UP TGT भर्ती- 2026, कुल पद- 17740

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 
शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी के 20 विषयों के कुल 17,740 रिक्त पदों का ऑनलाइन विवरण उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को भेज दिया है। 
इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

भर्ती की प्रमुख बातें:-
कुल विषय: 20
कुल रिक्त पद: 17,740
सबसे अधिक पद: हिंदी (बालक वर्ग) – 2,539
दूसरे स्थान पर: अंग्रेजी – 2,340 पद
रिक्तियों का विवरण बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग भेजा गया है।

प्रमुख विषयों में रिक्त पद:-
प्रमुख विषयों में रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है—
हिंदी – 2,539
अंग्रेजी – 2,340
विज्ञान – 2,278
सामाजिक विज्ञान – 2,265
गणित – 2,188
वहीं सबसे कम रिक्तियां बंगला, फारसी और गुजराती जैसे विषयों में हैं, जहां केवल 1-1 पद उपलब्ध है।

विज्ञापन कब जारी हो सकता है?
शिक्षा निदेशालय द्वारा रिक्तियों का विवरण आयोग को भेजे जाने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आधिकारिक भर्ती विज्ञापन पर है। 
आयोग द्वारा रिक्तियों का सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद टीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह:-
भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होने तक आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर रखें।
सभी शैक्षणिक एवं आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखें।
विषयवार पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी शुरू कर दें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर का अभ्यास करें।
दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते उसे ठीक करा लें।

अगर आप शिक्षक भर्ती की तैयारी करते हैं और अपनी तैयारी को और अधिक मजबूती देना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें जहां आपको नवीनतम सिलेबस के अनुसार नोट्स और टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराया जाएगा।

🔰 TGT, PGT, प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔰 असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔰 प्राइमरी, जूनियर, हेडमास्टर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

📚 भर्तियों के विज्ञापन, सिलेबस, परीक्षा संबंधी रणनीति, करंट अफेयर्स और नवीनतम जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

🔄 टेलीग्राम चैनल लिंक 
👇👇👇👇👇👇👇

▶️ यूट्यूब चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇

LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

YouTube Channel Link 
👇👇👇👇👇👇👇👇



टिप्पणियाँ

  1. tgt pgt economics aur commerce ki kitni seats h

    जवाब देंहटाएं
  2. विज्ञापन आने पर सब क्लियर हो जायेगा जल्द ही विज्ञापन आने वाला है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें