Geography Speed Test {Environmental Geography}


आजकल परीक्षाओं में पर्यावरण से पूछे जाने वाले प्रश्नों का Trend बढ़ता जा रहा है।

विगत कुछ परीक्षाओं की बात करें तो ऐसे प्रश्न पूछे गए है जो बिल्कुल आसान थे लेकिन चारो Option देखने मे Confusion की स्थिति बन जाती है और आप सही उत्तर नही कर पाते हैं यही कारण है कि 2 या 4 अंकों की कमी के वजह से आपका Selection नही हो पाता।

जबकि ऐसा नही है कि आपने कभी पढा नही था।

पढ़े जरूर लेकिन उस पर मंथन नही किया उसे समझा नही जिस कारण ऐसा हुआ।

कुछ लोग क्या करते है कि Question को एक बार पढ़ते ही उसका तुरन्त उसका Answer कर देते हैं ऐसे में उनका प्रश्न गलत हो जाता है।

कई बार हम Questions को पढ़ कर Answer देते समय "सही है" या "सही नही है" में गलती कर बैठते हैं और एक पढ़ा हुआ आसान सा Quastion गलत हो जाता है।

बहुत से छात्र Quastion में पूछे गए आरोही क्रम (Ascending Order) और अवरोही क्रम (Descending Order) में गलती कर बैठते हैं।

इस लिये हमें इन सभी खास मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए।

जो लोग 2 या 4 अंकों से Selection से बाहर हो जाते हैं उनका सबसे बड़ा कारण यही है।

इस लिये आपको हमेशा पेपर Solve करते रहना चाहिए जिससे परीक्षाओं में आने वाले Quastions के बारे में idea मिल सके।

पर्यावरण भूगोल (Environmental Geography) एक ऐसा विषय है जिससे हमेशा Quastoins बनते रहते हैं।

इसी को ध्यान में रख कर हमने 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों को उत्तर और व्याख्या सहित तैयार किया है जो इस प्रकार हैं:-

प्रश्न (1) निम्नलिखित में से कौन भारत के जैव विविधता स्थल (Hotsopt) में शामिल नही है?

(1) सुंडालैंड
(2) इंडो वर्मा क्षेत्र
(3) अरावली क्षेत्र
(4) पश्चिमी घाट और श्रीलंका क्षेत्र

उत्तर (3)अरावली क्षेत्र

व्याख्या:- 
👉 जैव विविधता (Hotspot) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम नार्मन मायर्स ने किया था। 

👉भारत मे कुल 4 जैव विविधता क्षेत्र हैं:-1 हिमालय क्षेत्र, 2 इंडो वर्मा क्षेत्र, 3 पश्चिमी घाट और श्री लंका क्षेत्र, 4 सुंडालैंड क्षेत्र

👉 भारत का हिमालय क्षेत्र सर्वाधिक जैव विविधता वाला क्षेत्र है।

👉 भारत का नवीनतम Hotspot (जैव विविधता क्षेत्र) सुंडालैंड है।

👉 अरावली संसार की सर्वाधिक पुरानी पर्वत श्रेणी है। जो गुजरात के पालनपुर से राजस्थान होकर दिल्ली तक लगभग 800Km लम्बाई में विस्तृत है।

अतः विकल्प (3) सही है।

प्रश्न (2) ग्रीन मफ़लर सम्बंधित है?

(1) वायु प्रदूषण से
(2) मृदा प्रदूषण से 
(3) जल प्रदूषण से
(4) ध्वनि प्रदूषण से

उत्तर:- (4)ध्वनि प्रदूषण से

व्याख्या:-
 👉 अधिक आबादी वाले क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों, राजमार्गों तथा सड़को के किनारे व रिहायशी इलाकों में ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिये 4 से 6 पंक्तियों में वृक्षारोपण कर दिया जाता है। क्योकि पेड़ ध्वनि को अवशोषित करके इसे नागरिकों तक पहुंचने से रोकते हैं।

👉 यह ध्वनि प्रदूषण को कम करने की एक तकनीक है।

👉 ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले ये पौधे ग्रीन मफ़लर कहलाते हैं।

अतः विकल्प (4) सही है।

प्रश्न (3) विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

(1) 22 मार्च
(2) 22 अप्रैल
(3) 21 मार्च
(4) 5 जून

उत्तर:- (4) 5 जून

व्याख्या:
👉22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

👉 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

👉 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है।

👉 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

👉 इसकी शुरुआत वर्ष 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई।

👉 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

अतः विकल्प (4) सही है।

प्रश्न (4) स्प्रूस,फर,एवं चीड़ मुख्य रूप से किस वन में पाए जाते हैं?

(1) मानसूनी वन
(2) भूमध्य सागरीय वन
(3) टैंगा वन
(4) विषुवत रेखीय वन 

उत्तर:- (3) टैंगा वन

व्याख्या:- 
👉 चीड़ ,देवदार, फर, हेमलॉक एवं स्प्रूस मुख्य रूप से टैंगा वन में पाए जाते हैं।

👉 टैंगा वनों के वृक्षों की पत्तियां मोटी एवं सुइयों के आकार की होती हैं जो कम वाष्पोत्सर्जन करती हैं।

👉 मानसूनी वनों के वृक्ष पर्णपाती होते हैं ये वर्ष में एक बार पत्तियां गिरा देते हैं शीशम, नीम, सागौन आदि।

👉 भूमध्य सागरीय वनों में झाड़ीनुमा व नाटे कद के वृक्ष पाए जाते हैं। जैसे- ओक, मेपुल, वालनट, चेस्टनट आदि।

👉 विषुवत रेखीय वनों में कठोर लकड़ियों वाले वृक्ष जैसे - महोगनी, आबूनस, रोजवुड पाए जाते हैं।

अतः विकल्प (3) सही है।

प्रश्न (5) निम्नलिखित में से कौन सी ग्रीन हाउस गैस नही है?

(1) कार्बन डाइऑक्साइड
(2) मीथेन
(3) नाइट्रस ऑक्साइड
(4) क्लोरीन

उत्तर:- (4) टैंगा वन

व्याख्या:- 
👉पृथ्वी पर ग्रीन हाउस गैस के कारण तापमान में वृद्धि होती है जो Global warming के लिये जिम्मेदार मानी जाती है।

👉 कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरो कार्बन ये सभी ग्रीन हाउस गैसें हैं।

👉 क्लोरीन ग्रीन हाउस गैस नही है।

अतः विकल्प (4) सही है।

प्रश्न(6) ग्रीन हाउस गैस सर्वप्रथम किसके द्वारा पहचाना गया था?

(1) अर्नीस नेस 
(2) ए. जी. टांसले
(3) जीन बैप्टीस्टे फ्यूरियर
(4) सी.एल्टन

उत्तर:-(3) जीन बैप्टीस्टे फ्यूरियर

व्याख्या :- 
👉 अर्नीस नेस ने वर्ष 1973 में सर्वप्रथम "गहन परिस्थितिकी" शब्द का प्रयोग किया।

👉 ए. जी.टांसले ने सर्वप्रथम Ecosystem (पारिस्थितिकी तंत्र) का प्रयोग 1935 में किया।

👉 ग्रीन हाउस गैस का प्रभाव सर्वप्रथम जीन बैप्टीस्टे फ्यूरियर द्वारा पहचाना गया था।

👉 सी.एल्टन ने भोजन श्रृंखला में एक से अधिक भोजन कड़ियों के बारे में बताया।

अतः विकल्प (3) सही उत्तर है।

प्रश्न (7) ओजोन परत के क्षरण के लिये कौन- सी गैस जिम्मेदार है?

(1) नाइट्रोजन
(2) हाइड्रोजन
(3) कार्बन डाइऑक्साइड
(4) क्लोरोफ्लोरो कार्बन

उत्तर:- (4) क्लोरोफ्लोरो कार्बन

व्याख्या:-
👉 ओजोन परत के क्षरण के लिए क्लोरोफ्लोरो कार्बन गैस जिम्मेदार है। जबकि ओजोन परत में छेद होने का प्रमुख कारक क्लोरीन गैस है।

👉 नाइट्रोजन गैस की प्रतिशत मात्रा सभी गैसों से अधिक है।, नाइट्रोजन का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह वस्तुओं को तेजी से जलने से बचाती है।

👉 हाइड्रोजन ऊर्जा का एक स्वच्छ और प्रभावी माध्यम है, इसका व्यापक उपयोग जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में किया जा रहा है।

👉 कार्बन डाइऑक्साइड गैस सबसे भारी गैस है।

अतः विकल्प (4) सही है

प्रश्न (8) निम्न में से कौन सा कथन गलत है?

(1) स्टॉकहोम सम्मेलन - 1985
(2) रियो सम्मेलन - 1992
(3) क्योटो सम्मेलन - 1997
(4) पेरिस सम्मेलन - 2015

उत्तर:- (1) स्टॉकहोम सम्मेलन - 1985

व्याख्या:- 
👉 स्टॉकहोम सम्मेलन 1985 में नही जबकि 1972 में हुआ था। जिसके तहत UNEP की स्थापना तथा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा हुई।

👉 रियो सम्मेलन (पृथ्वी-1सम्मेलन) 1992 एजेंडा - 21 की स्वीकृति।

👉 क्योटो सम्मेलन 1997 ग्रीन हाउस गैसों की पहचान, भूमंडलीय तापन को कम करना।

👉 पेरिस सम्मेलन 2015 ग्रीन तकनीकी के प्रयोग पर स्वीकृति।

प्रश्न में गलत कथन पूछा गया है अतः प्रश्नानुसार विकल्प (1) सही है।

प्रश्न (9) निम्न में से कौन सा वृक्ष शीतोष्ण कोणधारी वनों में नही पाया जाता है?
(1) ओक
(2) स्प्रूस
(3) फर
(4) लार्च

उत्तर:- (1) ओक 

व्याख्या:- 
👉 उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्रों के चारो ओर यूरोप, एशिया व उत्तरी अमेरिका महाद्वीपों व ऊंचे पर्वतों पर पाए जाने वाले मुलायम लकड़ी वाले वनों को शीतोष्ण कोणधारी वन कहते हैं।

👉 ओक भूमध्यसागरीय वन में पाया जाने वाला वृक्ष है।

👉 फर, स्प्रूस और लार्च शीतोष्ण कोणधारी वन के वृक्ष हैं।

प्रश्न (10) निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है? 

(1) राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी 
      अनुसंधान संस्थान -   नागपुर
(2) खनन पर्यावरण केंद्र - धनबाद
(3) पर्यावरण प्रबंधन व नीति संस्थान - देहरादून
(4) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड - नई दिल्ली

उत्तर:-(3) पर्यावरण प्रबंधन व नीति संस्थान - देहरादून

व्याख्या:- 
👉 प्रश्न में असत्य पूछा गया है इस लिये विकल्प 3 असत्य है यही सही उत्तर होगा।

👉पर्यावरण प्रबंधन व नीति संस्थान देहरादून में नही बल्कि बंगलौर में है।

👉 जबकि देहरादून में भारतीय वन्य जीव संस्थान तथा वन अनुसंधान संस्थान है।

👉 अतः विकल्प (3) को छोड़ कर सभी विकल्प सही हैं।

प्रश्न (11) विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

(1) 5 जून
(2) 25 नवम्बर
(3) 11 दिसम्बर
(4) 16 सितम्बर

उत्तर:-(2) 25 नवम्बर

व्याख्या:-  
👉 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

👉 25 नवम्बर को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

👉 11 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है।

👉 16 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

अतः विकल्प 2 सही है।

प्रश्न (12)  हमारे पर्यावरण में किस गैस का सांद्रण सबसे अधिक है?

(1) हाइड्रोजन
(2) नाइट्रोजन
(3) ऑक्सीजन
(4) कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर:- (2) नाइट्रोजन

व्याख्या:-  
👉 हमारे पर्यावरण में नाइट्रोजन गैस का सांद्रण सबसे अधिक है इसका सांद्रण 70% है।

👉 हाइड्रोजन:- 0.001%

👉 ऑक्सीजन:- 20.95%

👉 कार्बन डाइऑक्साइड:- 0.03%


प्रश्न (13) निम्न में से किसे अजैविक पर्यावरण के एक भाग के रूप में नही माना जाता है?

(1) पौधे
(2) जल
(3) मिट्टी
(4) इनमें से कोई नही।

उत्तर:- (1) पौधे

व्याख्या:-  
👉 पौधे वातावरण के जैविक घटक हैं। जिसके अधिकांश सदस्य प्रकाश संश्लेषण द्वारा शर्करा खाद्य बनाने में समर्थ होते हैं।

👉 जल, मिट्टी, तापमान, हवा, आर्द्रता ये सभी अजैविक घटकों के उदाहरण हैं।

अतः विकल्प 1 सही है।

प्रश्न (14) Global warming के लिये निम्नलिखित में से कौन सा एक कारक जिम्मेदार है?

(1) रसोई गैस
(2) वाहनों से निकली गैसें
(3) भट्ठियों से निकली गर्म हवा
(4) इनमें से कोई नही।


उत्तर:- (2) वाहनों से निकली गैसें

व्याख्या:-
👉 Global warming के लिए Co2, N2O, CH4 आदि गैसें उत्तरदायी है।

 👉ये गैसें वाहनों के इंजनों के दहन से अत्यधिक मात्रा में उत्सर्जित होती है।

👉ये गैसें वायुमंडल में पहुँच कर  Global warming जैसी समस्या पैदा करता हैं।
 
प्रश्न (15) निम्नलिखित में से किस वन में बबूल और बाओबाब पेड़ पाए जाते हैं?

(1) टुंड्रा 
(2) सवाना बायोम
(3) ज्वारीय वन
(4) कोणधारी वन

उत्तर:- (2) सवाना वन

व्याख्या:- 
👉 बबूल और बाओबाब वृक्ष सवाना बायोम में पाए जाते हैं। 

👉 सवाना बायोम में पाए जाने वाले पेड़ पौधों और जंतुओं में सूखा सहन करने की क्षमता पाई जाती है।

अतः विकल्प 2 सही है।

प्रश्न (16) परिस्थितिकी तंत्र किस सिद्धान्त पर आधारित है?

(1) स्थिरता
(2) गतिशीलता
(3) वितरण
(4) इनमें से कोई नही।

उत्तर:- (2) गतिशीलता

व्याख्या:- 
👉 पारिस्थितिकी तंत्र शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ए. जी.टांसले ने किया।

👉पारिस्थितिकी तंत्र पारिस्थितिकी की वह आधारभूत खाई है जिसमे जैविक और अजैविक वातावरण एक दूसरे पर अपना प्रभाव डालते हुए पारस्परिक अनुक्रिया से ऊर्जा तथा रासायनिक पदार्थों के निरन्तर प्रवाह से तंत्र की गतिशीलता बनाये रखते हैं।

अतः विकल्प 2 सही है।

प्रश्न (17) ग्रीन पीस इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(1) एम्स्टर्डम
(2) जेनेवा
(3) पेरिस
(4) इनमें से कोई नही।

उत्तर:- (1) एम्स्टर्डम

व्याख्या:- 
👉 ग्रीन पीस इंटरनेशनल का मुख्यालय नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में है।

👉 यह एक स्वतंत्र वैश्विक अभियानकारी संस्था है।

👉 इसकी स्थापना 1971 में हुई।

👉 जेनेवा में विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय है।

👉 पेरिस में यूनेस्को का मुख्यालय है।

प्रश्न (18) कार्बन शुल्क लागू करने वाला पहला देश कौन सा है?

(1) अमेरिका
(2) ऑस्ट्रेलिया
(3) न्यूज़ीलैंड
(4) श्री लंका

उत्तर:- (3) न्यूजीलैंड

व्याख्या:-  
👉 कार्बन शुल्क एक ऐसा Tax है जो अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से बदले बिना राजस्व में वृद्धि करता है साथ ही जलवायु परिवर्तन नीति के उद्देश्यों को बढ़ावा देता है।

 👉 कार्बन शुल्क सबसे पहले न्यूजीलैंड ने लागू किया था।

👉 कार्बन शुल्क का उद्देश्य कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के हानिकारक और प्रतिकूल स्तरों को कम करना है।

अतः विकल्प 3 सही है।

प्रश्न (19) कौन सी अंतर्राष्ट्रीय संस्था पूरे विश्व मे पर्यावरण सुरक्षा की देखभाल करती है?

(1) WWF
(2) WMO
(3) ITU
(4) FAO

उत्तर:- (1) WWF

व्याख्या:-  
👉 {World Wide Fund For Nature} यह संस्था प्रकृति के संरक्षण के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है। जिसकी स्थापना 1961 में हुई।

👉 WMO का मुख्यालय जेनेवा में है मौसम विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करता है।

👉 ITU का भी मुख्यालय जेनेवा में है  यह दूर संचार के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रदान करता है।

👉 FAO का मुख्यालय इटली में है यह विश्व भर में कृषि एवं पोषण स्तर में सुधार ला कर जीवन स्तर को बढ़ावा देता है।

अतः विकल्प 1 सही है।

प्रश्न (20) समुद्री प्रदूषण के कारण नष्ट हो रहे हैं?

(1) पर्णपाती वन
(2) कोणधारी वन
(3) ज्वारीय वन
(4) उपरोक्त सभी

उत्तर:- (3) ज्वारीय वन

व्याख्या:- 
👉 समुद्री प्रदूषण के कारण ज्वारीय वन नष्ट होने लगते हैं।

👉 ज्वारीय वन को मैंग्रोव वन भी कहा जाता है।

👉 ये वन समुद्र तटीय खारे जल में उगते हैं।

👉 सुंदरवन सबसे बड़ा ज्वारीय वन का उदाहरण है।

अतः विकल्प 3 सही है।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।