Geography Speed Test {World Geography}


विगत कुछ परीक्षाओं की बात करें तो ऐसे प्रश्न पूछे गए है जो बिल्कुल आसान थे लेकिन चारो Option देखने मे Confusion की स्थिति बन जाती है और आप सही उत्तर नही कर पाते हैं यही कारण है कि 2 या 4 अंकों की कमी के वजह से आपका Selection नही हो पाता।

जबकि ऐसा नही है कि आपने कभी पढ़ा नही था।

पढ़े जरूर लेकिन उस पर मंथन नही किया उसे समझा नही जिस कारण ऐसा हुआ।

कुछ लोग क्या करते है कि Question को एक बार पढ़ते ही उसका तुरन्त उसका Answer कर देते हैं ऐसे में उनका प्रश्न गलत हो जाता है।

कई बार हम Questions को पढ़ कर Answer देते समय "सही है" या "सही नही है" में गलती कर बैठते हैं और एक पढ़ा हुआ आसान सा Quastion गलत हो जाता है।

बहुत से छात्र Quastion में पूछे गए आरोही क्रम (Ascending Order) और अवरोही क्रम (Descending Order) में गलती कर बैठते हैं।

इस लिये हमें इन सभी खास मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए।

जो लोग 2 या 4 अंकों से Selection से बाहर हो जाते हैं उनका सबसे बड़ा कारण यही है।

इस लिये आपको हमेशा पेपर Solve करते रहना चाहिए जिससे परीक्षाओं में आने वाले Quastions के बारे में idea मिल सके।

हमने एक Free Program तैयार किया है जिसमे आपको प्रत्येक रविवार 5 MCQs उत्तर व व्याख्या सहित मिलेंगे।
अगर आप चाहते है कि आपको भर्तियों के विज्ञापन तथा भूगोल के New Updates मिलते रहें तो आप नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करके सीधे जुड़ सकते है। 
फ़ेसबुक के लिये लिंक
वाट्सएप के लिए लिंक
टेलीग्राम के लिये लिंक
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

आइए देखते है आज के प्रश्न

1️⃣ कुछ देशों के नाम नीचे लिखे हुए हैं अधोलिखित कूट की सहायता से भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव की ओर उनकी क्रमिक स्थिति के संदर्भ में सही उत्तर चुनिए-
(1) वेनेजुएला
(2) जापान
(3) थाईलैंड
(4) नेपाल
कूट:-
(A) 2,3,1,4
(B) 1,3,4,2
(C) 3,2,1,4
(D) 4,1,2,3
उत्तर:- (B)
व्याख्या:- भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव की ओर उपरोक्त देशों के क्रम निम्न हैं-
वेनेजुएला ➡️ थाईलैंड ➡️ नेपाल ➡️ जापान

2️⃣ नीचे दिए हुए कूट से अधोलिखित देशों के उत्तर से दक्षिण के अवस्थिति क्रम का सही उत्तर चुनिए -
(1) पराग्वे
(2) तंजानिया
(3) न्यूजीलैंड
(4) जापान
कूट:-
(A) 1,2,3,4
(B) 4,3,2,1
(C) 4,2,1,3
(D) 3,1,4,2
उत्तर :- (C)
व्याख्या:- उत्तर से दक्षिण अवस्थिति क्रम इस प्रकार हैं:-
जापान ➡️ तंजानिया ➡️ पराग्वे ➡️ न्यूजीलैंड 
Imp:- पराग्वे से होकर मकर रेखा गुजरती है।

3️⃣ निम्नलिखित कथनों की जांच कीजिए और नीचे लिखे कोड का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए :-
(1) लोयस एक जर्मन शब्द है जो राइन घाटी के बारीक दानेदार मिट्टी के लिए उपयोग किया जाता है।
(2) लोयस सिंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत उपजाऊ मिट्टी है।
(3) लोयस का सबसे बड़ा जमाव हुआंग हो घाटी में पाया जाता है।
(4)लोयस मिसीसिपी घाटी, पेटागोनिया और न्यूजीलैंड में पाई जाती है।
कोड:-
(A) 1,2 और 3 सही है
(B) 1,3,और 4 सही है
(C) 2,3 और 4 सही है
(D) उपरोक्त सभी सही है
उत्तर:-(D)
व्याख्या:- लोयस का मैदान प्रायः मरूस्थलों से दूर निर्मित होता है।
मरुस्थलीय भागों से आने वाली आंधियां अपने साथ मिट्टी तथा रेत के कणों को दूर उड़ा कर ले जाती हैं जहां उनकी गति मंद हो जाती है वही इनका निक्षेपण कर लोयस मैदान का निर्माण करती है।
लोयस जर्मन शब्द है यह राइन घाटी की बारीक मृदा के लिए प्रयोग किया जाता है।
चीन के शेंसी प्रांत में हुआंग हो घाटी में लोयस का सबसे बड़ा जमा हुआ है। 
लोयस मिसिसिपी घाटी के दोनों ओर पेटागोनिया और न्यूजीलैंड में पाई जाती है।
अतः विकल्प D सही है।

4️⃣ निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है?
(1) कारपेंट्रिया की खाड़ी - इटली 
(2) पो हाई की खाड़ी - थाईलैंड 
(3) टोंगकिंग की खाड़ी - मलेशिया 
(4) मर्तबान की खाड़ी - म्यांमार 
उत्तर:- (D)
व्याख्या:- म्यांमार के दक्षिण में मर्तबान की खाड़ी स्थित है। 
अतः विकल्प D सही है।

5️⃣ जापान के निम्नलिखित द्वीपों को उनके क्षेत्रीय आकार की आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा कूट से सही उत्तर चुनिए-
(1) होकैडो
(2) होंशू
(3) शिकोकू
(4) क्यूशू
कूट:-
(A) 4,3,2,1
(B) 1,2,3,4
(C) 2,4,1,3
(D) 3,4,1,2
उत्तर:- (D)
व्याख्या:- होंशू (230.1 हजार वर्ग किलोमीटर)
होकैडो (83.1 हजार वर्ग किमी)
क्यूशू (42.1 हजार वर्ग किमी)
शिकोकू (18.7 हजार वर्ग किमी)

पिछले Speed Test के लिये लिंक पर क्लिक करें।
1पर्यावरण भूगोल 
2 भारत का भूगोल
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS, PCS, NET/JRF, TGT, PGT, UPTET, CTET, SSC, RAILWAY,बैंक, पुलिस,लेखपाल,UPSSSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आपको भूगोल विषय को समझने या पढ़ने मे किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो गूगल पर सर्च करें हमारी वेबसाइट 

इस वेबसाइट पर भूगोल के तथ्यों के साथ- साथ अब राज्य व केंद्र सरकार के अधीन सरकारी नौकरियों के भर्ती के विज्ञापन व तैयारी की रणनीति आदि के विषय मे भी जानकारियां आपको मिलती रहेगी।

इस लिये हमेशा अपडेट रहें और अपने दोस्तों को भी अवगत कराएं।
नोट:- प्रत्येक रविवार को New Speed Test Update किये जायेंगे जिसमे 5 प्रश्न और उसके उत्तर व्याख्या सहित दिए जाएंगे।

आप सबका बहुत बहुत आभार।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3601981125143197"
     crossorigin="anonymous"></script>

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट :- 
www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने मित्रों व अन्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3601981125143197"
     crossorigin="anonymous"></script>

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।