उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से TGT–PGT भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि TGT–PGT भर्ती की नई नियमावली लाने की तैयारी की जा रही है और इसका मसौदा तैयार हो चुका है।
संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई नियमावली को लेकर अभ्यर्थियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
यदि प्रस्तावित नियमावली में बताए जा रहे प्रावधान लागू होते हैं, तो कुछ अभ्यर्थियों की पात्रता पर इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है।
किन अभ्यर्थियों को लग सकता है बड़ा झटका?
नई व्यवस्था को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, निम्न वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है—
1. प्राविधिक कला से TGT देने वाले अभ्यर्थी
प्राविधिक कला की योग्यता के आधार पर TGT भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नई नियमावली में पात्रता संबंधी बदलाव की संभावना बताई जा रही है।
2. CCSS के एकल विषय (Single Subject) वाले अभ्यर्थी
CCSS के अंतर्गत एकल विषय (Single Subject) से संबंधित अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर भी नई व्यवस्था में बदलाव की चर्चा है।
3. जूनियर TET पास न करने वाले अभ्यर्थी
यदि नई नियमावली में TGT के लिए जूनियर TET की अनिवार्यता लागू की जाती है, तो जूनियर TET पास न करने वाले अभ्यर्थी प्रभावित हो सकते हैं।
4. स्नातक/स्नातकोत्तर 50 प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों की पात्रता भी नई नियमावली के संभावित प्रावधानों के कारण प्रभावित हो सकती है।
TGT–PGT भर्ती का विज्ञापन कब आएगा?
TGT–PGT भर्ती को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। अब नई नियमावली को लेकर सामने आ रही जानकारी के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि TGT–PGT भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जा सकता है।
हालांकि, भर्ती की वास्तविक पात्रता, विषयवार योग्यता, TET की अनिवार्यता, न्यूनतम अंक तथा अन्य शर्तों की अंतिम स्थिति आधिकारिक नियमावली और भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
अभ्यर्थी रखें विशेष ध्यान:-
अभ्यर्थियों को सलाह है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर अपनी पात्रता को लेकर अंतिम निर्णय न लें। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक नियमावली एवं भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही सभी शर्तों की पुष्टि करें।
अगर आप शिक्षक भर्ती की तैयारी करते हैं और अपनी तैयारी को और अधिक मजबूती देना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें जहां आपको नवीनतम सिलेबस के अनुसार नोट्स और टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराया जाएगा।
🔰 TGT, PGT, प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
🔰 असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
🔰 प्राइमरी, जूनियर, हेडमास्टर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
📚 भर्तियों के विज्ञापन, सिलेबस, परीक्षा संबंधी रणनीति, करंट अफेयर्स और नवीनतम जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
🔄 टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇
▶️ यूट्यूब चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇
नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट
को देखते रहें।
दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।
हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।
पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"
Amit Kumar Shukla
Blogger-
C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
सम्पर्क सूत्र:- 9628625577
टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇
YouTube Channel Link
👇👇👇👇👇👇👇👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें