श्रिंकफ्लेशन शब्द वर्ष 2009 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री पिप्पा मालमग्रेन ने दिया था।
श्रिंकफ्लेशन दो शब्दों श्रिंक और इंफ्लेशन से मिलकर बना है जिसमे श्रिंक का अर्थ सिकुड़ना तथा इंफ्लेशन का अर्थ महंगाई है।
किसी उत्पाद के अंकित मूल्य (पैकेट पर प्रिंट मूल्य) को बनाये रखते हुए उसके आकार, वजन व गुणवत्ता में कमी करने की पद्धति को श्रिंकफ्लेशन कहते हैं
अर्थात किसी उत्पाद के मूल्य में वृद्धि किये बिना ही उसके आकार या वजन व गुणवत्ता में कमी कर देना श्रिंकफ्लेशन है।
यह एक मनोवैज्ञानिक तरीका है जिसे ग्राहक आसानी से समझ नही पाते हैं।
इसे छद्म मूल्यवृद्धि भी कहा जा सकता हैं।
यह किसी उत्पाद को बाजार में टिके रहने का सबसे आसान तरीका है
अधिकतर कम्पनियां कच्चे माल की मूल्य वृद्धि या श्रम लागत में वृद्धि अथवा अधिक लाभ कमाने की वजह से श्रिंकफ्लेशन का सहारा लेती हैं।
जैसे- किसी 50 ग्राम वजन वाले बिस्किट का मूल्य 10 रुपये है और अगर बिस्किट बनाने वाली कंपनी उसके मूल्य में वृद्धि कर दे तो उसकी बिक्री कम हो जाएगी जिससे उसको नुकसान होगा ऐसे में कंपनी उस बिस्किट का मूल्य 10 रुपये ही रहने देगी तथा उसके भार/आकार व गुणवत्ता में कमी कर देगी जिससे उसकी बिक्री प्रभावित न हो।
इसको और इंटरेस्टिंग तरीके से समझते हैं-
सोचिए जब आप बचपन में थे तब माँ रोटी बनाते समय आपके लिये 2 छोटी-छोटी रोटियां बना देती थी और आप बड़े सदस्यों के साथ बैठ कर खाते समय सबको यह बताते होंगे कि मैंने आज दो रोटियां खाई है जबकि आपकी रोटी बड़े सदस्यों की रोटी से आकार में छोटा और वजन में कम है लेकिन संख्या में बराबर है। आपको लगा होगी कि आप उनकी बराबरी कर चुके हैं और यही भ्रम है।
ठीक कुछ ऐसा ही कार्य कंपनियों ने भी शुरू किया है बस यही फार्मूला श्रिंकफ्लेशन है।
श्रिंकफ्लेशन के कारण
(1) कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि
(2) श्रम लागत में वृद्धि
(3) परिवहन मूल्य में वृद्धि
(4) बाजार प्रतिस्पर्धा
(5) कम समय में अधिक लाभ कमाने की चाह।
अगर देखा जाय तो खासकर श्रिंकफ्लेशन फार्मूले का प्रयोग खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियां ज्यादा करती हैं
जैसे:- बिस्किट,चिप्स,नमकीन,कोल्डड्रिंक, ब्रेड,पापड़ आदि।
आगामी परीक्षाओं में इस टॉपिक से प्रश्न पूछा जा सकता है उदाहरण के तौर पर एक प्रश्न इस प्रकार है-
प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा एक श्रिंकफ्लेशन का उदाहरण है?
(A) बैंकिंग सुधार।
(B) आवास उपलब्ध कराना।
(C) किसी उत्पाद की कीमत को समान रखते हुए उसका आकार/भार कम करना
(D) बैंक से लिया गया कर्ज़ माफ होना।
उत्तर:-(C)
पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇
नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट
को देखते रहें।
दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।
हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।
पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"
Amit Kumar Shukla
Blogger-
C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
सम्पर्क सूत्र:- 9628625577
टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें