अब TGT भर्ती में भी TET अनिवार्य होगा..

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती अर्हता में माध्यमिक शिक्षा विभाग बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। 
चयन अब केवल कक्षा नौ व 10 के लिए नहीं, बल्कि कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों पढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए बीएड के साथ-साथ स्नातक 50 प्रतिशत अंक के साथ अथवा परास्नातक 45 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।
भर्ती अर्हता के विनियम में संशोधन के लिए शासन के निर्देश पर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामताराम पाल की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। 
अर्हता संशोधन के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती विज्ञापन जारी करेगा। 
टीजीटी चयन प्रक्रिया में अभी तक स्नातक व बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी आवेदन के लिए अर्ह थे। स्नातक स्तर पर अंक प्रतिशत का बंधन नहीं था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। 
अर्हता में परास्नातक को भी सम्मिलित करते हुए इसे स्पष्ट किया गया है। यानी कि स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक हैं, लेकिन परास्नातक में 45 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हैं तो भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकेंगे। स्नातक 50% से कम अंक तथा परास्नातक 45% से कम अंक से उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी टीजीटी भर्ती में आवेदन नहीं कर पाएंगे। 
अभी कक्षा नौ व 10 के लिए चयनित शिक्षक जिस विद्यालय में नियुक्त होते थे, वहां कक्षा छह से कक्षाएं संचालित होने पर यही पढ़ाते थे।
यह व्यवस्था लागू होने के बाद वे अभ्यर्थी टीजीटी शिक्षक भर्ती से बाहर हो जाएंगे जिन्होंने टेट की परीक्षा नहीं पास की है।
अब आगे टीजीटी शिक्षक भर्ती में यूपी टेट या सीटेट पास अभ्यर्थी ही शामिल हो पाएंगे।

अगर आप शिक्षक भर्ती की तैयारी करते हैं और अपनी तैयारी को और अधिक मजबूती देना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें जहां आपको नवीनतम सिलेबस के अनुसार नोट्स और टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराया जाएगा।

🔰 TGT, PGT, प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔰 असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔰 प्राइमरी, जूनियर, हेडमास्टर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

📚 भर्तियों के विज्ञापन, सिलेबस, परीक्षा संबंधी रणनीति, करंट अफेयर्स और नवीनतम जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

🔄 टेलीग्राम चैनल लिंक 
👇👇👇👇👇👇👇

▶️ यूट्यूब चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇

LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

YouTube Channel Link 
👇👇👇👇👇👇👇👇




टिप्पणियाँ