SPEED TEST Geography {30}


इस वेबसाइट के माध्यम से समय - समय पर 5 प्रश्नों के स्पीड टेस्ट उत्तर एवं व्याख्या सहित अपलोड किये जाएंगे।

भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये फेसबुक और टेलीग्राम के सर्च बॉक्स में bhugolvetta.blogspot.com सर्च करके जुड़ सकते है। 

आज का प्रश्न:-

(Q1):- दक्षिण-पश्चिम एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्य सागर तक नही फैला है?
(a)सीरिया 
(b)जॉर्डन 
(c)लेबनान 
(d)इजरायल
उत्तर:-(b)

व्याख्या:- पश्चिम एशियाई देश जॉर्डन की सीमा भूमध्य सागर से नहीं लगती है। जबकि पश्चिम एशियाई देश सीरिया, लेबनान एवं इजरायल की सीमा भूमध्य सागर से लगती है
जॉर्डन:-
जॉर्डन की राजधानी अम्मान है। जॉर्डन का एकमात्र बंदरगाह अकाबा है। जो अकाबा की खाड़ी पर स्थित है।
सीरिया:-
सीरिया भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर बसा देश है जिसकी राजधानी दमिश्क है भूमध्य सागर के तट पर स्थित सीरिया का प्रमुख बंदरगाह बनियास तथा लताकिया है।
लेबनान:-
लेबनान,सीरिया एवं इजरायल के में मध्य अवस्थित है इसकी राजधानी बेरूत है। त्रिपोली लेबनान का प्रमुख बंदरगाह है।
इजराइल:-
इजराइल की राजधानी जेरूसलम है जो यहूदी इस्लाम एवं ईसाई का तीर्थ स्थल है हाइफा इजराइल का प्रमुख बंदरगाह है।

Q2:- इनमें से कौन सा देश अरीय अपवाह का उदाहरण प्रस्तुत करता है? 
(a) ऑस्ट्रेलिया 
(b) श्रीलंका 
(c) जायरे 
(d) फ्रांस
उत्तर:- (b)

व्याख्या:- श्रीलंका अरीय अपवाह का उदाहरण प्रस्तुत करता है यहां की नदियां साधारणतया छोटी हैं, जो उच्च भू-भाग से बाहर की ओर अरीय रूप में बहती है।

Q3:- निम्नलिखित नदियों में से कौन एक यमुना की सहायक नदी नहीं है?
(a) चंबल 
(b) रामगंगा 
(c) केन 
(d) बेतवा
उत्तर:-(b)

व्याख्या:- रामगंगा यमुना की सहायक नदी नही है जबकि यह गंगा की सहायक नदी है।
चंबल,केन,बेतवा,सिंध,टोंस ये सभी यमुना की सहायक नदियां हैं।
यमुना नदी गंगा की सहायक नदी है जो हिमालय के बन्दरपूँछ श्रेणी पर स्थित यमुनोत्री हिमानी (टिहरी गढ़वाल जिला) से निकलती है। और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आकर गंगा से मिल जाती है।
इसकी लम्बाई 1385 किमी है।

Q4:- राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान संस्थान अवस्थित है?
(a) कानपुर
(b) लखनऊ
(c) देहरादून
(d) कोलकाता
उत्तर:- (b)

व्याख्या:-राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अवस्थित है।
कानपुर में भारतीय चीनी तकनीकी संस्थान, देहरादून में भारतीय सर्वेक्षण विभाग तथा भारतीय पेट्रोलियम संस्थान व कोलकाता में भारत का मानव सर्वेक्षण, भारतीय रासायनिक जैविकी संस्थान, केंद्रीय कांच तथा मृतिका अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय जूट प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान अवस्थित है।

Q5:- गंगा घाटी में चावल की गहन कृषि हेतु कौन-सा एक कारक उत्तरदायी नहीं है?
(a) निरंतर वर्षा
(b) पर्याप्त भ्रम उपलब्धि
(c) निम्न समतल भूमि
(d) नवीन जल मृदा
उत्तर:- (a)

व्याख्या:- गंगा घाटी में चावल की गहन कृषि हेतु निरंतर वर्षा कारक उत्तरदायी नहीं है क्योंकि गंगा घाटी में निरंतर वर्षा नहीं होती है। बल्कि यहाँ वर्षा वर्ष के कुछ महीनों में होती है। 
गंगा घाटी में चावल की गहन कृषि हेतु निम्न समतल भूमि, पर्याप्त श्रम की उपलब्धता तथा गंगा नदी द्वारा निर्मित नवीन जलोढ़ मिट्टियाँ उत्तरदायी कारक हैं।


RO/ARO प्री परीक्षा की तैयारी के साथ- साथ अपनी तैयारी का आकलन करने के लिये परीक्षा दृष्टि का प्रैक्टिस सेट सॉल्व करें।

RO/ARO प्री परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिये परीक्षा दृष्टि की पुस्तकें पढ़ें।

नेट/जेआरएफ,स्कूल लेक्चरर, कॉलेज लेक्चरर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की तैयारी के लिये अजीमुथ संस्थान की पुस्तकें पढ़ें।


समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी करें मणि सर क्लॉसेज से।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क करें।


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

वायुदाब पेटियों के बारे में सबसे सरल व सबसे महत्वपूर्ण जानकारी।