्रमुख नदी है इसका उदगम स्थल तिब्बत के पठार पर स्थित मापचाचुंगों हिमनद है।

यह नदी पर्वतीय प्रदेश में करनाली तथा मैदानी प्रदेश में घाघरा कहलाती है।

यह उत्तर प्रदेश में लखीमपुर व बहराइच की सीमा बनाते हुए प्रवेश करती है।

सीतापुर में इसमे काली नदी मिलती है।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।