Geography Speed Test (World Geography)


World Geography {विश्व का भूगोल} Speed Test

हमने एक Free Program तैयार किया है जिसमे आपको प्रत्येक रविवार 5 MCQs उत्तर व व्याख्या सहित मिलेंगे।
अगर आप चाहते है कि आपको भर्तियों के विज्ञापन तथा भूगोल के New Updates मिलते रहें तो आप नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करके सीधे जुड़ सकते है। 

फ़ेसबुक के लिये लिंक
वाट्सएप के लिए लिंक
टेलीग्राम के लिये लिंक
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

आइए देखते है आज के प्रश्न

Q1:-निम्न कथनों पर विचार कीजिए- 
(1) कहवा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का प्रमुख नकदी फसल है।
(2) ब्राजील विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां से विषुवत रेखा एवं मकर रेखा गुजरती है। 
(3) अरीका विश्व का सबसे शुष्कतम स्थान है। 
(4) इक्वेडोर विश्व का सर्वाधिक केला निर्यातक देश है। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(A) 1 और 2
(B) 1 और 3
(C) 2 और 4
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर:-D
व्याख्या:- कहवा दक्षिण अमेरिका का प्रमुख नकदी फसल है। ब्राजील कहवा का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। 
ब्राजील विषुवत रेखा एवं मकर रेखा पर स्थित है जो कि विश्व का एकमात्र ऐसा देश है। 
उत्तरी चिली में स्थित अरीका विश्व का सबसे शुष्कतम स्थान है इसे भूतों का शहर कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का इक्वेडोर देश विश्व का सर्वाधिक केला उत्पादक देश है। 
अतः विकल्प D सही है।

Q2:- निम्न कथनों पर विचार कीजिए- 
(1) अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा तथा जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 
(2) अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो है।
(3) अफ्रीका की सबसे बड़ी नाव्य नदी नाइजर है।
(4) अफ्रीका की नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी है। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(A) 1 और 2
(B) 2 और 3
(C) 3 और 4
(D) 2 और 4

उत्तर:-D
व्याख्या:- अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से तथा जनसंख्या की दृष्टि से एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 
अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो है जो तंजानिया में स्थित है। 
अफ्रीका की सबसे बड़ी नाव्य नदी नाइजर नहीं बल्कि कांगो (जायरे) है जो अटलांटिक महासागर में गिरती है। 
नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी है जिसकी लंबाई 6695 किलोमीटर है। 
अतः विकल्प D सही उत्तर है।

Q3:-निम्न में से कौन सा देश स्थल आवृत है? 
(A) जॉर्जिया 
(B) आर्मेनिया 
(C) अज़रबैजान 
(D) टर्की 

उत्तर:-B
व्याख्या:- प्रश्न के अनुसार आर्मेनिया देश स्थलरुद्ध है जो जॉर्जिया, टर्की, ईरान, अजरबैजान से घिरा हुआ है। जॉर्जिया काला सागर से सीमा रखता है।
अजरबैजान कैस्पियन सागर से सीमा रखता है। 
टर्की भूमध्य सागर काला सागर से सीमा रखता है। 
अतः विकल्प B सही है।

Q4:- निम्न में से कौन सा कथन असत्य है? 
(A) टेलर घाटी अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।
(B) न्यूजीलैंड मक्खन व पनीर का निर्यातक देश है। 
(C) ऑस्ट्रेलिया लौह अयस्क व गेहूं का बड़ा निर्यातक है। 
(D)ऑस्ट्रेलिया में उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला सड़क महामार्ग स्टुअर्ट महामार्ग है। 

उत्तर:- A 
व्याख्या:- टेलर घाटी अफ्रीका में नहीं बल्कि अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित है। 
न्यूजीलैंड मक्खन ,पनीर का निर्यातक देश है जो इसके आय का प्रमुख स्रोत है। 
ऑस्ट्रेलिया में लौह अयस्क के भंडार है हैमर्शले रेंज पर्वत में है जहां पीलबारा खान से उत्पादन होता है। 
स्टुअर्ट महामार्ग ऑस्ट्रेलिया में उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला सड़क महामार्ग है।
अतः विकल्प A सही उत्तर है।

Q5:- यूरोप में सबसे महत्वपूर्ण आंतरिक जलमार्ग कौन सा है?
(A) राइन नदी 
(B) सीन नदी 
(C) वोल्गा नदी 
(D) लीना नदी 

उत्तर:- A
व्याख्या:- राइन नदी विश्व की सबसे व्यस्ततम नदी में से एक हैं। राइन यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण आंतरिक जलमार्ग है। 
सीन नदी फ्रांस की प्रमुख नदी है जिसके बेसिन में गेहूं का उत्पादन होता है। 
वोल्गा यूरोप की सबसे लंबी नदी है।
लीना नदी बैकाल झील से निकलकर आर्कटिक महासागर में गिरने वाली रूस की नदी है। 
अतः विकल्प A सही है।

पिछले Speed Test के लिये लिंक पर क्लिक करें।

1पर्यावरण भूगोल 
2 भारत का भूगोल
3 विश्व का भूगोल
4 विश्व का भूगोल


यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS, PCS, NET/JRF, TGT, PGT, UPTET, CTET, SSC, RAILWAY,बैंक, पुलिस,लेखपाल,UPSSSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आपको भूगोल विषय को समझने या पढ़ने मे किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो गूगल पर सर्च करें हमारी वेबसाइट 

इस वेबसाइट पर भूगोल के तथ्यों के साथ- साथ अब राज्य व केंद्र सरकार के अधीन सरकारी नौकरियों के भर्ती के विज्ञापन व तैयारी की रणनीति आदि के विषय मे भी जानकारियां आपको मिलती रहेगी।

इस लिये हमेशा अपडेट रहें और अपने दोस्तों को भी अवगत कराएं।

नोट:- प्रत्येक रविवार को New Speed Test Update किये जायेंगे जिसमे 5 प्रश्न और उसके उत्तर व्याख्या सहित दिए जाएंगे।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3601981125143197"
     crossorigin="anonymous"></script>


हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने मित्रों व अन्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3601981125143197"
     crossorigin="anonymous"></script>

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।