उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर 2025 में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 404 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था यह भर्ती 20 वर्षों के बाद आई है। इस भर्ती की परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होगी।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती दो चरणों से होकर गुजरेगी जिसके प्रथम चरण में 450 अंकों की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी जिसमें 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन से तथा 100 प्रश्न सामाजिक विज्ञान विषयक ज्ञान से पूछे जाएंगे। उसके बाद 50 अंकों का इंटरव्यू होगा।
स्क्रीनिंग परीक्षा 150 प्रश्नों का वस्तुनिष्ठ प्रकार का वैकल्पिक प्रश्नों वाला होगा। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग के रूप में 1/3 (0.33 अंक) दंड के रूप में काट लिया जाएगा।
आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती स्क्रीनिंग परीक्षा के पुराने सिलेबस को बदलकर नया सिलेबस जारी कर दिया है। जो इसप्रकार हैं-
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद हेतु पाठ्यक्रम स्क्रीनिंग परीक्षा
विषय – सामान्य अध्ययन
1. भारत का इतिहास एवं भारतीय स्वाधीनता संग्राम :-
हड़प्पा संस्कृति, वैदिक संस्कृति, जैन एवं बौद्ध धर्म, मौर्य वंश, कुषाण वंश, गुप्त वंश; दिल्ली सल्तनत, मुगल साम्राज्य और भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन।
2. भारत एवं विश्व का भूगोल :-
भारत का भूगोल – भारत का भौतिक एवं सांस्कृतिक परिचय, भारत में कृषि, खनिज, विविध संसाधन, परिवहन एवं नगरीकरण, भारत के बंदरगाह, पर्यावरण एवं प्रदूषण, आयात एवं निर्यात, उत्तर प्रदेश की सामान्य भौगोलिक जानकारी।
विश्व का भूगोल – भौतिक भूगोल, सौरमण्डल, स्थलमण्डल, वायुमण्डल, जलमण्डल, जैवमण्डल, मानव एवं आर्थिक भूगोल, पर्यावरण एवं सतत विकास।
3. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं भारतीय संविधान :-
भारतीय संविधान, संघीय प्रणाली, भारतीय राजनीतिक प्रणाली, संवैधानिक एवं वैधानिक निकाय, भारत में स्थानीय स्वशासन, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था।
4. भारतीय समाज एवं अर्थव्यवस्था :-
भारतीय समाज के मुद्दे एवं चुनौतियाँ; आधुनिकीकरण, औद्योगिकीकरण, नगरीकरण एवं भूमण्डलीकरण; आर्थिकी के उपागम; आजादी के पश्चात आर्थिक सुधार; विभिन्न वर्गों के लिए नीतियाँ एवं कल्याणकारी उपाय; स्वास्थ्य के आयाम, बीमारी एवं स्वच्छता के पहलू; राज्य एवं स्वास्थ्य देखभाल; मानव पारिस्थितिकी, मानवीय विकास एवं सतत विकास; पर्यावरण आंदोलन एवं चिंतायें।
5. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की सम-सामयिक घटनायें :-
खेल-कूद के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनायें।
6. भारतीय कृषि :-
भारत में प्रमुख फसलों की उत्पादन तकनीकी, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (आई.पी.एम.), कृषि उत्पाद एवं उनके विपणन।
7. सामान्य विज्ञान (कक्षा 10वीं स्तर तक) :-
पोषण, पाचन क्रिया, पोषक तत्वों की कमी (विटामिन एवं खनिज), जीवाणुजनित और विषाणुजनित रोग, प्रकाश संश्लेषण, औषधीय पौधे, डी.एन.ए., आर.एन.ए., इकाई, माप, काम, ऊर्जा, पृष्ठ तनाव, श्यानता, मनुष्य की आँख, दर्पण, लेन्स, विद्युत आवेश, प्रतिरोध, चुम्बकीय क्षेत्र, परमाणु के मूलभूत कण, समस्थानिक, समभारिक, तत्व, अणु, धातु, अधातु, अम्ल, क्षार, लवण, साबुन, डिटर्जेन्ट, प्राकृतिक एवं कृत्रिम मधुरक।
8. प्रारम्भिक गणित (कक्षा 10वीं स्तर तक) :-
वास्तविक संख्या, अंकगणित के मूलभूत प्रमेय, बहुआयामी पद, दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म, अंकगणितीय प्रगति, त्रिकोण, वृत्त से सम्बन्धित क्षेत्रफल, सतह क्षेत्र और आयतन।
9. सामुदायिक चिकित्सा :-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिक्षा एवं व्यवहार परिवर्तन संचार (बी.सी.सी.), सामूहिक गतिशीलता एवं संसाधन गतिशीलता।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद हेतु पाठ्यक्रम स्क्रीनिंग परीक्षा
विषय– सामाजिक विज्ञान विषयक ज्ञान
1. समाजशास्त्र
स्वास्थ्य : अर्थ, सैद्धान्तिक आयाम - संघर्ष, प्रकार्यात्मक और अन्त:क्रियावादी।
भारत में स्वास्थ्य- नगरीय एवं ग्रामीण अन्तर, कुपोषण एवं गरीबी, स्वच्छता समस्यायें।
स्वास्थ्य के सामाजिक आयाम, स्वास्थ्य के सामाजिक कारक, आर्थिक स्थिति (अमीर बनाम गरीब), शिक्षा, व्यवसाय, लिंग एवं जाति, रहने की दशायें (नगरीय बनाम ग्रामीण)।
स्वास्थ्य एवं संस्कृति : खान-पान, स्वच्छता की आदतें, बीमारी के प्रति दृष्टिकोण, विश्वास एवं व्यवहार, बीमारी के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व।
बीमारी के प्रति सामाजिक पूर्वाग्रह (एचआईवी, एड्स, कैंसर) इत्यादि।
स्वास्थ्य असमानतायें : वर्ग असमानता, लिंग असमानता, जाति असमानता, बीमारी संबंधी सरकारी योजनायें-आयुष्मान भारत, एनआरएचएम इत्यादि।
2. मानव विज्ञान
मानव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में इसकी सार्थकता एवं महत्व, मानव विविधता : जनजातीय, ग्रामीण और शहरी जनसंख्या, जन स्वास्थ्य : परिभाषा, मापदण्ड, अवयव, मानव रोग और स्वास्थ्य : आनुवंशिक और संचारी रोग और इनका उन्मूलन, मानव रक्त समूह : ए बी ओ, एम एन, आर एच और इनकी उपयोगिता।
3. मनोविज्ञान
मनोविज्ञान का अर्थ, विधियाँ, विषय क्षेत्र एवं लक्ष्य, आनुवंशिकता तथा पर्यावरण, प्रत्यक्षीकरण का अर्थ एवं नियम। अधिगम, स्मृति एवं विस्मरण - प्राचीन एवं नैमित्तिक अनुबन्धन, अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक स्मृति, विस्मरण के कारण, बुद्धि की प्रकृति एवं सिद्धांत। मनोवैज्ञानिक आकलन, अभिप्रेरणा एवं व्यक्तित्व - मनोवैज्ञानिक परीक्षण, अभिप्रेरित व्यवहार की कसौटी, भाषा विकास, व्यक्तित्व की परिभाषा एवं प्रकार। समकालीन समाज की समस्यायें - मादक द्रव्य व्यसन, वयोवृद्धों की समस्यायें, अवसाद, तनाव एवं स्वास्थ्य, बाल अपराध।
4. सामाजिक मनोविज्ञान
मूलभूत मानव मूल्य एवं मनोवृत्ति : स्वरूप, स्रोत एवं मूल्यों की विशेषताएँ।
मनोवृत्ति के स्वरूप निर्माण एवं प्रकार्य।
सामाजिक नियंत्रण : उद्देश्य, कारण एवं संसाधन। सामाजिक परिवर्तन की समस्यायें, कारण एवं सिद्धांत।
संप्रेषण एवं अनुनयात्मक संप्रेषण : स्वरूप, सिद्धांत निर्धारक तथा अनुनयशीलता प्रतिरोध।
सामाजिक अन्तःक्रियायें तथा अन्तःवैयक्तिक आकर्षण।
सामुदायिक स्वास्थ्य : सामुदायिक स्वास्थ्य का स्वरूप, प्रकार एवं भूमिका तथा परामर्श, परामर्श का स्वरूप एवं प्रकार, योग तथा स्वास्थ्य।
5. राजनीति विज्ञान
भारतीय संविधान : प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत, मौलिक कर्तव्य।
सरकार और राजनीति : संसद और राज्य विधानमंडल- कार्य, शक्ति, विशेषाधिकार; कार्यपालिका- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री।
न्यायपालिका : सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय- संरचना और शक्ति।
स्थानीय स्वशासन : पंचायती राज/नगरपालिकाएं।
संवैधानिक निकाय : निर्वाचन आयोग, वित्त आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक।
शासन और सार्वजनिक नीति : सामाजिक क्षेत्र के विकास में सरकार, गैर-सरकारी संगठन तथा नागरिक समाज संगठनों की भूमिका।
6. भूगोल
स्वास्थ्य भूगोल का अर्थ और महत्व, मानव स्वास्थ्य एवं रोगों को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारक - भौतिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय।
पर्यावरणीय अवनयन और प्राकृतिक आपदाओं का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं उनका प्रबंधन।
आनुवंशिक, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों का वर्गीकरण। भूख एवं कुपोषण का भूगोल तथा खाद्य सुरक्षा।
विश्व तथा भारत में प्रमुख रोगों के वितरण का प्रतिरूप। भारत की स्वास्थ्य देखभाल नियोजन और नीतियां।
7. इतिहास
वैदिक साहित्य, मौर्य और कुषाण कालीन कला, स्तूप और मंदिर स्थापत्य।
आधुनिक भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनायें-विशेषतः स्वतंत्रता संघर्ष।
स्वतंत्रता के बाद भारतीय रियासतों का विलय और राज्यों का पुनर्गठन।
18 वीं से 20 वीं शताब्दी के मध्य विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनायें - फ्रांसीसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति, प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के कारण और परिणाम।
8. अर्थशास्त्र
राष्ट्रीय आय, आर्थिक सूचकांक - गरीबी, बेरोजगारी, असमानता और मानव विकास सूचकांक (HDI)।
स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित वस्तुओं के प्रकार, क्षेत्रीय संरचना में स्वास्थ्य और शिक्षा की भूमिका।
जनांकिकी : जनसंख्या, ग्रामीण-शहरी प्रवासन और स्वास्थ्य सेवाएं, कुपोषण और उसके प्रकार
तथा पर्यावरणीय स्वास्थ्य। स्वास्थ्य शासन : नीति आयोग, पंचायती राज संस्थाएं और शहरी
स्थानीय निकायों की स्वास्थ्य शासन में भूमिका। स्वास्थ्य सुरक्षा की आधारभूत संरचना : स्वास्थ्य
सुविधा केंद्र, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यबल, डिजिटल और मोबाइल स्वास्थ्य अवसंरचना।
👉 स्क्रीनिंग परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
✍️ स्क्रीनिंग परीक्षा की तैयारी के लिए अगस्त और सितंबर केवल 2 महीने का समय बचा है और मार्केट में सिलेबस के अकॉर्डिंग कोई नया मैटर उपलब्ध नहीं है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जीएस फैक्ट्री प्रयागराज की टीम द्वारा सिलेबस के अकॉर्डिंग पॉइंट टू पॉइंट नोट्स और टेस्ट सीरीज तैयार कराया गया है जिसे अभ्यर्थीगण संस्थान के ऑफिशियल नंबर 9628625577 पर व्हाट्सएप मैसेज करके प्राप्त कर सकते हैं अथवा नीचे दिए गए व्हाट्सएप लिंक से जुड़कर ऑनलाइन नोट्स प्राप्त किया जा सकता है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट
को देखते रहें।
दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।
हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।
पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"
Amit Kumar Shukla
Blogger-
C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
सम्पर्क सूत्र:- 9628625577
टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇
YouTube Channel Link
👇👇👇👇👇👇👇👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें