तापमान (Temperature)

तापमान (Temperature)

तापमान ऊष्मा की माप है। 

जहां ऊष्मा किसी पदार्थ कणों के अणुओं की गति को दर्शाती है वही तापमान किसी पदार्थ या स्थान के गर्म या ठंडा होने का डिग्री में माप है।

अर्थात ऊष्मा ऊर्जा का एक रूप है जबकि तापमान किसी तत्व या वस्तु की गर्माहट या शीतलता की गहनता का परिचायक है।

तापक्रम का अर्थ सामान्यतया ऊष्मा से लिया जाता है किंतु दोनों में पर्याप्त भिन्नता होती है।

ऊष्मा का सही अर्थ इस प्रकार मालूम किया जा सकता है कि किसी पदार्थ की रचना छोटे-छोटे अणुओं के द्वारा होती है जो आपस में गतिशील होते हैं और टकराव के कारण उनमें गतिज ऊर्जा उत्पन्न होती हैं अंततः यही गतिज ऊर्जा ऊष्मा ऊर्जा में बदल जाती है अर्थात इसकी वृद्धि या कमी अणुओं की गति की सीमा पर आधारित होती है।

इसके ठीक विपरीत तापमान किसी पदार्थ की वह विशेषता है जो अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा का मापन करता है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि तापमान पदार्थ की विशेषता है जो चालन द्वारा प्रवाह की दिशा निश्चित करता है।

तापमान के समस्त औसत विवेचन (मासिक, वार्षिक, या ऋतुवत औसत तापमान) दैनिक तापमान तथा उसकी औसत पर आधारित होते हैं।

तापमान को डिग्री सेंटीग्रेड, डिग्री फारेनहाइट या केल्विन में मापते हैं।

Imp:- पृथ्वी के धरातल का औसत तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड है।

किसी निश्चित आयतन वाली वायु के तापमान का निश्चित समय में डिग्री F (फारेनहाइट मापक) या डिग्री C (सेल्सियस या सेंटीग्रेड मापक) में थर्मामीटर द्वारा मापन किया जाता है।


तापमान के वितरण को प्रभावित करने वाले कारक

(1) अक्षांश का प्रभाव
(2) सागर तल से ऊंचाई 
(3) सागर तट से दूरी 
(4) जल एवं स्थल का स्वभाव
(5) महासागरीय धाराएं 
(6) ढाल की प्रकृति 
(7) प्रचलित पवनें तथा वायुराशियां
(8) धरातल की प्रकृति
(9) वायुमंडल की स्वच्छता
(10) पर्वतीय अवरोध 
(11) संवहनीय धाराएं एवं विक्षोभ



तापमान का  वितरण

तापमान का लंबवत वितरण

धरातल पर तापमान सभी स्थानों पर समान अवस्था में नहीं पाया जाता है कहीं पर अधिक ,कहीं पर कम तो कहीं पर शून्य मात्रा में भी मिलता है।

औसत रूप से तापमान प्रति 1000 फीट की ऊंचाई पर 3.6 डिग्री फारेनहाइट (6.5 सेंटीग्रेड/ 1000 मीटर) की दर से कम हो जाता है। जिसे सामान्य ताप पतन दर कहा जाता है।

तापमान पर अक्षांश की अपेक्षा ऊंचाई का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है यही कारण है कि भूमध्य रेखा के समीपवर्ती अफ्रीका की माउंट केनिया पर वर्ष भर बर्फ जमी रहती है।

तापमान का क्षैतिज वितरण

वैसे तो तापमान भूमध्य रेखा से ध्रुवों की तरफ धीरे-धीरे घटता जाता है तथा सबसे उच्च अक्षांश पर सबसे न्यून तापमान पाया जाता है अन्य सभी कारकों की अपेक्षा तापमान के क्षैतिज वितरण पर अक्षांश का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।

अधिकतम तापमान भूमध्य रेखा पर न होकर कर्क रेखा तथा मकर रेखा के पास पाया जाता है। क्योंकि भूमध्य रेखा के समीपस्थ भागों में आकाश के बादलों से प्रायः आच्छादित रहने के कारण संपूर्ण सूर्यातप धरातल को गर्म करने के लिए प्राप्त नहीं हो पाता है। तथा अधिकांश ऊष्मा वाष्पीकरण में खर्च हो जाती है।

जबकि कर्क तथा मकर रेखा के पास खुले आकाश के कारण सौर्यिक-ऊष्मा अबाध गति से धरातल पर पहुंच पाती हैं।

उत्तरी गोलार्द्ध में जुलाई का महीना अत्यधिक गर्म तथा जनवरी का महीना ठंडा होता है। 

जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में जुलाई अत्यधिक ठंडा तथा जनवरी अत्यधिक गर्म महीना होता है।

तापमान का प्रादेशिक वितरण

तापक्रम के प्रादेशिक वितरण का तात्पर्य वास्तव में क्षैतिज वितरण ही होता है परंतु ग्लोब को तापमान की दृष्टि से कुछ ऐसे विशिष्ट प्रदेशों में विभाजित कर लेते हैं जिनमें तापक्रम का वितरण तथा उनकी विशेषताएं लगभग समान होती हैं।

इन मंडलों का सीमांकन अक्षांशों के आधार पर किया जाता है इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर प्राचीन ग्रीक विद्वानों ने ग्लोब को तीन प्रमुख कटिबन्धों में विभाजित किया था।


उष्ण कटिबन्ध

यह विषुवत रेखा के दोनों ओर कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच फैला है। 

सूर्य 21 जून को कर्क रेखा पर तथा 22 दिसंबर को मकर रेखा पर लंबवत चमकता है।

सूर्य के उत्तरायण एवं दक्षिणायन होने की स्थिति में क्रमशः उत्तरी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध के इस प्रदेश में अधिकतम तापमान पाया जाता है। 

इस मंडल में तापमान सामान्यतः हिमांक तक कभी नहीं पहुंचता है।

शीतोष्ण कटिबन्ध

इस मंडल की स्थिति दोनों गोलार्द्धों में 23 1/2° अक्षांश से 66 1/2° तक फैला है।

इस भाग में दिन तथा रात की अवधि में अधिक अंतर मिलता है परंतु यह अंतर हर हालत में 24 घंटे से कम ही होता है।

यहां कम तापमान के कारण शीतकाल ठंडी होती है जबकि ग्रीष्म काल गर्म होता है इसलिए इसे शीतोष्ण कटिबंध कहा जाता है।

शीत कटिबन्ध

दोनों गोलार्द्धों में 66 1/2° अक्षांशों से ध्रुवों (90°) के बीच शीत कटिबन्ध का विस्तार है।

जहां पर सूर्य की किरणों के अत्यधिक तिरछेपन के कारण तापमान नीचा रहता है दिन तथा रात की अवधि 24 घंटे से अधिक होती हैं ध्रुवों के पास 6 महीने का दिन तथा 6 महीने की रात होती है।

सूर्य कभी भी लंबवत नहीं हो पाता है।

सूर्य की किरणें अत्यंत तिरछी पड़ने के कारण यहां कठोर ठंडी पड़ती है।
महत्वपूर्ण तथ्य

(1) किसी स्थान या क्षेत्र में अधिकतम सूर्यातप एवं उच्चतम तापमान के समय तथा न्यूनतम सूर्यातप और न्यूनतम तापमान के समय में जो अंतराल होता है उसे तापमान शिथिलता कहते हैं।

(2) किसी स्थान विशेष के औसत तापमान तथा उस स्थान के अक्षांश के औसत तापमान के अंतर को तापीय विसंगति कहते हैं।

(3) विश्व का सर्वाधिक गर्म प्रदेश लीबिया का अल- अजीजिया  (अधिकतम तापमान 58℃) है।

(4) विश्व का सर्वाधिक ठंडा प्रदेश अंटार्कटिका का वोस्टक (निम्नतम तापमान (-) 87.5℃) है। 

(5) ऊंचाई के साथ तापमान में होने वाली वृद्धि को तापमान विलोमता कहते हैं।

(6) अक्षांशों के बीच तापमान घटने की दर को ताप प्रवणता कहते हैं।


मणि सर क्लासेज प्रयागराज में UPPCS, RO मेंस LT ग्रेड शिक्षक,GIC प्रवक्ता,नेट/जेआरएफ टीजीटी,पीजीटी की कक्षाएं प्रारम्भ हैं अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त नंबरों पर सम्पर्क करें।


परीक्षा दृष्टि की बुक ऑनलाइन प्राप्त करने के लिये परीक्षा दृष्टि ऐप डाउनलोड करें ऐप Open करें Books पर क्लिक कर आर्डर करें।
या कोरियर से मंगाने के लिये 9369470010 पर संपर्क करें। या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करें।

अजीमुथ संस्थान की बुक डॉक द्वारा प्राप्त करने के लिये 9460337372 पर सम्पर्क करें या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करें।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।