Speed Test Geography {21}


Q1:- निम्न में से कौन-सा वन्य जीव अभ्यारण कच्छुओं के लिये प्रसिद्ध है?
(A) डम्पा वन्यजीव अभ्यारण्य
(B) गहिरामाथा वन्यजीव अभ्यारण्य
(C) पलामू वन्यजीव अभ्यारण्य
(D) नागार्जुन सागर वन्यजीव अभ्यारण्य
उत्तर:- (B)

व्याख्या:- गहिरामाथा समुद्री वन्य जीव अभ्यारण्य, ओडिशा (केन्द्रपारा) कछुओं की अनेक प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। यह ओलिव रिडले (Olive Ridley) कछुओं के प्रजनन एवं प्रवास के लिए विश्व का एक प्रमुख समुद्री तट है। यह भारत का दूसरा सबसे अधिक क्षेत्रफल (143500 हे0) वाला समुद्री संरक्षित क्षेत्र है।

Q2:- हाथी परियोजना की शुरूआत कब हुई थी?
(A )1989
(B)2005
(C)1998
(D)1992
उत्तर:- (D)

व्याख्या:- हाथियों की संख्या में भारी गिरावट आ जाने के कारण केन्द्र सरकार ने इस परियोजना का प्रारम्भ वर्ष 1992 में झारखण्ड के सिंह भूमि जिले से किया था। इसका उद्देश्य हाथियों की संख्या को बढ़ाना तथा उसके प्राकृतिक आवास में उसे प्रतिस्थापित करना था।हाथियों की सर्वाधिक संख्या वाला राज्य कर्नाटक दूसरा असम तथा तीसरा केरल है।

Q3:- भारत में 'राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण' की स्थापना कब की गई?
(A) 2005
(B) 2009
(C) 2006
(D) 2010
उत्तर :- (A)

व्याख्या:-  सन् 2004 में हिन्द महासागर की सुनामी आपदा की त्रासदी के बाद भारत सरकार ने 2005 में आपदा प्रबन्धन के लिए 'राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण' की स्थापना की।

Q4:- बिरहोर जनजाति भारत के किस राज्य से सम्बन्धित है?
(A) उत्तराखंड
(B) ओडिशा
(C) मध्यप्रदेश
(D) झारखण्ड
उत्तर:- (D)

व्याख्या:- उत्तराखंण्ड:- थारू,भोटिया,खस,बुक्सा*(भुक्सा),जौनसारी*,राजी,शौक,माहीगीर

●ओडिशा:- मुआंग,खरिया(करिया),भुइया,संथाल,हो,कोल,उरॉव,मुण्डुपत्ता,गुण्डा*

●झारखंड:- संथाल*,मुण्डा*,हो*,बिरहोर*,कोरबा,केला असूर,भुइया,गोंड

●मध्यप्रदेश:- भील*,लम्बाड़ी,अबुभुमारिया,मूरिया,बैगा,मुण्डा,कोल,कमार,

Q5:- निम्नलिखित में से किसे 'पूर्व का बोस्टन' कहते हैं?
(A) मुंबई
(B) हैदराबाद
(C) अहमदाबाद
(D) अमृतसर
उत्तर:- (C) 

व्याख्या:-  गुजरात राज्य के अहमदाबाद नगर को सूती वस्त्र उद्योग की अधिकता के कारण पूर्व का बोस्टन' तथा भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। कानपुर को उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। सूती वस्त्र उद्योग भारत का सबसे बड़ा एवं रेलवे के बाद सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाला उद्योग है।


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।