बिहार शिक्षक भर्ती TRE- 4 कुल पद- 32,388


TRE-4 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी:

आज 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचना BPSC को भेजी गई है जिसकी जानकारी बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 

बिहार के शिक्षा विभाग ने TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। 

अधियाचना भेजे जाने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया ने एक महत्वपूर्ण चरण पार कर लिया है और अब जल्द ही आयोग की ओर से आधिकारिक विज्ञापन अगस्त में जारी होने की उम्मीद है।

पदों का विवरण का विवरण इस प्रकार है-
कक्षा 1–5: 3,847 पद
कक्षा 6–8: 8,563 पद
कक्षा 9–10: 3,877 पद
कक्षा 11–12: 16,101 पद
कुल पद: 32,388

अभ्यर्थियों के लिए इसका क्या अर्थ है?

अधियाचना BPSC को भेजे जाने के बाद अब आयोग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। जल्द ही आवेदन तिथि, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

शिक्षा मंत्री के द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई रिक्त पदों की जानकारी
👇👇👇👇👇

तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:-

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझकर उसी के अनुसार अध्ययन करें।

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें ताकि प्रश्नों के स्तर और पैटर्न की समझ विकसित हो सके।

प्रतिदिन विषयवार रिवीजन करें और कमजोर टॉपिक पर विशेष ध्यान दें।

मॉक टेस्ट और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज नियमित रूप से दें ताकि समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बेहतर हो।

NCERT तथा विषय की मानक पुस्तकों से अपनी अवधारणाओं को मजबूत करें।

शिक्षण अभिरुचि, सामान्य अध्ययन और करंट अफेयर्स की नियमित तैयारी भी जारी रखें।

आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। यदि आप अभी से योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करते हैं और नियमित अभ्यास बनाए रखते हैं, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाएगी। इसलिए समय का सदुपयोग करें, नियमित अध्ययन करें और BPSC की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

TRE-4 भर्ती से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट, नोटिफिकेशन, सिलेबस, परीक्षा तिथि और तैयारी सामग्री के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

अगर आप शिक्षक भर्ती की तैयारी करते हैं और अपनी तैयारी को और अधिक मजबूती देना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें जहां आपको नवीनतम सिलेबस के अनुसार नोट्स और टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराया जाएगा।

🔰 TGT, PGT, प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔰 असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔰 प्राइमरी, जूनियर, हेडमास्टर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

📚 भर्तियों के विज्ञापन, सिलेबस, परीक्षा संबंधी रणनीति, करंट अफेयर्स और नवीनतम जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

🔄 टेलीग्राम चैनल लिंक 
👇👇👇👇👇👇👇

▶️ यूट्यूब चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇

LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

YouTube Channel Link 
👇👇👇👇👇👇👇👇



टिप्पणियाँ